राष्ट्रवाणी: अनिरुद्ध-काव्या रिसेप्शन आज: सितारों से सजेगी शाम, महेश बाबू पहुंचे चेन्नईअनिरुद्ध-काव्या रिसेप्शन आज: सितारों से सजेगी शाम, ग्रैंड फंक्शन से पहले कंपोजर ने उठाया फेवरेट खाने का लुत्फWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 15:18 ISTम्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मरन ने 11 नवंबर को ग्रीस में शादी की थी. कपल की शादी में केवल परिवारवाले ही मौजूद थे. आज शादी के 10 दिन बाद काव्या और अनिरुद्ध चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करने वाले हैं. उनके इस रिसेप्शन में राजनीति, खेल और एंटरटेनमेंट की दुनिया के दिग्गज शामिल होने वाले हैं. कई सितारे इस फंक्शन में शामिल होने के लिए चेन्नई पहुंच चुके हैं. काव्या और अनिरुद्ध का आज चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन होने वाला है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rudhofficial) नई दिल्ली. अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने 11 नवंबर को ग्रीस में आलीशान शादी की थी. कपल की डेस्टिनेशन वेडिंग में केवल करीबी दोस्त और परिवारवाले ही शामिल हुए थे. काव्या मारन और कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर 11 नवंबर को ग्रीस में सेल्फ रिस्पेक्ट मैरिज की थी. आज कपल 21 नवंबर को चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करने जा रहा है. उनकी रिसेप्शन पार्टी में राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत के नामी सितारे शामिल होंगे. काव्या और अनिरुद्ध की खुशियों में शामिल होने के लिए कई सितारे चेन्नई पहुंच चुके हैं. काव्या और अनिरुद्ध चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला में अपना रिसेप्शन होस्ट करने जा रहे हैं. उनके फंक्शन में शामिल होने के लिए क्रिकेटर केन विलियमसन चेन्नई पहुंच चुके हैं. डेल स्टेयिन, डैनियल वेटोरी और केन विलियमसन समेत कई पूर्व क्रिकेटर्स चेन्नई पहुंच चुके हैं. उनके वीडियोज भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. ये तीनों पूर्व क्रिकेटर्स आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे. अनिरुद्ध-काव्या चेन्नई में होस्ट कर रहे ग्रैंड रिसेप्शन वहीं महेश बाबू का भी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. वो भी काव्या और अनिरुद्ध के फंक्शन में शामिल होने के लिए चेन्नई पहुंच चुके हैं. इसके साथ ही दोनों के फंक्शन में शामिल होने के लिए राजनीति के भी दिग्गजों को इनवाइट किया गया है. कपल के पेरेंट्स ने प्रधानमंत्री मोदी, सोनिया गांधी, एमके स्टालिन, तमिलनाडु के सीएम विजय को इनवाइट किया है. अनिरुद्ध ने चेन्नई में फेवरेट फूड को किया एंजॉय Advertisementसोशल मीडिया पर कपल के ग्रैंड रिसेप्शन को लेकर काफी चर्चाएं हैं. दोनों का ये खास फंक्शन सितारों से सजने वाली है. ग्रैंड रिसेप्शन से पहले म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर चेन्नई में अपनी फेवरेट डिश का आनंद लेते दिखे. वो चेन्नई के रेस्ट्रां में आंध्रा स्टाइल खाने का लुत्फ उठा रहे थे. अनिरुद्ध रविचंदर ने अपने फेवरेट फूड के बारे में भी खुलकर बात की. वो आंध्र के पारंपरिक खाने का मजा लेते दिखे. काव्या और अनिरुद्ध रविचंदर ने 11 नवंबर को ग्रीस में शादी की थी जिसके फोटोज छाई हुई हैं. अनिरुद्ध ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं जिनपर फैंस ने दिल खोलकर प्यार लुटाया है.About the AuthorSub-EditorFrom the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 21, 2026, 15:18 ISTऔर पढ़ें
Trending
- आधा किलोमीटर दूर से देख लेते थे समय, नैनीताल की इस बंद घड़ी के लौटेंगे अच्छे दिन – राष्ट्रवाणी
- बलिया में किसानों के लिए आलू, प्याज, लहसुन, गाजर, मूली जैसी कंद फसलों की खेती यही सही समय – राष्ट्रवाणी
- अलग-अलग खरीदने की जरूरत नहीं! ये 7 Winter Accessories Sets आएंगे काम – राष्ट्रवाणी
- शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरी और स्वादिष्ट चुकंदर टिक्की, जानें रेसिपी – राष्ट्रवाणी
- पुरुषों के लिए क्यों बेस्ट हैं शियरलिंग जैकेट्स? ठंड में भी देता है कूल लुक – राष्ट्रवाणी
- बरेली में सजा स्वदेशी उत्पादों का अनोखा संसार, 20 राज्यों से पहुंचे कारीगर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘सोच की सीमाओं को तोड़कर भारत ने पहचानी अपनी ताकत’, IIT खड़गपुर में बोले पीएम मोदी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अनिरुद्ध-काव्या रिसेप्शन आज: सितारों से सजेगी शाम, महेश बाबू पहुंचे चेन्नई—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी

