राष्ट्रवाणी: CBSE पर उठाए सवाल, अब TIME 100 लिस्ट में बनाई जगह, कौन हैं सार्थक सिद्धांत?TIME 100: सीबीएसई के OSM सिस्टम पर उठाए सवाल, अब TIME की लिस्ट में बनाई जगह, कौन हैं 17 साल के सार्थक सिद्धांत?Written by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 14:35 IST रांची के 17 वर्षीय छात्र सार्थक सिद्धांत को CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली में कथित गड़बड़ियों को उजागर करने और सरकारी खरीद से जुड़े 1.66 करोड़ रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की पहल के लिए TIME100 Next India 2026 में जगह मिली है. TIME 100: सार्थक सिद्धांत कंप्यूटर स्टूडेंट हैं. TIME 100: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 रिजल्ट और ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) पोर्टल काफी विवाद हुआ था. 17 साल के स्टूडेंट सार्थक सिद्धांत ने सीबीएसई की ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में गड़बड़ियां उजागर करके खूब सुर्खियां बटोरी थीं. उन्होंने न सिर्फ बोर्ड की मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाए, बल्कि सरकारी खरीद से जुड़े करीब 1.66 करोड़ रिकॉर्ड भी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराने की पहल की थी. वही सार्थिक सिद्धांत एक बार फिर चर्चा में हैं. झारखंड के रांची के रहने वाले सार्थक को TIME100 Next India 2026 की सूची में जगह मिली है. बता दें कि दुनिया की प्रतिष्ठित मैगजीन TIME की ओर से यह एक स्पेशल लिस्ट शुरू की गई है. इसमें भारत और भारतीय मूल के 100 ऐसे उभरते हुए चेहरों को शामिल किया जाता है, जो अपने काम, नए आइडिया और उपलब्धियों से देश का भविष्य गढ़ने में भूमिका निभा रहे हैं. कौन हैं सार्थक सिद्धांत?
सार्थक सिद्धांत रांची के रहने वाले हैं. उन्होंने इसी साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी. वह ऐसे परिवार में बड़े हुए हैं जहां कंप्यूटर हमेशा उनके आसपास रहा है. उनके पिता कंप्यूटर एकेडमी चलाते थे. ऐसे माहौल में तकनीक से उनका परिचय बहुत छोटी उम्र में ही हो गया था. स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने खुद से सीखने का रास्ता चुना. सार्थक ने कक्षा 6 और 7 के दौरान इंटरनेट और उपलब्ध संसाधनों की मदद से प्रोग्रामिंग सीखना शुरू कर दिया था. धीरे-धीरे उनकी दिलचस्पी कोडिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की ओर बढ़ती गई. कैसे उजागर की सीबीएसई की खामियां?
सार्थिक ने 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, कंप्यूटर साइंस और अंग्रेजी विषयों के साथ पास की है. सार्थक की जांच की शुरुआत उनके अपने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम से हुई. अंकों में विसंगतियां नजर आने के बाद उन्होंने अपनी जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी हासिल की और सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली को समझना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने डिजिटल मूल्यांकन की प्रक्रिया के साथ इससे जुड़े टेंडर दस्तावेजों का भी अध्ययन किया. Advertisementसार्थक ने अलग-अलग चरणों में जारी टेंडर की शर्तों की तुलना की. उनके मुताबिक, कंपनियों की पात्रता, तकनीकी शर्तों और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों में बदलाव किए गए थे. उन्होंने इन बदलावों के आधार पर हैदराबाद की कंपनी को एमओएस प्रणाली का ठेका दिए जाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और सीबीएसई ने टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों से इनकार किया है. सार्थक ने अपनी पड़ताल के निष्कर्ष शिक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति के सामने भी रखे. इससे यह मामला सोशल मीडिया की चर्चा से आगे बढ़कर संसदीय मंच तक पहुंचा. क्या है OSM विवाद?
सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन करके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाता है. इसके बाद परीक्षकों को ऑनलाइन मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की जाती हैं. इस व्यवस्था का उद्देश्य मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक तेज और व्यवस्थित बनाना है. हालांकि, इसके लागू होने के बाद छात्रों और अभिभावकों ने अंकों में विसंगतियों, तकनीकी गड़बड़ियों, धुंधली उत्तर पुस्तिकाओं और पन्ने गायब होने जैसी समस्याएं उठाई थीं. 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड सार्वजनिक सीबीएसई मामले के अलावा सार्थक ने सरकारी खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए भी पहल की है. जून 2026 में उन्होंने केंद्र सरकार के सेंट्रल पब्लिक प्रोक्योरमेंट पोर्टल से जुटाए गए करीब 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड का सार्वजनिक डेटाबेस लॉन्च किया. उनके मुताबिक, इन रिकॉर्ड को जुटाने में लगभग दो सप्ताह लगे. इस पोर्टल का उद्देश्य नागरिकों, पत्रकारों और शोधकर्ताओं को सरकारी खरीद और ठेकों से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है, ताकि वे सार्वजनिक खर्च का स्वतंत्र रूप से विश्लेषण कर सकें. TIME100 Next India 2026 में सार्थक की जगह इस बात का संकेत है कि युवा तकनीक और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों के जरिए संस्थागत जवाबदेही के मुद्दे उठा रहे हैं.About the AuthorSub EditorPraveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Ca…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 21, 2026, 14:35 ISTऔर पढ़ें

