राष्ट्रवाणी: बुलंदशहर में 25 करोड़ का प्रोजेक्ट, 3 KM लंबी सड़क और जाम से छुटकारा25 करोड़ का प्रोजेक्ट, 3 KM लंबी सड़क और जाम से छुटकारा, बुलंदशहर को मिलेगी नई कनेक्टिविटीReported by:Written by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 14:38 ISTUP Infra Story: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है. शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए 25 करोड़ रुपये का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है. इसके तहत करीब 3 किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण होगा और उसकी पटरी पर सड़क बनाई जाएगी. इस सड़क को मिनी बाईपास के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा. करीब 3 किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण होगा बनाई जाएगी उसपर सड़क. बुलंदशहर: नगर के बीच से गुजर रहे सिंचाई विभाग के मुख्य नाले के निर्माण और नाले की पटरी पर सड़क बनाने की तैयारी की जा रही है. रोडवेज बस अड्डा से बाईपास जाने वाले लोगों को एक मिनी बाईपास की सुविधा भी मिलेगी, इससे लोगों को जाम से राहत मिलेगी. फिलहाल इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारी डीपीआर तैयार करने में जुटे हैं. तीन किमी लंबे नाले और सड़क के निर्माण पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा. नगर के बीचो-बीच से होकर एक नाला गुजर रहा है. सिंचाई विभाग के इस नाले के किनारे बसी कॉलोनियों, गली-मोहल्ले के लोग परेशान रहते हैं, क्योंकि नाला करीब 12 फीट गहरा और खुला होने के कारण हादसा होने का खतरा बना रहता है. अब लोगों की समस्या के समाधान और ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत देने के लिए सिंचाई विभाग और नगर पालिका की ओर से कार्य योजना तैयार की जा रही है. बताया जा रहा है कि नगर के रोडवेज बस अड्डा से करीब तीन किमी लंबा काली नदी तक नाले का निर्माण कराने और नाले की पटरी पर सड़क बनाने की योजना है. फिलहाल नाले और सड़क की ड्रॉइंग तैयार की जा रही है, इसके बाद इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा. नगर पालिका अधिकारियों के मुताबिक करीब 25 करोड़ रुपये इस कार्य पर खर्च होने हैं. यदि प्रस्ताव को स्वीकृति मिलती है तो ऐसी स्थिति में नगर के पानी की निकासी के साथ गंदगी, नाले की सफाई और हादसों पर अंकुश लगाने में सफलता मिलेगी. बताया जा रहा है कि शासन स्तर से इस योजना की स्वीकृति के लिए 80 फीसदी प्रक्रिया राज्य आपदा न्यूनीकरण विभाग की ओर से पूरी कर ली गई है. जल्द ही प्रस्ताव भेजने पर शेष प्रक्रिया पूरी कर इसे स्वीकृति दी जाएगी. Advertisementमिनी बाईपास के तौर पर किया जाएगा प्रयोग नाले की पटरी पर सड़क निर्माण और नाले पर स्लैब डाले जाने के बाद इसे मिनी बाईपास के तौर पर प्रयोग किया जाएगा. सड़क निर्माण के बाद रोडवेज बस अड्डा से नाले के किनारे बसी कॉलोनियों में जाने के लिए लोगों को अन्य कॉलोनियों से होकर गुजरना नहीं पड़ेगा. साथ ही बाईपास की ओर से रोडवेज बस अड्डा और रोडवेज बस अड्डा की ओर से बाईपास की ओर सीधे आवागमन हो सकेगा. सफाई के नाम पर होती है खानापूर्ति सिंचाई विभाग के इस नाले में बड़ी मात्रा में कूड़ा फेंका जाता है. इसके चलते नाले में पानी कम और कूड़ा अधिक दिखाई देता है. इस नाले की सफाई नगर पालिका कराती है, लेकिन सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है. इस नाले की सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च दिखाया जाता है, लेकिन नाला केवल बारिश के समय में ही साफ होता है. बताया जा रहा है कि करीब छह साल पहले भी इस नाले के निर्माण और स्लैब डालने के लिए 17 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था, लेकिन इसे शासन से स्वीकृति नहीं मिली थी. इसके चलते अभी भी लोगों के लिए यह नाला मुसीबत बना हुआ है. बार-बार हुए हादसे, पर नहीं हुई सुनवाई नगर के बीच से गुजरने वाले इस नाले के किनारे राधानगर, साठा समेत कई कॉलोनियां बसी हुई हैं. स्थिति यह है कि नाले के किनारे बने मकानों में न केवल सीलन की समस्या रहती है, बल्कि नाले के खुला होने के चलते आए दिन हादसे हुए. करीब दो साल पहले 21 सितंबर 2022 को राधानगर निवासी गजेंद्र का दो वर्षीय बेटा भूपेश खेलते हुए नाले में गिर गया था. लगभग 40 मिनट बाद भूपेश का शव मिला था. राधानगर निवासी सचिन कुमार ने बताया कि शहर के बीच से गुजर रहे बड़े नाले के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं. नाले में पूर्व में पांच से छह लोग गिर चुके हैं, जबकि ढाई साल पहले रोडवेज बस स्टैंड के पास नगर पालिका का ट्रैक्टर-ट्रॉली भी नाले में गिरा था, जिसमें ट्रैक्टर चालक ने बमुश्किल कूदकर अपनी जान बचाई थी. शहर के बीच से गुजर रहा नाला सिंचाई विभाग का है. कार्य की डीपीआर सिंचाई विभाग तैयार कर रहा है, नाला टैपिंग की भी योजना है, इसके अलावा हादसों पर अंकुश पाने के लिए दीवार भी लगाई जाएगी. जल्द ही डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी.About the AuthorSub-EditorAbhijeet Chauhan is a Sub-Editor in the editorial team of News18 Hindi Digital, part of the Network18 Group. He has been associated with News18 for nearly four years, having joined the orgzation through camp…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bulandshahr,Bulandshahr,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 14:38 ISTऔर पढ़ें
Trending
- आधा किलोमीटर दूर से देख लेते थे समय, नैनीताल की इस बंद घड़ी के लौटेंगे अच्छे दिन – राष्ट्रवाणी
- बलिया में किसानों के लिए आलू, प्याज, लहसुन, गाजर, मूली जैसी कंद फसलों की खेती यही सही समय – राष्ट्रवाणी
- अलग-अलग खरीदने की जरूरत नहीं! ये 7 Winter Accessories Sets आएंगे काम – राष्ट्रवाणी
- शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरी और स्वादिष्ट चुकंदर टिक्की, जानें रेसिपी – राष्ट्रवाणी
- पुरुषों के लिए क्यों बेस्ट हैं शियरलिंग जैकेट्स? ठंड में भी देता है कूल लुक – राष्ट्रवाणी
- बरेली में सजा स्वदेशी उत्पादों का अनोखा संसार, 20 राज्यों से पहुंचे कारीगर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘सोच की सीमाओं को तोड़कर भारत ने पहचानी अपनी ताकत’, IIT खड़गपुर में बोले पीएम मोदी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अनिरुद्ध-काव्या रिसेप्शन आज: सितारों से सजेगी शाम, महेश बाबू पहुंचे चेन्नई—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी

