राष्ट्रवाणी: Winter Recipes: सरसों के साग से मटर के निमोना तक, बेहद खास हैं ये देसी व्यंजनWinter Recipes: सर्दियों में देसी स्वाद का तड़का… सरसों का साग से लेकर मटर के निमोना तक, ये पारंपरिक व्यंजन हैं बेहद खासReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 16:44 ISTWinter Special Food: सर्दियों की दस्तक के साथ ही रसोई की खुशबू और थाली का स्वाद दोनों बदल जाते हैं. कड़ाके की ठंड में शरीर को अंदर से गर्म रखने और जुबान को देसी स्वाद देने के लिए ग्रामीण इलाकों के पारंपरिक व्यंजनों से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. सरसों के साग और मक्के की रोटी से लेकर मटर के निमोना, बाजरे की राब और तिल-गुड़ के लड्डुओं तक, जानिए उन खास देसी व्यंजनों के बारे में जो सर्दियों में हर किसी की पहली पसंद बन जाते हैं. Winter Special Food: सर्दियों का मौसम आते ही खानपान का अंदाज बदल जाता है. इस मौसम में गर्मागर्म और पौष्टिक भोजन खाने का अपना अलग ही मजा होता है. खासकर ग्रामीण इलाकों में सर्दियों के दौरान कई ऐसे पारंपरिक व्यंजन तैयार किए जाते हैं, जिनका स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. सरसों का साग और मक्के की रोटी इनमें सबसे खास हैं. सरसों के साग को अच्छी तरह पकाकर उसमें देसी घी और मसालों का तड़का लगाया जाता है. इसके साथ मक्के की गर्मागर्म रोटी खाने का स्वाद ही अलग होता है. ठंड के मौसम में यह पारंपरिक भोजन लोगों की पहली पसंद बन जाता है. मटर का निमोना और बाजरे की राब का लें स्वाद सर्दियों में हरी मटर की आवक बढ़ जाती है. ऐसे में मटर से बनने वाला निमोना भी लोगों को खूब पसंद आता है. ताजी मटर को पीसकर मसालों के साथ तैयार किया जाने वाला यह व्यंजन रोटी और चावल दोनों के साथ स्वादिष्ट लगता है. वहीं बाजरे की रोटी और बाजरे से तैयार होने वाली राब भी ग्रामीण क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय है. बाजरे की तासीर गर्म मानी जाती है, इसलिए ठंड के मौसम में इसका सेवन खास तौर पर किया जाता है. ये व्यंजन न सिर्फ स्वाद में बेहतर होते हैं, बल्कि पारंपरिक खानपान की पहचान भी हैं. तिल-गुड़ और मेवे के लड्डू से मिलेगी गर्माहट सर्दियों में मीठा खाने के शौकीनों के लिए भी कई खास विकल्प मौजूद रहते हैं. इस मौसम में तिल और गुड़ से तैयार किए जाने वाले लड्डू खूब पसंद किए जाते हैं. इसके अलावा मूंगफली, गुड़ और मेवों से बनने वाले लड्डू भी घरों में तैयार किए जाते हैं. तिल और गुड़ का मेल स्वाद के साथ शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है. यही वजह है कि ठंड के दिनों में इनका सेवन बढ़ जाता है. बाजार से खरीदने के बजाय इन्हें घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है. गाजर का हलवा और घुंघरी भी जरूर करें तैयार व्यंजन विशेषज्ञ विजयलक्ष्मी मिश्रा लोकल 18 से बताती हैं कि सर्दियों के मौसम में ग्रामीण इलाकों में कई पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं. इनमें सरसों का साग, मक्के की रोटी, मटर का निमोना, बाजरे की रोटी, राब, तिल-गुड़ के लड्डू और मेवे के लड्डू प्रमुख हैं. इसके साथ ही गाजर का हलवा और घुंघरी भी इस मौसम के खास व्यंजन हैं. सर्दियों में ताजी गाजर से तैयार होने वाले हलवे का स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. वहीं घुंघरी भी पारंपरिक खानपान का अहम हिस्सा है. ऐसे में अगर आप भी सर्दियों में देसी स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं, तो अभी से इन खास व्यंजनों की तैयारी शुरू कर सकते हैं. About the AuthorRahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Sultanpur,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 16:44 ISTऔर पढ़ें
Trending
- त्वचा दिख रही है रूखी बदरंग? इंस्टेंट ग्लो के लिये चेहरे पर लगाएं ये देसी फेस पैक – राष्ट्रवाणी
- Winter Recipes: सरसों के साग से मटर के निमोना तक, बेहद खास हैं ये देसी व्यंजन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- शिव सौंपेंगे विष्णु को सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी, आधी रात होगा हरि-हर मिलन – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली बरौनी-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन अब दरभंगा से चलेगी, देखें नया शेड्यूल – राष्ट्रवाणी
- Dhan Kharidi : खरीदी केंद्रों में भरा बारिश का पानी, छत्तीसगढ़ में बिना धान बेचे लौटे किसान – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: नामी होटलों के किचन का हाल देख चौंके अफसर: बिलासपुर में ताबड़तोड़ दबिश से संचालकों के उड़े होश – राष्ट्रवाणी
- 18 घंटे तबाही वाली बारिश, कमर तक भरेगा पानी, संडे को विकराल होगा तूफान काइल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- Akshaya Navami 2026: मथुरा में क्यों होती है तीन वन परिक्रमा? जानें मान्यता – राष्ट्रवाणी

