राष्ट्रवाणी: एप्पल एआई Agent: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई पिछले कुछ समय से जिस रफ्तार से बढ़ी है. शायद ही किसी और इंडस्ट्री ने इतनी तेजी से ग्रोथ की हो. अब कई एआई कंपनिया बाजार में आ चुकी है और करोड़ों डाॅलर्स छाप रही है. ऐसे में दिग्गज कंपनी एप्पल भला कहां पीछे रह सकती है. हाल ही में एक नई रिपोर्ट आई है जिसके मुताबिक एप्पल खुद का अपना एक हाईली एडवांस एआई एजेंट तैयार कर रही है. इस एजेंट की खासियत अबतक के सभी एआई एजेंट्स से एकदम अलग होगी यह इसांन की तरह खुद ही कंप्यूटर भी सकेगा. अबतक ज्यादातर एआई एजेंट्स यूजर्स के कमांड के बाद करना शुरू करते थे लेकिन एप्पल का नया एडवांस एआई एजेंस खुद से ही बिना कमांड के आपके सारे जरूरी काम कर देगा. चलिए आपको बताते हैं इस एआई एजेंस की खासियत और इससे जुड़ी बाकी की जानकारी. एप्पल में फिलहाल वॉइस असिस्टेंट Siri का सपोर्ट मिलता है. Siri से कोई भी काम करवाने के लिए बोलकर कहना पड़ता था यानी कमांड देने के बाद ही Siri आपकी मदद कर पाती थी. मगर कंपनी का नया एआई एजेंट बिना कहे ही आप सारे जरूरी काम निपटा देगा. इतना ही नहीं यह खुद से ही अलग-अलग ऐप्स खोलकर खुद से ही जरूरी काम कर देगा और दूसरे ऐप्स पर साथ में ही स्विच भी कर लेगा. इसके अलावा ये इंटरनेट पर वेबसाइट ब्राउज करने, सिस्टम कमांड चलाने और कंप्यूटर कोड लिखने और उसमें आने वाली गलतियों को ठीक करने का काम भी आसानी से कर पाएगा. आसान भाषा में समझें तो यह एक ऐसे स्मार्ट साथी की तरह काम करेगा जो बिना रुके आपके कई स्टेप्स वाले मुश्किल कामों को शुरू से लेकर आखिर तक खुद ही पूरा कर देगा. एप्पल के इस बड़े प्लान के बारे में तब पता चला जब ब्लूमबर्ग ने कंपनी की ऑफिशियल करियर वेबसाइट पर एक नई जॉब वैकेंसी देखी. 17 नवंबर 2026 को क्यूपर्टिनो लोकेशन के लिए पोस्ट की गई इस वैकेंसी का नाम ‘सीनियर इंजीनियरिंग मैनेजर, एजेंटिक एआई – प्रोएक्टिव’ रखा गया है. इस जॉब पोस्ट में कंपनी ने सीधे तौर पर लिखा है कि वह एक ऐसे एआई एजेंट पर काम कर रही है जो कंप्यूटर का इस्तेमाल ठीक वैसे ही कर सके, जैसे कोई इंसान करता है. इस लिस्टिंग से यह भी साफ हो गया है कि यह सिस्टम वेब ब्राउजर, ऐप्स, कमांड लाइन और कोडिंग टूल्स के साथ मिलकर बिना किसी रुकावट के काम करेगा. काम के हर स्टेप पर किस टूल का इस्तेमाल करना सबसे सही रहेगा, यह भी यह स्मार्ट एआई खुद ही तय कर लेगा. कंप्यूटर या फोन में कोई भी एआई टूल अगर खुद से ऐप्स चलाता है और खुद से ही कोडिंग करना है तो इसका मतलब उसको उस सिस्टम पर पूरा एक्सेस मिला हुआ है. ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल भी आता है कहीं इससे डेटा लीक होने का खतरा तो पैदा नहीं हो जाएगा. तो आपको बता दें इसके लिए एप्पल ने कहा है कि यूजर्स की प्राइवेसी और सेफ्टी हमेशा की तरह उसकी सबसे पहली प्रायरिटी रहेगी. भले ही पेचीदा कामों को निपटाने के लिए यह एआई बैकग्राउंट में काम करता रहेगा. लेकिन इस दौरान भी आपकी प्राइवेसी अफेक्ट नहीं होगी. क्योंकि कंपनी आपके पर्सनल डेटा को सेफ रखने के लिए स्ट्रिक्ट परमिशन चेक और टाइट सिक्योरिटी फीचर्स भी ऐड करेगी. नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है. न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- त्वचा दिख रही है रूखी बदरंग? इंस्टेंट ग्लो के लिये चेहरे पर लगाएं ये देसी फेस पैक – राष्ट्रवाणी
- Winter Recipes: सरसों के साग से मटर के निमोना तक, बेहद खास हैं ये देसी व्यंजन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली बरौनी-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन अब दरभंगा से चलेगी, देखें नया शेड्यूल – राष्ट्रवाणी
- Dhan Kharidi : खरीदी केंद्रों में भरा बारिश का पानी, छत्तीसगढ़ में बिना धान बेचे लौटे किसान – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: नामी होटलों के किचन का हाल देख चौंके अफसर: बिलासपुर में ताबड़तोड़ दबिश से संचालकों के उड़े होश – राष्ट्रवाणी
- 18 घंटे तबाही वाली बारिश, कमर तक भरेगा पानी, संडे को विकराल होगा तूफान काइल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- Akshaya Navami 2026: मथुरा में क्यों होती है तीन वन परिक्रमा? जानें मान्यता – राष्ट्रवाणी
- दिल्लीवालों निकाल लो रजाई-कंबल, IMD का इन राज्यों में डराने वाला अलर्ट – राष्ट्रवाणी

