राष्ट्रवाणी: Ground Report: नोएडा सेक्टर 12/22 रोड पर हाथ से उखड़ रही गिट्टी, जांच के आदेशGround Report: नोएडा में री-सर्फेसिंग के नाम पर खानापूर्ति… सेक्टर 12/22-सिटी सेंटर रोड पर हाथ से उखड़ रही गिट्टी, CEO ने दिए जांच के आदेशReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 14:28 ISTNoida News: नोएडा की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने की कवायद अब सवालों के घेरे में है. शहर के प्रमुख मार्गों पर री-सर्फेसिंग के नाम पर महज खानापूर्ति की तस्वीरें सामने आ रही हैं. सेक्टर-12/22 से सिटी सेंटर जाने वाले मुख्य मार्ग पर नई बनी सड़क की परत इतनी कमजोर है कि हाथ लगाते ही बजरी और गिट्टी उखड़ रही है. निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और मात्रा में हुई इस भारी अनियमितता की पोल खुलने के बाद अब नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने सख्त रुख अपनाते हुए दोबारा जांच के आदेश दिए हैं. Noida News: नोएडा में टूटी और गड्ढों वाली सड़कों को ठीक करने के लिए प्राधिकरण की ओर से लगातार प्रयास किए गए थे, इसके लिए सीईओ की तरफ से कई बार अधिकारियों और ठेकेदारों को डेडलाइन भी दी गई थी. इसके बाद शहर की कई सड़कों पर री-सर्फेसिंग का काम कराया गया. लेकिन अब इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. नोएडा के सेक्टर-12/22 से सिटी सेंटर जाने वाले मुख्य मार्ग पर री-सर्फेसिंग के बाद सड़क की स्थिति ऐसी दिखाई दी, जिसमें क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों सवालों के घेरे में हैं. क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों पर सवाल मौके पर सड़क की ऊपरी परत से बजरी और गिट्टी आसानी से हाथ से हटाई जा सकती है. सड़क पर कई जगह बजरी फैली हुई है और निर्माण सामग्री अपनी जगह से निकलती हुई दिखाई दे रही है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सड़क निर्माण में इस्तेमाल किए गए बिटुमिन और अन्य सामग्री की गुणवत्ता कैसी रही होगी. सिर्फ गुणवत्ता ही नहीं, सड़क पर डाली गई सामग्री की मात्रा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. मौके पर पुरानी सड़क के ऊपर नई परत काफी पतली दिखाई दे रही है. कई जगह यह परत दो इंच से भी कम नजर आती है. पुरानी सड़क के ऊपर बिटुमिन और गिट्टी का मिश्रण डालकर री-सर्फेसिंग की गई है. Advertisementप्राधिकरण के सीईओ ने लिया संज्ञान इस बीच नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने री-सर्फेसिंग की गई सड़कों की दोबारा जांच कराने के आदेश दिए हैं. इसके तहत संबंधित सड़कों की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी. जांच में जहां भी कमियां सामने आएंगी, वहां जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. अब देखना होगा कि जांच कितनी गंभीरता से होती है और निर्माण में लापरवाही करने वालों पर क्या कार्रवाई की जाती है. साथ ही यह भी अहम होगा कि री-सर्फेसिंग के बाद तैयार की गई ये सड़कें कितने समय तक टिक पाती हैं.About the AuthorRahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 14:28 ISTऔर पढ़ें
Trending
- आधा किलोमीटर दूर से देख लेते थे समय, नैनीताल की इस बंद घड़ी के लौटेंगे अच्छे दिन – राष्ट्रवाणी
- बलिया में किसानों के लिए आलू, प्याज, लहसुन, गाजर, मूली जैसी कंद फसलों की खेती यही सही समय – राष्ट्रवाणी
- अलग-अलग खरीदने की जरूरत नहीं! ये 7 Winter Accessories Sets आएंगे काम – राष्ट्रवाणी
- शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरी और स्वादिष्ट चुकंदर टिक्की, जानें रेसिपी – राष्ट्रवाणी
- पुरुषों के लिए क्यों बेस्ट हैं शियरलिंग जैकेट्स? ठंड में भी देता है कूल लुक – राष्ट्रवाणी
- बरेली में सजा स्वदेशी उत्पादों का अनोखा संसार, 20 राज्यों से पहुंचे कारीगर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘सोच की सीमाओं को तोड़कर भारत ने पहचानी अपनी ताकत’, IIT खड़गपुर में बोले पीएम मोदी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अनिरुद्ध-काव्या रिसेप्शन आज: सितारों से सजेगी शाम, महेश बाबू पहुंचे चेन्नई—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी

