राष्ट्रवाणी: शिव सौंपेंगे विष्णु को सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी,आधी रात होगा हरि-हर मिलनउज्जैन में आधी रात को होगा हरि-हर मिलन, बाबा महाकाल और भगवान विष्णु के दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़Reported by:Edited by:Last Updated:November 21, 2026, 16:42 ISTधर्मनगरी उज्जैन में बैकुंठ चतुर्दशी पर अनूठी धार्मिक परंपरा निभाई जाएगी. इस दिन रात 11 बजे भगवान महाकाल की सवारी गोपाल मंदिर पहुंचेगी. यहां हरि-हर मिलन होगा और माला का आदान-प्रदान कर भगवान शिव सृष्टि का दायित्व भगवान विष्णु को सौंपेंगे. बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में बैकुंठ चतुर्दशी की आधी रात एक अद्भुत धार्मिक परंपरा का साक्षी बनने का अवसर मिलेगा. इस दौरान हजारों श्रद्धालु हरि-हर मिलन के दिव्य नजारे के दर्शन करेंगे. परंपरा के अनुसार, रात 11 बजे भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाएगी, जो गोपाल मंदिर पहुंचेगी. यहां भगवान महाकाल और भगवान विष्णु का मिलन होगा. इस अवसर पर दोनों देवताओं की मालाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा. इसी परंपरा के साथ भगवान शिव सृष्टि के संचालन का दायित्व भगवान विष्णु को सौंपेंगे. धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक भगवान विष्णु पाताल लोक में राजा बलि के यहां विश्राम करते हैं. इस दौरान सृष्टि के पालन की जिम्मेदारी भगवान शिव संभालते हैं. ढोल-नगाड़ों के साथ होगा हरि-हर मिलन गोपाल मंदिर के पुजारी ने बताया कि बाबा महाकाल की सवारी कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी भगवान विष्णु (हरि) और शिवजी (हर) के मिलन का प्रतीक है. महाकालेश्वर मंदिर के सभा मंडप से रात 11 बजे निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी, महाकाल चौराहा, गुदरी बाजार, पटनी बाजार होते हुए गोपाल मंदिर पहुंचेगी. सवारी में ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की जाएगी. कई जगह स्वागत होगा. गोपाल मंदिर पहुंचने पर सवारी मंदिर के अंदर लाई जाएगी. यहां भगवान शिव, विष्णु जी के सामने आसीन होंगे. फिर महादेव जाएंगे तपस्या में महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने बताया कि महाकाल मंदिर पद्धति से द्वारिकाधीश का पूजन करेंगे. शिवजी के प्रिय बिल्वपत्र और आंकड़े की माला भगवान विष्णु को अर्पित करेंगे. इसके बाद भगवान महाकाल का पूजन कर उन्हें विष्णु जी की प्रिय तुलसीदल की माला अर्पित करेंगे. दोनों की प्रिय वस्तुओं का एक-दूसरे को भोग लगाया जाता है. इसके बाद भगवान शिव चार महीने के लिए हिमालय पर्वत पर तपस्या करने चले जाते हैं. यह परंपरा वैष्णव और शैव के समन्वय के साथ-साथ सौहार्द का प्रतीक है. Advertisementहरि-हर मिलन के साक्षी बनेंगे सैकड़ों श्रद्धालु कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी भगवान विष्णु (हरि) और शिव (हर) के मिलन का प्रतीक है. भगवान महाकाल और द्वारकाधीश का अद्भुत मिलन देखने के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु गोपाल मंदिर के बाहर रात 10 बजे से ही मौजूद हो जाएंगे. इसबार यह नज़ारा 22 नवम्बर को देखने को मिलेगा.लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Ujjain,Madhya PradeshFirst Published :November 21, 2026, 16:42 ISTऔर पढ़ें
Trending
- त्वचा दिख रही है रूखी बदरंग? इंस्टेंट ग्लो के लिये चेहरे पर लगाएं ये देसी फेस पैक – राष्ट्रवाणी
- Winter Recipes: सरसों के साग से मटर के निमोना तक, बेहद खास हैं ये देसी व्यंजन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- शिव सौंपेंगे विष्णु को सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी, आधी रात होगा हरि-हर मिलन – राष्ट्रवाणी
- कम बारिश से घटा मूंगफली का उत्पादन, भाव 10 हजार रुपए क्विंटल तक पहुंचे – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली बरौनी-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन अब दरभंगा से चलेगी, देखें नया शेड्यूल – राष्ट्रवाणी
- Dhan Kharidi : खरीदी केंद्रों में भरा बारिश का पानी, छत्तीसगढ़ में बिना धान बेचे लौटे किसान – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: नामी होटलों के किचन का हाल देख चौंके अफसर: बिलासपुर में ताबड़तोड़ दबिश से संचालकों के उड़े होश – राष्ट्रवाणी
- 18 घंटे तबाही वाली बारिश, कमर तक भरेगा पानी, संडे को विकराल होगा तूफान काइल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी

