राष्ट्रवाणी: बहन ने कहा आज से तू मेरा भाई नहीं, युवक ने होटल की तीसरी मंजिल से लगा दी छलांगबहन ने कहा आज से तू मेरा भाई नहीं, युवक ने होटल की तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग, बिजली की तारों में फंसकर झुलसाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 10:35 ISTभाई-बहन के झगड़े में एक युवक ने ऐसा कदम उठाया कि आमलोगों के साथ ही पुलिसवाले भी सकते में आ गए. युवक ने बताया कि उसकी बहन ने कहा कि आज से वह उसका भाई नहीं है. इससे दुखी होकर उसने कथित तौर पर तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी.तीसरी मंजिल से छलांग लगाने वाले जशुआ फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं.जीरकपुर के पटियाला रोड पर स्थित एक बहुमंजिला होटल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब होटल की तीसरी मंजिल से एक युवक ने कथित तौर पर छलांग लगा दी. इस दौरान युवक नीचे गिरने के बजाय रास्ते में गुजर रही बिजली की तारों में उलझ गया. बिजली की तारों की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद होटल परिसर में हड़कंप मच गया. आननफानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वह खतरे से बाहर है. उसने बताया कि बहन से झगड़ा होने के बाद उसने यह कदम उठाया. युवक ने बताया कि उसकी बहन ने कथित तौर पर उससे कहा कि वह आज से उसका भाई नहीं है. इससे वह काफी परेशान था. घायल युवक की पहचान जशुआ हांसदा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और पिछले काफी समय से पटियाला रोड स्थित होटल किंगस्टन में काम कर रहा है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक का अपनी बहन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इस घटना के बाद वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. युवक ने बताया कि इसी परेशानी के चलते उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगाने जैसा खौफनाक कदम उठाया. छत से कूदने की इस घटना से मौके पर मौजूद लोग सकते में आ गए. हालांकि, छलांग लगाते ही युवक बिजली की तारों में फंस गया और करंट की चपेट में आने से उसके शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. हालांकि, उसकी जान को किसी तरह का खतरा नहीं बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही जीरकपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा घटना के वास्तविक कारणों, युवक की पारिवारिक परिस्थितियों और घटनास्थल से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि मामले की पूरी सच्चाई को सामने लाया जा सके.पुलिस ने बताया कि इस मामले की छानबीन की जा रही है. About the Authorबिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…Location :Patiala,PunjabFirst Published :November 22, 2026, 10:35 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

