राष्ट्रवाणी: धोती, पेता और लाल-सफेद रंग के कपड़े, आज भी खास वस्त्र है धुरवा जनजाति की पहचानधोती, पेता और लाल-सफेद रंग के कपड़े, आज भी खास पारंपरिक वस्त्रों से पहचानी जाती है ओडिशा की धुरवा जनजातिReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 07:33 ISTJamshedpur News: ओडिशा की धुरवा जनजाति अपनी अनूठी संस्कृति, पारंपरिक पहनावे और लाल-सफेद वस्त्रों के लिए जानी जाती है. बाबूराम धुर्वा के अनुसार, यह समुदाय कोरापुट, मलकानगिरी समेत कई इलाकों में निवास करता है और अपनी विरासत, रीति-रिवाजों और पारंपरिक पहचान को आज भी संजोकर रखे हुए है.ख़बरें फटाफट जमशेदपुर. भारत की आदिवासी संस्कृति में हर समुदाय की अपनी एक अलग पहचान, परंपरा और पहनावे की शैली है. ऐसी ही एक खास पहचान ओडिशा की धुरवा जनजाति की भी है. यह जनजाति अपनी पारंपरिक वेशभूषा, रहन-सहन, खानपान और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए जानी जाती है. खास बात यह है कि इनके पारंपरिक कपड़ों में लाल और सफेद रंग का विशेष महत्व देखने को मिलता है. आज भी इस समुदाय के लोग अपनी पुरानी संस्कृति और पहचान को संजोकर रखने की कोशिश कर रहे हैं. मुख्य रूप से इन इलाकों में करते हैं निवास लोकल 18 को जानकारी देते हुए बाबूराम धुर्वा ने बताया कि धुरवा समुदाय मुख्य रूप से ओडिशा के कोरापुट, मलकानगिरी, नबरंगपुर और बोलांगीर जैसे इलाकों में निवास करता है. इस समुदाय की अपनी अलग सामाजिक पहचान और पारंपरिक रीति-रिवाज हैं. इनकी मातृभाषा परजी मानी जाती है, जबकि कई लोग स्थानीय स्तर पर ओड़िया भाषा का भी इस्तेमाल करते हैं. इनका जीवन खेती, जंगल से मिलने वाले उत्पादों और पारंपरिक हस्तकलाओं से जुड़ा हुआ है. लाल और सफेद रंग के पारंपरिक वस्त्रों से पहचान अगर इनके पारंपरिक पहनावे की बात करें, तो महिलाओं की वेशभूषा काफी खास होती है. महिलाएं पारंपरिक रूप से सूती साड़ी पहनती हैं. ओडिशा के जनजातीय संग्रहालय में धुरवा महिलाओं की एक विशेष साड़ी भी प्रदर्शित है, जिसे क्रीम रंग के सूती कपड़े पर मैरून बॉर्डर के साथ तैयार किया जाता है. इसे स्थानीय बुनकर हाथकरघे पर बुनते हैं. इसके अलावा धुरवा समुदाय की पहचान लाल और सफेद रंग के पारंपरिक वस्त्रों से भी होती है. इन कपड़ों को ओडिशा के कोटपाड़ क्षेत्र के बुनकर तैयार करते हैं. समय के साथ बदला है पहनावा वहीं, पुरुषों की पारंपरिक वेशभूषा में धोती और गमछे का विशेष स्थान रहा है. पुराने समय में पुरुष कमर के नीचे छोटा पारंपरिक कपड़ा पहनते थे. कुछ क्षेत्रों में सफेद कपड़े पर भूरे रंग की किनारी वाली धोती को कांग्रई कहा जाता था. विशेष अवसरों और नृत्य के दौरान इसे सजाकर पहना जाता था. गांव से बाहर निकलते समय पुरुष पगड़ी भी पहनते थे, जिसे पेता कहा जाता था. हालांकि, बदलते समय के साथ अब पुरुषों में शर्ट, पैंट और आधुनिक कपड़ों का चलन भी बढ़ा है. Advertisementपीढ़ियों से चली आ रही सांस्कृतिक विरासत इनके पारंपरिक कपड़ों की खासियत यह है कि इन्हें तैयार करने में स्थानीय बुनकरों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. कोटपाड़ के बुनकर पारंपरिक तकनीक और हाथकरघे की मदद से कपड़े बुनते हैं. प्राकृतिक रंगों और पारंपरिक डिजाइन के कारण इन वस्त्रों की अलग पहचान बनती है. इनके कपड़े केवल पहनावे का साधन नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं. बनाए हुए है अलग पहचान धुरवा समुदाय की संस्कृति में आभूषणों का भी विशेष महत्व है. महिलाएं और पुरुष रंग-बिरंगे मोतियों की माला, धातु के कंगन और पारंपरिक गहने पहनते रहे हैं. इसके अलावा इनका बिरली लोकनृत्य भी काफी प्रसिद्ध है, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा पहनकर ढोल, बांसुरी और अन्य वाद्ययंत्रों की धुन पर नृत्य किया जाता है. इस तरह धुरवा समुदाय आज भी अपनी पारंपरिक वेशभूषा, कला और संस्कृति के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Jamshedpur,Purbi Singhbhum,JharkhandFirst Published :November 21, 2026, 07:33 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

