राष्ट्रवाणी: नोएडा में सड़क हादसों के पीछे सड़कों पर गड्ढे, टूटे डिवाइडर भी जिम्मेदारPublic Opinion: नोएडा में सड़क हादसों के पीछे सड़कों पर गड्ढे, टूटे डिवाइडर भी जिम्मेदार, बुनियादी समस्याओं को सुधारने की जवादेही भी जरूरीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 08:37 ISTNoida Traffic Month: नोएडा में ट्रैफिक माह के दौरान सिर्फ जागरूकता ही नहीं, बल्कि खराब सड़कों, गड्ढों और टूटे डिवाइडर जैसी बुनियादी समस्याओं को सुधारने के लिए नोएडा प्राधिकरण की जवाबदेही भी बेहद जरूरी है. यूपी में हर साल नवंबर महीने को ट्रैफिक माह के रूप में मनाया जाता है. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की ओर से लोगों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाते हैं. स्कूल-कॉलेजों से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. लेकिन इन अभियानों के बीच लोगो ने एक बड़ा सवाल उठाया कि क्या सिर्फ लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने से सड़क हादसों पर लगाम लगाई जा सकती है?ख़बरें फटाफट नोएडा: नोएडा समेत यूपी में हर साल नवंबर महीने को ट्रैफिक माह के रूप में मनाया जाता है. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की ओर से लोगों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाते हैं. स्कूल-कॉलेजों से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. लेकिन इन अभियानों के बीच लोगो ने एक बड़ा सवाल उठाया कि क्या सिर्फ लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने से सड़क हादसों पर लगाम लगाई जा सकती है?
नोएडा में कई ऐसी सड़कें हैं, जहां गड्ढे, टूटे डिवाइडर, खराब साइड लेन और गलत डिजाइन के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है. ऐसे में सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल ट्रैफिक पुलिस की नहीं, बल्कि सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने वाले नोएडा प्राधिकरण की भी बनती है. जो अक्सर अधिकारी किसी प्रोग्राम में नदारद रहते हैं. प्राधिकरण अपनी जिम्मेदारियों से है परे इस बारे में हमने अलग अलग सेक्टर से जुड़े नोएडा वासियों से बात की तो उन्होंने बताया कि कि ट्रैफिक माह के दौरान पुलिस के साथ नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की भागीदारी भी जरूरी है. सामाजिक कार्यकर्ता और ट्रैफिक के जानकारों का मानना है कि जागरूकता अभियान में प्राधिकरण की गैरमौजूदगी एक बड़ा सवाल खड़ा करती है. सड़कों का निर्माण, मरम्मत और यातायात के लिहाज से जरूरी व्यवस्थाएं तैयार करने की जिम्मेदारी प्राधिकरण की है. इसके बावजूद जब सड़कों की खराब स्थिति से जुड़े सवाल उठते हैं तो कई बार जिम्मेदारी अलग-अलग विभागों के बीच उलझ जाती है. इससे आम लोगों को यह समझने में परेशानी होती है कि सड़क से जुड़ी शिकायत आखिर किस विभाग में दर्ज कराई जाए और उसका समाधान कौन करेगा. इस कारण भी होते है हादसे Advertisementट्रैफिक मामलों के एक्सपर्ट्स का कहना है कि नोएडा में सड़क हादसों के पीछे खराब इंफ्रास्ट्रक्चर भी एक अहम कारण है. शहर में कई जगह सड़क पर गड्ढे लंबे समय से बने हुए हैं. उनकी मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है और कुछ समय बाद वही गड्ढे दोबारा सामने आ जाते हैं. इसके अलावा टूटे हुए डिवाइडर, अवैध कट और खराब साइड लेन भी दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ाते हैं. कई जगह साइड लेन की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वाहन चालक मुख्य सड़क पर चलने को मजबूर होते हैं. वहीं, डिवाइडर में उचित कट नहीं होने पर कुछ लोग गलत दिशा में वाहन चलाने लगते हैं. इससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि दूसरे वाहन चालकों की जान भी खतरे में पड़ती है. इस सड़कों की हालत खस्ता सेक्टर-71 अंडरपास इसका एक उदाहरण है, जहां सड़क की बनावट और जंपिंग की समस्या को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. स्थानीय स्तर पर इस स्थान पर हादसों और मौतों की घटनाओं का भी जिक्र आया है. लोगों का कहना है कि यदि सड़क निर्माण के दौरान तकनीकी खामियों पर ध्यान दिया जाए और समय-समय पर उनकी जांच हो तो कई दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है. इस संबंध में एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा के समाज कार्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत चौहान का कहना है कि सड़क और अंडरपास निर्माण के बाद समय-समय पर सोशल ऑडिट होना चाहिए. इसमें स्थानीय लोगों, आरडब्ल्यूए और अन्य संगठनों से फीडबैक लेकर कमियों को तत्काल दूर किया जाना चाहिए. उनके मुताबिक, पुलिस और प्राधिकरण के बीच बेहतर तालमेल के साथ जनता की भागीदारी भी बेहद जरूरी है. इस बनती है जिम्मेदारी वहीं, सड़क सुरक्षा पर काम करने वाले रघुवेंद्र दुबे हेलमेट मैंन, विक्रम सेठी, श्रेया शर्मा ने बताया कि कि गौतमबुद्ध नगर में सड़क हादसों में होने वाली मौतों के कारणों की पहचान के लिए एक विशेष सेल गठित की जानी चाहिए. इस सेल में यह जांच हो कि कितने हादसे खराब सड़क, गलत डिजाइन, गड्ढों या अन्य विभागीय लापरवाही के कारण हुए हैं. साथ ही आम लोगों के लिए शिकायत दर्ज कराने की स्पष्ट व्यवस्था हो और शिकायतों पर तय समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. जब तक ट्रैफिक पुलिस, नोएडा प्राधिकरण और अन्य संबंधित विभाग एक मंच पर आकर जवाबदेही तय नहीं करेंगे, तब तक सड़क सुरक्षा के प्रयास अधूरे रहेंगे.About the AuthorRajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 08:37 ISTऔर पढ़ें

