राष्ट्रवाणी: काम शुरू करते ही क्यों भटकने लगता है मन? ज्योतिष में बताए गए ये उपाय आएंगे कामकाम शुरू करते ही क्यों भटकने लगता है मन? ज्योतिष में बताए गए ये उपाय आएंगे काम, बढ़ेगी एकाग्रताWritten by:Last Updated:November 22, 2026, 11:59 ISTAstrology Remedies for Concentration: ज्योतिष में चंद्रमा और बुध को मन और बुद्धि से जोड़ा जाता है. सूर्य को जल चढ़ाना, गणेश जी की पूजा और मंत्र जाप पारंपरिक उपाय हैं. बेहतर एकाग्रता के लिए अच्छी नींद, नियमित दिनचर्या और फोन से दूरी बनाना भी जरूरी है. ख़बरें फटाफटएकाग्रता बढ़ाने के ज्योतिषीय उपाय और मंत्र (Image-एआई generated)Astrology Remedies for Concentration: कई बार हम पूरे मन से कोई काम शुरू करने बैठते हैं, लेकिन कुछ ही मिनटों में ध्यान भटकने लगता है. कभी बार-बार फोन देखने का मन करता है, तो कभी बिना वजह दूसरे ख्याल आने लगते हैं. पढ़ाई हो, ऑफिस का काम या घर की कोई जिम्मेदारी, मन का एक जगह न टिकना परेशानी बढ़ा सकता है. ज्योतिष में मन और एकाग्रता का संबंध चंद्रमा और बुध ग्रह से जोड़ा जाता है. वहीं, भगवान गणेश को बुद्धि और विवेक का देवता माना गया है. ज्योतिष की कुछ मान्यताओं में ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाया जा सकता है. एकाग्रता का संबंध किन ग्रहों से माना जाता है?
ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक है. वहीं, बुध ग्रह को बुद्धि, समझने की क्षमता और याददाश्त से जोड़ा जाता है. मान्यता है कि इन ग्रहों की स्थिति कमजोर होने पर व्यक्ति को मन भटकने या किसी काम में रुचि न बनने जैसी परेशानियां हो सकती हैं. एकाग्रता बढ़ाने के लिए अपनाएं ये उपाय 1. सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास और ऊर्जा का कारक माना गया है. मान्यता है कि सुबह सूर्य को जल चढ़ाने से दिन की अच्छी शुरुआत होती है. इसके लिए तांबे के लोटे में साफ पानी लेकर सूर्य को अर्घ्य दें. मन में दिनभर के जरूरी काम पूरे करने का संकल्प भी लें. Advertisement 2. गणेश जी के मंत्र का जाप करें भगवान गणेश को बुद्धि और विवेक का देवता माना जाता है. किसी काम या पढ़ाई की शुरुआत से पहले उनका स्मरण करना शुभ माना जाता है. आप रोज सुबह ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप कर सकते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे मन को शांति मिलती है. 3. सोमवार को करें शिव जी की पूजा ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है. भगवान शिव को चंद्रमा धारण करने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है. सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाकर ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे मानसिक शांति मिल सकती है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें , आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. 4. बुधवार को गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं बुधवार का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है. इस दिन भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाने की परंपरा है. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इससे बुद्धि और विवेक का आशीर्वाद मिलता है. 5. काम शुरू करने से पहले ध्यान लगाएं धार्मिक उपायों के साथ अपनी दिनचर्या पर भी ध्यान दें. काम शुरू करने से पहले 5 मिनट शांत बैठें. फोन को खुद से दूर रखें और एक समय में एक ही काम पूरा करने की कोशिश करें. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)About the Authorकीर्ति राजपूत हिंदी डिजिटल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 13 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह साल 2021 से News18 हिंदी की धर्म टीम के साथ जुड़ी हैं, जहां…Location :OtherFirst Published :November 22, 2026, 11:59 ISTऔर पढ़ें

