राष्ट्रवाणी: सरकारी स्कूलों के बच्चे भी होंगे स्मार्ट, चंबा के स्कूलों में होगी CBSE पढ़ाईअब सरकारी स्कूल के बच्चें भी होंगे स्मार्ट, चंबा के इन चार स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, CBSE पैटर्न पर होगी पढ़ाईReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 10:40 ISTCBSE curriculum in government schools: चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के चार सरकारी स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत संचालित करने की अधिसूचना जारी होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने चुराह दौरे के दौरान इन चार स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि थी. इसके बाद अब सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है.chamba newsChamba: जिले की सरकारी शिक्षा व्यवस्था में काफी सुधार हो रहा है. अब यहां भी स्मार्ट तरीके से पढ़ाई होगी. इसको लेकर चंबा शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है. सरकारी विद्यालय में प्राइवेट में चलने वाली किताबों को पढ़ाया जाएगा. बताते चलें कि, चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के चार सरकारी स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत संचालित करने की अधिसूचना जारी होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने चुराह दौरे के दौरान इन चार स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि थी. इसके बाद अब सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है. सीबीएसई स्कूलों में शामिल किए गए संस्थानों में बैरागढ़, झाझाकोठी, हिमगिरी और थल्ली स्कूल शामिल हैं. इस फैसले से चुराह के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को घर के नजदीक बेहतर शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा. वहीं, अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए चंबा, धर्मशाला और शिमला जैसे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध होंगे. इससे न केवल बच्चों के भविष्य को नई दिशा मिलेगी, बल्कि अभिभावकों को भी आर्थिक और अन्य परेशानियों से राहत मिलेगी. 20 दिनों के भीतर जारी हुआ अधिसूचना स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने चुराह दौरे के दौरान चार स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि थी. इसकी अधिसूचना महज 20 दिनों के भीतर जारी होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है. लोगों का मानना है कि इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी शहरों जैसी शिक्षा घर के नजदीक उपलब्ध हो सकेगी और वे अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ पाएंगे. इसके लिए स्थानीय लोगों और युवाओं ने प्रदेश सरकार तथा मुख्यमंत्री का आभार जताया है. Advertisementसरकारी स्कूल के बच्चें भी होंगे स्मार्ट लोगों के मुताबिक, छात्र को उस स्तर की शिक्षा नहीं मिल पाती है. जिससे कॉम्पिटिशन की तैयारी हो सके. अब सरकारी स्कूल में प्राइवेट की तरह पढ़ाई होगी. इससे छात्रों को कॉम्पिटिशन की तैयारी में भी परेशानी नहीं होगी. छात्रों को शुरू से ही विद्यालय में वो शिक्षा मिल पाएगी. जिससे बच्चों को कॉम्पिटिशन की तैयारी में भी परेशानी न हो. लोगों का कहना है कि अब सरकारी विद्यालय के बच्चे भी स्मार्ट हो पाएंगे और प्राइवेट स्कूलों वाली शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे.न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
पढ़ने के लिए क्लिक करें|Location :Chamba,Chamba,Himachal PradeshFirst Published :November 22, 2026, 10:38 ISTऔर पढ़ें

