राष्ट्रवाणी: दिल्ली ट्रैफिक: 22 से ज्यादा शादियां और 10000 लोग, इधर जानें से आज बचेंदिल्ली ट्रैफिक: 22 से ज्यादा शादियां, 10000 से ज्यादा लोग और 4500 वाहन, इस रूट पर जाने से सौ बार सोच लेंEdited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 09:57 ISTDelhi Traffic Today: देश में अब शादियों का सीजन शुरू हो गया है. 22 नवंबर 2026 को देशभर में बड़ी तादाद में विवाह समारोह हो रहा है. दिल्ली में भी इसकी धूम है. आमलोगों को किसी तरह की कठिनाई न हो इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एडवायजरी जारी की गई है.शादियों का सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में दिल्ली पुलिस की ओर से ताजा एडवायजरी जारी की गई है.Delhi Traffic Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दक्षिणी हिस्से में रविवार को 22 से अधिक शादी समारोह आयोजित होने के कारण कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है. दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, इन समारोहों में 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने और करीब 4,500 अतिरिक्त वाहनों के सड़कों पर उतरने का अनुमान है. इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की है. ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी परामर्श के मुताबिक, 22 नवंबर को एसएसएन मार्ग (भाटी माइंस रोड), बांध रोड, मंडी रोड और महरौली-गुरुग्राम रोड से जुड़े इलाकों में बड़ी संख्या में विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे. इन आयोजनों के कारण आसपास के मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ सकता है और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. पुलिस ने जिन प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है, उनमें एसएसएन मार्ग (भाटी माइंस रोड), 100 फुटा रोड, अनुव्रत मार्ग, अरबिंदो मार्ग, मंडी रोड, जोनापुर रोड, महरौली-गुरुग्राम रोड और महरौली-महिपालपुर रोड शामिल हैं. इन मार्गों पर दिनभर वाहनों की आवाजाही धीमी रहने और कुछ स्थानों पर जाम लगने की आशंका है. 🚦 TRAFFIC ADVISORY | 📅 Sunday, 22 November 2026 💍 22+ marriage functions are scheduled in South Delhi on 22.11.2026, on SSN Marg (Bhati Mines Road), Bandh Road, Mandi Road and M.G. Road. 👥 Expected gathering: 10,000+ 🚗 Expected additional vehicles: 4,500+ Delhi Traffic Police has deployed adequate staff to regulate traffic. However, congestion is likely on the following stretches: ⚠️ Expect congestion on: 1️⃣ SSN Marg (Bhati Mines Road) 2️⃣ 100 Foota Road 3️⃣ Anuvrat Marg 4️⃣ Aurobindo Marg 5️⃣ Mandi Road 6️⃣ Jonapur Road 7️⃣ Mehrauli–Gurugram Road 8️⃣ Mehrauli–Mahipalpur Road ✅ Commuters are advised to: ⛔ Avoid the above routes, wherever possible 🚇 Use public transport like Delhi Metro to save time and fuel 🕒 Plan your journey and keep extra travel time in hand 📲 Follow @dtptraffic for real-time traffic updates and diversions 🙏 Wedding guests are requested to park only in designated parking areas, and to avoid parking on the roadside. ☎️ Traffic Helpline: 1095 | 🚨 Emergency: 112 Your cooperation is solicited. Drive safe!
🚗💨 #DelhiTrafficAdvisory #TrafficAlert #SouthDelhi #WeddingSeason #DelhiTrafficPolice #DelhiMetro #RoadSafety @DelhiPolice — Delhi Traffic Police (@dtptraffic) वाहन चालकों को सलाह दिल्ली यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे संभव हो तो इन मार्गों से गुजरने से बचें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले अपनी योजना बनाने और सामान्य से अधिक समय लेकर चलने की अपील की गई है. पुलिस ने निजी वाहनों के बजाय दिल्ली मेट्रो सहित सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी है, ताकि सड़कों पर वाहनों का दबाव कम किया जा सके और लोगों का समय एवं ईंधन बच सके. मेहमानों को खास नसीहत शादी समारोहों में शामिल होने वाले मेहमानों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने और सड़क किनारे अवैध पार्किंग से बचने की अपील की गई है. पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग से यातायात बाधित हो सकता है और जाम की स्थिति गंभीर हो सकती है. यातायात संबंधी ताजा जानकारी और संभावित मार्ग परिवर्तन के लिए लोगों से दिल्ली यातायात पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करने को कहा गया है. यातायात संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1095 और आपात स्थिति में 112 पर संपर्क किया जा सकता है.About the Authorबिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 22, 2026, 09:57 ISTऔर पढ़ें
