राष्ट्रवाणी: अब पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इंसाफ! मुफ्त वकील पाने के लिए यहां करें आवेदनअब मुकदमा लड़ने के लिए नहीं देने होंगे हजारों रुपये! देश के हर कोर्ट में यहां मिलता है मुफ्त वकील, जानें कैसे करें आवेदनReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 11:59 ISTDelhi Free Legal Advice: देश के हर कोर्ट में फ्रंट ऑफिस होता है, जहां महिलाओं, दिव्यांगों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुफ्त कानूनी सलाह और वकील मिलता है. इसके लिए टोल फ्री नंबर 1516 पर भी संपर्क किया जा सकता है. ऐसे में दिल्ली के भारत मंडपम में इन दिनों इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में एक अनोखा स्टॉल लगाया गया है. जहां कानूनी सलाह फ्री में दी जा रही है. आइये जानते हैं इसके बारे में.ख़बरें फटाफट नई दिल्ली: जब भी किसी इंसान को मुकदमा लड़ना होता है, तो उसके सामने सबसे बड़ी दिक्कत होती है कि वह कानूनी सलाह कहां से ले और कानूनी सलाह में उसका कितना पैसा खर्च होगा. उससे भी ज्यादा बड़ी परेशानी तब खड़ी होती है, जब किसी एडवोकेट को अपना मुकदमा लड़ने के लिए हायर करना होता है. हर एडवोकेट की फीस इतनी ज्यादा होती है कि बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जो अपने मुकदमे को लड़ने के लिए शुरुआत से लेकर अंत तक कोर्ट में खड़े होते हैं. खास तौर पर महिलाएं, तेजाब पीड़िता, रेप पीड़ित और दिव्यांग के साथ ही वो लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं. ऐसे लोगों को अब परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. क्योंकि उन्हें अभी तक देश के हर एक कोर्ट में बने हुए एक ऐसे सेल की जानकारी तक नहीं थी. जहां से वकील और कानूनी सलाह दोनों एकदम मुफ्त मिलते हैं. दरअसल, भारत मंडपम में इन दिनों इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर चल रहा है. वहां पर दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से एक स्टॉल लगाया गया है. वहां मौजूद एक्सपर्ट से लोकल 18 की टीम ने खास बातचीत की. हर कोर्ट में होता है फ्रंट ऑफिस, यहां करें सम्पर्क दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण एडवोकेट शहजाद आलम ने बताया कि हिंदुस्तान के हर एक कोर्ट के अंदर एक फ्रंट ऑफिस होता है. जो कि लोगों को मुफ्त कानूनी सलाह देने के साथ ही मुफ्त वकील भी देता है. सबसे पहले लोगों को इसके लिए हर एक कोर्ट के अंदर बने हुए फ्रंट ऑफिस में संपर्क करना होगा. फ्रंट ऑफिस चाहे उच्च न्यायालय हो या फिर देश का कोई भी कोर्ट हर जगह यह फ्रंट ऑफिस होता है. जैसे ही लोग किसी भी कोर्ट के अंदर जाएं, तो वहां मौजूद किसी भी वकील या किसी भी कर्मचारी से यह पूछ लें कि कोर्ट का फ्रंट ऑफिस कहां है. फ्रंट ऑफिस के अंदर जाकर कानूनी सलाह फ्री में ले सकते हैं और फ्री में मुकदमा लड़ने के लिए एडवोकेट भी आपको मिल जाएगा, लेकिन इसके कुछ नियम होते हैं, जिसे जानना बहुत जरूरी होता है. इन खास नियमों को जानना बेहद जरूरी काउंसलर कहकशा परवीन ने बताया कि फ्रंट ऑफिस देश के हर एक कोर्ट के अंदर बना हुआ है. इस फ्रंट ऑफिस में लोगों को संपर्क करना होता है, लेकिन इसके कुछ नियम होते हैं. जैसे फ्रंट ऑफिस में कानूनी सलाह और फ्री में मुकदमा लड़ने के लिए वकील उन लोगों को दिया जाता है जैसे महिलाएं, चाहे वो तेजाब पीडित हो, किन्नर हो या दिव्यांग. अगर जनरल कैटेगरी की महिला है तो उसकी सालाना कमाई लगभग तीन लाख रुपए से कम हो तब कानूनी सलाह मुफ्त मिलेगी और फ्री में एडवोकेट भी मिलेगा. इसके अलावा कोई अगर कस्टडी में है तो उसे भी यह सुविधा मिलती है. 18 साल से कम उम्र के बच्चे जो किसी मुकदमे में फंस गए हैं, उनके लिए भी कानूनी सलाह और वकील फ्री है. इसके अलावा जो सीनियर सिटीजन हैं जिनकी सालाना कमाई चार लाख रुपए से कम है, उनको भी फ्रंट ऑफिस की सारी सुविधाएं जैसे वकील और कानूनी सलाह और काउंसलिंग तक फ्री में मिलती है. इसके अलावा एससी एसटी को भी यह सुविधा दी जाती है. इस टोल फ्री नंबर पर भी कर सकते हैं संपर्क दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के एक एडवोकेट विक्रांत कुमार ने बताया कि लोग देश के किसी भी कोर्ट के फ्रंट ऑफिस में संपर्क करने के साथ ही एक टोल फ्री नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं. वह टोल फ्री नंबर है 1516 या फिर 15100. यह टोल फ्री नंबर 7 दिन 24 घंटे काम करता है. इस पर भी कॉल कर सकते हैं और जहां तक बात है फ्रंट ऑफिस की तो फ्रंट ऑफिस सुबह 11:00 से शाम के 5:00 तक खुला रहता है वहीं, जिस दिन कोर्ट बंद होता है. उस दिन फ्रंट ऑफिस बंद होता है. इसके अलावा महिला के लिए महिला काउंसलर ही होती है. इसीलिए लोगों को इसके प्रति जागरूक करना बहुत ज्यादा जरूरी है. क्योंकि लोगों को यहां पर बेहतर कानूनी सलाह और उनकी मेंटल हेल्थ तक की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है.About the AuthorRaina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :DelhiFirst Published :November 22, 2026, 11:59 ISTऔर पढ़ें
Trending
- बालाघाट के हीरी मेले में चाऊमीन से फूड पॉइजनिंग: 118 बच्चे और 12 वयस्क अस्पताल में भर्ती – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के किसानों को 19,257 रुपये दे सरकार- छन्नी साहू, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- SEBI FPI Disclosure Rules: शेयर बाजार की पारदर्शिता से समझौता कर रही सरकार, कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल – राष्ट्रवाणी
- राजधानी के इस इलाके में गैंगवार, लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर भिड़े दो गुट, मचा हड़कंप—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- Kota-Udaipur Highway Accident: खाटू श्यामजी दर्शन कर लौट रहे धुले के परिवार की क्रूजर ट्रक से टकराई, 9 की मौत – राष्ट्रवाणी
- कांकेर: एसीबी कार्रवाई: नाली में फेंकी 1.50 लाख की रिश्वत बरामद, जीएसटी सहायक आयुक्त व सीए गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- CG Patwari Strike Ended: 41 दिनों बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद काम पर लौटने का फैसला – राष्ट्रवाणी
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी

