राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): रायपुर के इस कैफे में कैदी बनाते हैं मंगोड़ी और चटनी, स्वाद एकदम लाजवाबरायपुर के इस कैफे में कैदी बनाते हैं मंगोड़ी और चटनी, स्वाद एकदम लाजवाबEdited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 11:40 ISTRaipur News: आस्था मंगोड़ी एंड कैफे सेंटर की यह पहल कैदियों के लिए बेहद खास है. यहां वे खाना बनाने और अन्य खाद्य उत्पाद तैयार करने का काम सीख रहे हैं. इससे उन्हें काम का अनुभव मिल रहा है, जो जेल से बाहर आने के बाद भी उनके काम आ सकता है. रिपोर्ट- राहुल दुबे, रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ऐसा कैफे है, जहां मिलने वाली मंगोड़ी और चटनी का स्वाद लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस कैफे की खास बात यह है कि यहां खाने-पीने की चीजें जेल के कैदियों के हाथों से तैयार की जाती हैं. आस्था मंगोड़ी एंड कैफे सेंटर में बने इन खाद्य उत्पादों का स्वाद लेने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं. यहां कैदियों को काम सिखाने के साथ उन्हें अपने हुनर को निखारने का मौका भी दिया जा रहा है. यहां काम करने वाले एक कैदी ने लोकल 18 को बताया कि उन्होंने जेल में ही मंगोड़ी और दूसरे खाद्य उत्पाद बनाने का काम सीखा है. उन्हें इस काम से जुड़े करीब दो महीने होने वाले हैं. उनका कहना है कि काम सीखने में कोई परेशानी नहीं हुई और उन्हें यह काम काफी अच्छा लगता है. वह सुबह 7:30 बजे से दोपहर एक बजे तक और फिर दोपहर तीन बजे से शाम 6:30 बजे तक काम करते हैं. उनके मुताबिक, यहां काफी भीड़ आती है और दूर-दूर से लोग खाने के लिए पहुंचते हैं. काम का माहौल और लोगों का व्यवहार भी अच्छा है. कई सालों से स्वाद लेने आ रहे ग्राहक रायपुर के रहने वाले हितेश सिंह ने लोकल 18 से कहा कि वह कई वर्षों से आस्था मंगोड़ी सेंटर आ रहे हैं. उनके अनुसार, यहां मिलने वाले खाने का स्वाद दूसरी जगहों से अलग और खास है, खासकर यहां की चटनी लोगों को खूब पसंद आती है. इसकी चर्चा भी काफी होती है. जेल प्रशासन की ओर से कैदियों को काम करने का मौका देना अच्छी पहल है. इससे उन्हें कुछ नया सीखने का अवसर मिल रहा है. हुनर सीखकर नई शुरुआत करने का मौका आस्था मंगोड़ी एंड कैफे सेंटर की यह पहल कैदियों के लिए खास है. यहां वे खाना बनाने और अन्य खाद्य उत्पाद तैयार करने का काम सीख रहे हैं. इससे उन्हें काम का अनुभव मिल रहा है, जो जेल से बाहर आने के बाद भी उनके काम आ सकता है. इस तरह कैदियों को खाली समय में काम सीखने और अपनी क्षमता पहचानने का अवसर मिल रहा है. Advertisementवहीं ग्राहक भी इनके हाथों से बने खाद्य उत्पादों को पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि इस कैफे में दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं. अपने स्वाद के साथ-साथ कैदियों को काम सिखाने की यह पहल भी आस्था मंगोड़ी एंड कैफे सेंटर को खास बनाती है.About the Authorराहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Raipur,ChhattisgarhFirst Published :November 22, 2026, 11:40 ISTऔर पढ़ें

