राष्ट्रवाणी: दलित वोट बैंक के नाम पर राहुल-अखिलेश एक-दूसरे को दिखा रहे हैं ताकत!UP Chunav 2027: सपा के बाद कांग्रेस ने आगरा को ही क्यों चुना, राहुल-अखिलेश एक-दूसरे को दिखा रहे हैं ताकतWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 14:23 ISTUP Chunav 2027: कांग्रेस पार्टी भी यूपी चुनाव 2027 की जंग में अब पूरी तरह से कूद गई है. कांग्रेस की आगरा में मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन और रैली का आयोजन शनिवार है. इस बैठक में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, सांसद इमरान मसूद समेत तमाम कांग्रेसी शामिल हो रहे हैं. इस रैली के जरिए कांग्रेस दलितों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास करेगी. लेकिन सवाल यह है कि अखिलेश यादव के बाद कांग्रेस ने आगरा को ही क्यों चुना?
इस मीटिंग के मायने क्या हैं? क्या पश्चिम यूपी में दलित वोट बैंक की लड़ाई या फिर कांग्रेस-सपा में सीट शेयरिंग को लेकर मोल-भाव की कोशिश?राहुल-अखिलेश क्या एक-दूसरे को ताकत दिखा रहे हैं? यूपी चुनाव 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी बिसात पर अब कांग्रेस भी खुलकर बैटिंग करने लगी है. सपा और बीजेपी के बाद अब कांग्रेस भी एक बड़ी चाल चली है. खास बात यह है कि कांग्रेस ने जो चाल चली है, उससे बीजेपी तो हैरान है ही, सपा को भी हैरानी हो रही है. समाजवादी पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने मिशन 2027 के शंखनाद के लिए आगरा को चुना है. शनिवार यानी 21 नवंबर को आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के रोहता नहर के पास कांग्रेस का मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन और रैली की शुरुआत हो गई है. लेकिन सवाल इतना नहीं है कि कांग्रेस ने चुनावी अभियान की शुरुआत आगरा से क्यों की?
बड़ा सवाल यह है कि जब 15 नवंबर को अखिलेश यादव आगरा से दलित महासम्मेलन के जरिए मिशन 2027 का आगाज कर चुके हैं, तो कांग्रेस ने भी उसी शहर को क्यों चुना? शनिवार को मीटिंग में कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, सांसद इमरान मसूद समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं. इस बैठक के जरिए कांग्रेस पश्चिम उत्तर प्रदेश में अपना पुराना दलित वोट बैंक पर अपनी दावेदारी फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रही है या फिप समाजवादी पार्टी के साथ चल रही सीट बंटवारे की बातचीत में कांग्रेस अपनी राजनीतिक ताकत दिखाना चाहती है?
कांग्रेस का आगरा प्लान से किस खेमे में खलबली? जानकार कहते हैं कि आगरा में कांग्रेस की रैली को केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम के रूप में देखना सही नहीं होगा. इसके पीछे दलित राजनीति, पश्चिमी यूपी में संगठन विस्तार और सपा के साथ गठबंधन की बातचीत जैसे तीन बड़े राजनीतिक पहलू जुड़े हुए हैं. कांग्रेस के आगरा पहुंचने की सबसे बड़ी वजह इस शहर की दलित राजनीतिक पहचान है. आगरा को लंबे समय से उत्तर भारत में दलित चेतना और राजनीति के प्रमुख केंद्रों में गिना जाता है. डॉ. भीमराव आंबेडकर का भी इस शहर से ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है. अखिलेश यादव ने आगरा में 15 नवंबर को सम्मेलन में पीडीए की परिभाषा डी यानी दलित से ‘दमदार दलित’ के रूप में पिेश किया था. क्या यूपी चुनाव 2027 में दलित वोट पर महाभारत होगा?
अब कांग्रेस भी इसी आगरा से दलितों को जोड़ने की कोशिश कर रही है. यह बताता है कि 2027 की लड़ाई में दलित मतदाताओं को लेकर महासंग्राम छिड़ने वाला है. खास बात यह है कि यूपी में 21-22 प्रतिशत दलित वोट बैंक को जिस पार्टी अपने तरफ खींचने में ज्यादा कमयाब होगी, उस पार्टी के लिए लखनऊ पहुंचने का रास्ता उतना ही आसान हो जाएगा. दलित वोट बैंक की लड़ाई में कांग्रेस और सपा आमने-सामने?
कांग्रेस के लिए यह इसलिए भी अहम है क्योंकि पार्टी लंबे समय से यूपी में अपने पुराने सामाजिक आधार को दोबारा मजबूत करने की कोशिश कर रही है. संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय को केंद्र में रखकर कांग्रेस दलित समुदाय के बीच अपनी राजनीतिक स्वीकार्यता बढ़ाना चाहती है. आगरा में कांग्रेस की रैली का दूसरा बड़ा राजनीतिक पहलू समाजवादी पार्टी के साथ दलित वोट बैंक को लेकर प्रतिस्पर्धा है. सपा ने अपने पीडीए फार्मूले में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को केंद्र में रखा है. अखिलेश यादव लगातार इस सामाजिक समीकरण का विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं. आगरा से क्या संदेश देगी कांग्रेस?
15 नवंबर को आगरा में आयोजित दलित महासम्मेलन में अखिलेश यादव ने दलितों को पीडीए की मजबूत ताकत बताते हुए भाजपा के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया था. इस सम्मेलन में पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता पहुंचे थे. अब कांग्रेस भी उसी शहर में रैली कर रही है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति का प्रभाव केवल आगरा तक सीमित नहीं है. सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर और आसपास के इलाकों में भी दलित मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. ऐसे में आगरा से शुरू होने वाला अभियान कांग्रेस के लिए पश्चिमी यूपी में अपना संगठन मजबूत करने का अवसर है. अखिलेश से सीटों की सौदेबाजी में कांग्रेस दिखाना चाहती है अपनी ताकत?
कांग्रेस के आगरा अभियान का तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक पहलू समाजवादी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग है. दोनों दल 2027 का विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ने की मंशा जता चुके हैं, लेकिन सीटों की संख्या और दावेदारी को लेकर बातचीत आसान नहीं दिख रही. हाल ही में कांग्रेस नेतृत्व की बैठक में राहुल गांधी ने यूपी में पार्टी के चुनावी अभियान में देरी पर चिंता जताई थी. बताया गया कि भाजपा और समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं, जबकि कांग्रेस अभी तक पीछे दिखाई दे रही है. इसके बाद पार्टी ने अपने स्तर पर अभियान शुरू करने का फैसला किया. राहुल-खरगे कब आ रहे हैं यूपी?
कांग्रेस शुरुआत में करीब 180 विधानसभा सीटों की सूची के जरिए सपा पर बातचीत में दबाव बनाना चाहती थी. लेकिन सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की नेतृत्व टीम कम से कम 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा रखती है, जबकि रिपोर्ट में सपा की ओर से लगभग 55 सीटों तक सीमित रहने की बात कही गई. ऐसे में आगरा की रैली को कांग्रेस की राजनीतिक और संगठनात्मक ताकत दिखाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा सकता है. 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लखनऊ में संविधान रक्षा मार्च में शामिल होंगे. 10 दिसंबर के आसपास राहुल गांधी की एक बड़ी जनसभा सहारनपुर में प्रस्तावित है. सहारनपुर से शुरुआत के बाद राहुल गांधी प्रदेश में लगभग आधा दर्जन जनसभाएं कर सकते हैं. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा भी शामिल बताया जा रहा है. रिपोर्टों के मुताबिक राहुल गांधी सहारनपुर में मां शाकंभरी देवी मंदिर और वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकते हैं. अयोध्या में राम मंदिर जाने को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं बताया गया है.About the AuthorChief ReporterRavishankar Singh: Digital Journalist Ravishankar Singh is a senior Hindi journalist with around 21 years of experience across television, digital media, investigative journalism and political…Location :Lucknow,Lucknow,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 14:22 ISTऔर पढ़ें

