राष्ट्रवाणी: थिएटर से पहले तय हुआ ‘Yeh Prem Mol Liya’ का OTT ठिकाना, जानें कब होगी रिलीजथिएटर से पहले ही तय हो गया ‘Yeh Prem Mol Liya’ का OTT ठिकाना, जानें कब-कहां देख पाएंगे आयुष्मान-शरवरी की फिल्म?Written by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 14:21 ISTYeh Prem Mol Liya OTT Confirmed: सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ को लेकर दर्शकों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. आयुष्मान खुराना और शरवरी की नई जोड़ी इस फिल्म में रोमांस और पारिवारिक रिश्तों की कहानी लेकर आ रही है. 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है. थिएटर पहुंचने से पहले ही इसका OTT प्लेटफॉर्म तय हो गया है.ख़बरें फटाफटसूरज बड़जात्या लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर रोमांटिक फैमिली ड्रामा लेकर लौट रहे हैं.नई दिल्ली. बड़े पर्दे पर रोमांस और परिवार की भावनाओं का तड़का लगाने के लिए सूरज बड़जात्या एक बार फिर तैयार हैं. उनकी फिल्मों में प्यार सिर्फ दो लोगों के बीच का रिश्ता नहीं, बल्कि परिवार और रिश्तों की खूबसूरती भी होता है. इस बार वह आयुष्मान खुराना और शरवरी के साथ नई प्रेम कहानी लेकर आ रहे हैं. फिल्म का नाम ‘ये प्रेम मोल लिया’ है, जो 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. लेकिन अगर आप इसे थिएटर में देखने के बजाय घर बैठे देखना चाहते हैं तो इसके OTT प्लेटफॉर्म की जानकारी भी सामने आ गई है. यानी थिएटर से पहले ही मेकर्स ने फिल्म का ओटीटी ठिकाना तय कर लिया है. आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ थिएटर में रिलीज होने के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. फिल्म के ऑफिशियल पोस्टर पर भी इस OTT प्लेटफॉर्म का नाम दिया गया है. हालांकि, मेकर्स ने अभी इसकी डिजिटल रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया है. आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ 27 नवंबर को रिलीज होगी. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर और सुप्रिया पाठक भी हैं. फिल्म दो गहरे दोस्तों की कहानी है, जिनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है. लेकिन एक झूठ उनके रिश्ते में गलतफहमियां पैदा कर देता है और दोनों के प्यार की परीक्षा शुरू हो जाती है. कब ओटीटी पर आएंगी फिल्म आमतौर पर हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब 45 से 60 दिनों बाद OTT पर आती हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि ‘ये प्रेम मोल लिया’ भी इसी टाइमलाइन के आस-पास स्ट्रीम हो सकती है. ऐसे में यह फिल्म जनवरी 2027 के आसपास ओटीटी पर दस्तक दे सकती है, लेकिन सटीक तारीख के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा. दमदार है स्टारकास्ट सूरज बड़जात्या लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर रोमांटिक फैमिली ड्रामा लेकर लौट रहे हैं. उनकी फिल्मों में ‘प्रेम’ का किरदार हमेशा खास रहा है. सलमान खान से लेकर शाहिद कपूर तक कई कलाकार उनके निर्देशन में ‘प्रेम’ बन चुके हैं. अब इस परंपरा को आयुष्मान आगे बढ़ाते दिखाई देंगे. फिल्म में आयुष्मान खुराना प्रेम मिश्रा के रोल में नजर आएंगे, जबकि शरवरी पूर्वा सोलंकी का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में अनुपम खेर, शाद रंधावा, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, स्वानंद किरकिरे और सौम्या टंडन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. About the Author15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 14:21 ISTऔर पढ़ें
Trending
- दुर्ग: सरगुजा में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान, शहडोल एक्सप्रेस और दुर्ग मेमू भी लेट – राष्ट्रवाणी
- आधा किलोमीटर दूर से देख लेते थे समय, नैनीताल की इस बंद घड़ी के लौटेंगे अच्छे दिन – राष्ट्रवाणी
- बलिया में किसानों के लिए आलू, प्याज, लहसुन, गाजर, मूली जैसी कंद फसलों की खेती यही सही समय – राष्ट्रवाणी
- अलग-अलग खरीदने की जरूरत नहीं! ये 7 Winter Accessories Sets आएंगे काम – राष्ट्रवाणी
- शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरी और स्वादिष्ट चुकंदर टिक्की, जानें रेसिपी – राष्ट्रवाणी
- पुरुषों के लिए क्यों बेस्ट हैं शियरलिंग जैकेट्स? ठंड में भी देता है कूल लुक – राष्ट्रवाणी
- बरेली में सजा स्वदेशी उत्पादों का अनोखा संसार, 20 राज्यों से पहुंचे कारीगर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘सोच की सीमाओं को तोड़कर भारत ने पहचानी अपनी ताकत’, IIT खड़गपुर में बोले पीएम मोदी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी

