राष्ट्रवाणी: गोंडा से कुंडा तक कैसे सेट हुई कथा पॉलिटिक्स? व्यास पीठ से सूबे की सियासतगोंडा से कुंडा तक यूपी में कैसे सेट हुई कथा पॉलिटिक्स? व्यास पीठ से सूबे की सियासत, करोड़ों के आयोजन से क्या लाभ?Written by:Last Updated:November 22, 2026, 09:40 ISTउत्तर प्रदेश के कई बाहुबली नेताओं ने कथा का आयोजन कराया, जिसमें सबसे अधिक चर्चा राजा भैया की कथा का हो रहा है. लेकिन सवाल यह है कि आखिर यूपी में करोड़ों रुपये खर्च करके कथा का आयोजन कराने वाले राजनेताओं को क्या राजनीतिक लाभ मिलने वाला है और कैसे सूबे में धीरे-धीरे कथा वाली पॉलिटिक्स की गोटी सेट हो गई?धीरेंद्र शास्त्री की कथा में बृजभूषण शरण सिंह और राजा भैया मंच पर एक साथ.लखनऊः उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा होने वाला है, जिसकी सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है. विकास के मुद्दों के साथ-साथ धार्मिक मुद्दों पर भी खूब ध्यान दिया जा रहा है. आलम यह है कि सूबे में कथाओं की होड़ मच गई है. हर दूसरे दिन कोई राजनेता कथाओं का आयोजन करा रहा है. ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि आखिर कैसे यूपी में कथा वाली पॉलिटिक्स की गोटी सेट हो गई. क्योंकि अभी कुछ समय तक कथा-प्रवचन जैसे कार्यक्रमों में राजनीति का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था. लेकिन अब कथा के मंचों पर मानों सियासी समागम हो रहा है. दरअसल, यूपी में इन दिनों कथा को लेकर लगातार राजनीति हो रही है और इसकी सबसे बड़ी वजह है एक पक्ष का कथा का आयोजन कराना तो दूसरे पक्ष का इन आयोजनों का विरोध करना. लेकिन सवाल अब भी यही है कि कैसे आखिर यूपी में कथा से सियासत शुरू हुई और इसका सूत्रधार कौन है?
यूपी में कथा वाली पॉलिटिक्स का सूत्रधार कौन कथा वाली पॉलिटिक्स के सूत्रधार की बात करें तो सबसे पहले सूबे में बीजेपी के पूर्व सांसद और बहुचर्चित नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कथा कराई. इसी साल जनवरी के महीने में बृजभूषण शरण सिंह ने ऋतेश्वर महाराज की राष्ट्रकथा का आयोजन कराया, जिसमें कई दिग्गज नेता शामिल हुए. यहीं से कथा का सिलसिला शुरू हुआ और अब तक चल रहा है. हाल ही में कुछ दिन पहले प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) पार्टी के संस्थापक राजा भैया ने धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आयोजन कराया, जिसको लेकर खूब सियासत हुई और इसी कथा के बाद से अब कथा वाली पॉलिटिक्स की चर्चा होने लगी है. क्योंकि इस कथा के मंच पर जब नेताओं का आना शुरू हुआ तो एक बार को लगा कि यह कोई राजनीतिक समागम है, जहां वर्षों पुराने बिछड़े नेता एक-दूसरे से मिल रहे हैं और राजनीतिक गलियारों में अपना वर्चस्व दर्ज करा रहे हैं. किन-किन नेताओं ने अब तक कराई कथा नेता / आयोजकजिला / विधानसभापार्टी / स्थितिकथावाचकतारीख / आयोजनरघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया)कुंडा, प्रतापगढ़जनसत्ता दल लोकतांत्रिक, विधायकधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री17–20 नवंबर, रामकथामनोज कुमार पांडेयऊंचाहार, रायबरेलीबीजेपी, कैबिनेट मंत्रीप्रदीप मिश्रा11–17 सितंबर, शिवमहापुराणसुशील सिंहसैयदराजा, चंदौलीबीजेपी, विधायकराजन जी महाराज20–24 अक्टूबर, रामकथानीरज बोरालखनऊ उत्तरबीजेपी, विधायकरामभद्राचार्य1–9 जून, रामकथाकेतकी सिंहबांसडीह, बलियाबीजेपी, विधायकराजन जी महाराज22–28 जून, रामकथाअरुण सिंहभगवंतनगर, उन्नावबीजेपी नेता, टिकट दावेदारप्रदीप मिश्रा30 अक्टूबर–5 नवंबर, शिवमहापुराणपवन पांडेयअयोध्यासपा, पूर्व मंत्रीराघवाचार्य महाराज2–8 अक्टूबर, श्रीमद्भागवत कथाउदय भान करवरियाप्रयागराजपूर्व विधायकराजन जी महाराज28 मार्च–5 अप्रैल, कथाउदय प्रताप सिंहप्रयागराजबीजेपी टिकट दावेदारधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री21–23 मार्च, हनुमत कथाशिवकुमार सिंहसुल्तानपुरबीजेपी नेताराजन जी महाराज30 अक्टूबर–7 नवंबर, कथा Advertisementकथा से सियासी फायदा क्या अब सवाल यह उठता है कि आखिर करोड़ों रुपये लगाकर कथा का आयोजन कराने वाले राजनेताओं को क्या लाभ मिलने वाला है. दरअसल, जब भी कथा का आयोजन होता है तो इनमें सबसे अधिक भागीदारी महिलाओं की होती है. तो कथा एक जरिया है महिलाओं के बीच सीधे पहुंचने का और अपना प्रभाव बनाए रखने का. इसके अलावा गांव-गांव से नेटवर्क बनाना सबसे बड़ा लक्ष्य पूरा होता है. क्योंकि इन कथाओं में केवल एक-दो गांव के लोग नहीं आते हैं. बल्कि सैकड़ों गांवों से लोग पहुंचते हैं. ऐसे में अलग-अलग गांव से आने वाले श्रद्धालुओं, स्थायी समितियों और आयोजन से जुड़े लोगों के साथ संपर्क बढ़ता है. इसके अलावा बड़े स्तर पर सियासी संदेश जाता है. क्योंकि जब मंच पर मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय प्रभावशाली नेता दिखते हैं तो आयोजक की राजनीतिक पहुंच का भी एक मैसेज जाता है. अभी कौन-कौन से नेता कराने वाले हैं कथा आयोजक / नेताजिलाकथावाचकप्रस्तावित तारीखआयोजनबावन सिंहगोंडाधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री4–6 दिसंबरकथारवि शर्माझांसी सदरप्रदीप मिश्रा4–10 दिसंबरशिवमहापुराणरवि शर्माझांसी सदरधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री11–13 दिसंबरहनुमंत कथाराजेश्वर सिंहसरोजनीनगर, लखनऊधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री21–25 दिसंबरहनुमंत कथाधनंजय सिंह से जुड़ा आयोजनजौनपुरजया किशोरीतारीख घोषित नहींकथा प्रस्तावित किन कथावाचकों के सबसे ज्यादा कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में हाल-फिलहाल में जो कथा आयोजित हुई है, उनमें कई कथावाचक बुलाए गए. इनमें धीरेंद्र शास्त्री, राजन जी महाराज, प्रदीप मिश्रा का नाम शामिल है. बाबा बागेश्वर की लोकप्रियता का असर इस कदर है कि अभी वो राजा भैया के यहां से कथा कराकर लौट हैं तो अब गोंडा के कटरा विधानसभा से विधायक बावन सिंह के यहां कथा करेंगे.About the AuthorChief Sub EditorPrashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Lucknow,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 09:40 ISTऔर पढ़ें

