राष्ट्रवाणी: घर बैठे शुरू करना चाहते हैं कारोबार? बिना गारंटर मिलेगा 50000 रुपये तक का लोनघर बैठे शुरू करना चाहते हैं कारोबार? पैसों की कमी नहीं बनेगी रुकावट, बिना गारंटर मिलेगा 50 हजार रुपये तक का लोन Reported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 14:20 ISTDeoghar News: युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए केंद्र और झारखंड सरकार कई योजनाएं चला रही हैं. पीएमईजीपी और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत बिना गारंटर के लोन मिल रहा है, जिससे युवा अपना खुद का का काम शुरू कर सकते हैं. यहां देखिए डिटेल.ख़बरें फटाफट देवघर. देवघर में ऐसे कई युवक-युवतियां हैं, जो पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में भटकने के बजाय खुद का रोजगार शुरू करना चाहते हैं. कोई घर में ही छोटी दुकान खोलना चाहता है, तो कोई सिलाई, ब्यूटी पार्लर, मुर्गी पालन, डेयरी फार्मिंग या किसी दूसरे छोटे कारोबार की शुरुआत करना चाहता है. लेकिन जब रोजगार शुरू करने की बात आती है, तो सबसे बड़ी परेशानी पैसों की होती है. कई बार हुनर और काम करने की इच्छा होने के बावजूद सिर्फ पूंजी नहीं होने की वजह से युवाओं का सपना अधूरा रह जाता है. अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. केंद्र और झारखंड सरकार की ओर से ऐसी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ लेकर आप अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकते हैं. खास बात यह है कि कुछ योजनाओं में बिना किसी गारंटर के भी लोन लेने की सुविधा मिलती है. क्या कहते हैं उद्योग विभाग के कर्मचारी दरअसल, देवघर जिला उद्योग केंद्र में कार्यरत कर्मचारी पीयूष ने लोकल18 के संवाददाता से बातचीत के दौरान बताया कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है. इसके लिए भारत सरकार और झारखंड सरकार की ओर से अलग-अलग योजनाएं चलाई जा रही हैं. अगर कोई युवक या युवती अपना कारोबार शुरू करना चाहता है, तो वह जिला उद्योग केंद्र पहुंचकर इन योजनाओं की जानकारी ले सकता है और अपनी जरूरत के हिसाब से आवेदन कर सकता है. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना यानी पीएमईजीपी के तहत भी अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक के माध्यम से लोन उपलब्ध कराया जाता है. इस योजना के तहत निर्धारित पात्रता और प्रोजेक्ट के अनुसार 20 लाख रुपये तक के लोन की सुविधा बताई गई है. खास बात यह है कि 10 लाख रुपये तक के लोन के लिए गारंटर की जरूरत नहीं होती है. Advertisementहालांकि, इसके लिए आवेदक को बैंक में सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं. आवेदक पहले से किसी बैंक का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए और उसके दस्तावेज भी सही होने चाहिए. इस योजना के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए. वहीं, अधिकतम उम्र की कोई सीमा निर्धारित नहीं है. इसके साथ ही निर्धारित प्रोजेक्ट लागत के अनुसार कम से कम आठवीं पास होना भी जरूरी है. झारखंड सरकार की इस योजना का भी बिना गारंटर उठा सकते हैं लाभ वहीं, झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना भी युवाओं के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है. इस योजना के तहत पात्र युवक-युवतियों को बिना किसी गारंटी के 50 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलने की जानकारी दी गई है. इसकी खास बात यह है कि शुरुआती स्तर पर छोटा कारोबार शुरू करने के लिए युवाओं को बड़ी रकम जुटाने की परेशानी नहीं होती. हालांकि, इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी रखी गई हैं. आवेदक झारखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए. उसकी उम्र सामान्य तौर पर 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि कुछ स्रोतों में 18 से 45 वर्ष की आयु सीमा भी बताई गई है. परिवार की सालाना आय पांच लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. आवेदक सरकारी या अर्धसरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और किसी बैंक का डिफॉल्टर भी नहीं होना चाहिए. योजना का लाभ लेने के लिए चाहिए ये जरूरी दस्तावेज इसके अलावा युवाओं के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, विश्वकर्मा योजना समेत दूसरी स्वरोजगार योजनाएं भी चलाई जा रही हैं. इन योजनाओं के जरिए पारंपरिक काम करने वाले कारीगरों और छोटे कारोबारियों को भी आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है. अगर आप भी इन योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और जरूरी जाति प्रमाण पत्र तैयार रखें. इसके साथ ही जिस व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं, उसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी बनवानी पड़ सकती है. निर्धारित सीमा से अधिक लागत वाले प्रोजेक्ट के लिए अतिरिक्त दस्तावेज मांगे जा सकते हैं. ग्रामीण क्षेत्र के आवेदकों को ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित प्रमाण पत्र भी देना पड़ सकता है. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Deoghar,JharkhandFirst Published :November 21, 2026, 14:20 ISTऔर पढ़ें
Trending
- सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही : कमर में 2-3 इंच चाकू का टुकड़ा छोड़कर लगा दिए टांके, बाल-बाल बची युवक की जान – राष्ट्रवाणी
- MP से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था 1500 किलो एनालॉग पनीर, पुलिस ने पकड़े 30 बॉक्स, खाद्य विभाग ने कराया नष्ट – राष्ट्रवाणी
- परिवार गया था वाराणसी, पीछे से सूने मकान में चोर ने उड़ाए जेवर और नगदी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा – राष्ट्रवाणी
- दुर्ग: सरगुजा में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान, शहडोल एक्सप्रेस और दुर्ग मेमू भी लेट – राष्ट्रवाणी
- एआई शॉपिंग एजेंट्स की एंट्री: अब अमेजन, ChatGPT और Gemini खुद सर्च करेंगे प्रोडक्ट्स, दाम गिरने पर कार्ट में जोड़ने से लेकर ऑर्डर तक करेंगे मदद – ai shopping agents arrive on अमेजन chatgpt and gemini auto buy on कीमत drops and checkout automation explained – राष्ट्रवाणी
- आधा किलोमीटर दूर से देख लेते थे समय, नैनीताल की इस बंद घड़ी के लौटेंगे अच्छे दिन – राष्ट्रवाणी
- बलिया में किसानों के लिए आलू, प्याज, लहसुन, गाजर, मूली जैसी कंद फसलों की खेती यही सही समय – राष्ट्रवाणी
- अलग-अलग खरीदने की जरूरत नहीं! ये 7 Winter Accessories Sets आएंगे काम – राष्ट्रवाणी

