राष्ट्रवाणी: पंकज चौधरी को याद आई ‘लाठी’ पर लाइनें, सोशल पोस्ट से किसे दे रहे मैसेजयूपी चुनाव: पंकज चौधरी को याद आई ‘लाठी’ पर लाइनें, सोशल पोस्ट से किसे और किसको दे रहे मैसेजWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 11:27 ISTUP Chunav News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कानून-व्यवस्था और डिजिटल क्रांति को पार्टी की ताकत बताया है. उन्होंने कहा कि 2027 में कानून की लाठी और डिजिटल क्रांति का लैपटॉप फिर जीतेंगे. महात्मा गांधी का उल्लेख करते हुए उन्होंने लाठी को न्याय और अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक बताया. लैपटॉप-टैबलेट को प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया विजन से जोड़ा. वहीं, अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें 2012 से 2017 के बीच कथित गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और दंगों के लिए जनता से माफी मांगने तथा प्रदेश में ‘पश्चाताप रथ’ निकालने की सलाह दी. चौधरी ने दावा किया कि सपा सरकार में 815 दंगे हुए, जबकि योगी सरकार में प्रदेश दंगा-मुक्त रहा.बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लाठी की समझाई अहमियत.उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कानून-व्यवस्था और तकनीक दोनों को सरकार की ताकत के रूप में पेश करते हुए कहा कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में ‘कानून की लाठी और डिजिटल क्रांति का लैपटॉप’ दोनों फिर से जीत दर्ज करेंगे. ‘बापू ने लाठी उठाई तो अन्याय के खिलाफ’ अपने सोशल पोस्ट में पंकज चौधरी ने लिखा कि लाठी कमजोरों का संबल, अन्याय के विरुद्ध आवाज और न्याय की शक्ति है, लेकिन यह केवल कानून के हाथ में सुरक्षित है, उपद्रवियों या अराजक तत्वों के हाथ में नहीं. उन्होंने महात्मा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि बापू के हाथ की लाठी भी अन्याय, अत्याचार और अराजकता के खिलाफ संघर्ष व आत्मबल का प्रतीक रही थी. डिजिटल मोर्चे पर बात करते हुए उन्होंने लैपटॉप और टैबलेट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ विजन का प्रतीक बताया. पंकज चौधरी के अनुसार, इसी डिजिटल क्रांति के बल पर आज भारत का UPI वैश्विक स्तर पर पहचान बना रहा है और देश का डिजिटल मॉडल कई अन्य राष्ट्रों के लिए भविष्य का रोडमैप बन चुका है. ‘पश्चाताप रथ’ निकालें अखिलेश यादव, पंकज चौधरी का सुझाव यूपी बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. पंकज चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने राजनीतिक दौरे केवल पूर्वांचल तक सीमित रखने के बजाय पूरे प्रदेश में ‘पश्चाताप रथ’ निकालना चाहिए. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि सपा प्रमुख को 2012 से 2017 के बीच अपनी सरकार के कार्यकाल में हुई गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और दंगों के लिए राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए. उनकी यह टिप्पणी दो दिन पहले गोरखपुर में अखिलेश यादव द्वारा अपने पीडीए रथ से निकाली गई पीडीए यात्रा के जवाब में आई है.
Trending
- बालाघाट के हीरी मेले में चाऊमीन से फूड पॉइजनिंग: 118 बच्चे और 12 वयस्क अस्पताल में भर्ती – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के किसानों को 19,257 रुपये दे सरकार- छन्नी साहू, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- SEBI FPI Disclosure Rules: शेयर बाजार की पारदर्शिता से समझौता कर रही सरकार, कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल – राष्ट्रवाणी
- राजधानी के इस इलाके में गैंगवार, लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर भिड़े दो गुट, मचा हड़कंप—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- Kota-Udaipur Highway Accident: खाटू श्यामजी दर्शन कर लौट रहे धुले के परिवार की क्रूजर ट्रक से टकराई, 9 की मौत – राष्ट्रवाणी
- कांकेर: एसीबी कार्रवाई: नाली में फेंकी 1.50 लाख की रिश्वत बरामद, जीएसटी सहायक आयुक्त व सीए गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- CG Patwari Strike Ended: 41 दिनों बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद काम पर लौटने का फैसला – राष्ट्रवाणी
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी

