राष्ट्रवाणी: हैलट अस्पताल में मरीजों की भागदौड़ होगी कम, शुरू हुई ये सुविधाहैलट अस्पताल में अब नहीं लगानी पड़ेगी लंबी दौड़, मरीजों के लिए शुरू होगी गोल्फ कार्टReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 09:41 ISTकानपुर के एलएलआर अस्पताल में मरीजों को विभागों तक आने-जाने के लिए ग्रीन एंबुलेंस और गोल्फ कार्ट की निश्शुल्क सुविधा मिलने जा रही है. इससे बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी. कानपुर: शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल एलएलआर अस्पताल (हैलट) में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए अच्छी खबर है. अब उन्हें अस्पताल के एक विभाग से दूसरे विभाग तक पहुंचने के लिए लंबी दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी. मरीजों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए अस्पताल में ग्रीन एंबुलेंस और गोल्फ कार्ट का संचालन शुरू करने की तैयारी है. इनकी मदद से मरीजों को अस्पताल परिसर के अलग-अलग विभागों तक निश्शुल्क पहुंचाया जाएगा. खासकर बुजुर्ग, दिव्यांग और गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को इससे काफी राहत मिलेगी. अभी तक अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को कई बार एक विभाग से दूसरे विभाग तक जाने के लिए काफी पैदल चलना पड़ता है. ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के बाद जांच कराने, रिपोर्ट लेने, दवा लेने और फिर दूसरे विभाग में जाने के लिए उन्हें अस्पताल परिसर में काफी चक्कर लगाने पड़ते हैं. ऐसे में पहले से परेशान मरीजों की मुश्किल और बढ़ जाती है. कई बार तीमारदारों को मरीज को सहारा देकर एक जगह से दूसरी जगह ले जाना पड़ता है. लेकिन अब इस परेशानी को कम करने की तैयारी की जा रही है. ग्रीन एंबुलेंस से मिलेगी मरीजों को राहत जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर इस सुविधा को अंतिम रूप दे दिया है. उन्होंने बताया कि ग्रीन एंबुलेंस अस्पताल पहुंच चुकी है. इसके जरिए मरीजों को जरूरत के अनुसार अस्पताल के अलग-अलग विभागों तक पहुंचाया जाएगा. यह सुविधा पूरी तरह निश्शुल्क रहेगी. इसका मकसद मरीजों को समय पर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी अनावश्यक दौड़भाग को कम करना है. Advertisementग्रीन एंबुलेंस की सुविधा खासतौर पर उन मरीजों के लिए मददगार होगी, जिन्हें चलने-फिरने में परेशानी होती है या जो गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचते हैं. अभी ऐसे मरीजों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में तीमारदारों को काफी दिक्कत होती है. कई बार स्ट्रेचर या व्हीलचेयर के सहारे मरीज को ले जाना पड़ता है. ऐसे में ग्रीन एंबुलेंस से मरीजों को अस्पताल के भीतर ही आने-जाने में सहूलियत मिलेगी. दो गोल्फ कार्ट भी जल्द मिलेंगी ग्रीन एंबुलेंस के साथ ही अस्पताल में दो गोल्फ कार्ट भी संचालित की जाएंगी. इसके लिए सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) फंड से गोल्फ कार्ट उपलब्ध कराई जाएंगी. इनके आने के बाद मरीजों और उनके तीमारदारों को अस्पताल परिसर में लंबी दूरी पैदल तय नहीं करनी पड़ेगी. गोल्फ कार्ट के जरिए उन्हें एक विभाग से दूसरे विभाग तक पहुंचाया जा सकेगा. इससे खासतौर पर उन लोगों को फायदा होगा, जिनके साथ बुजुर्ग या चलने-फिरने में असमर्थ मरीज आते हैं. इलाज के साथ मरीजों की सुविधा पर भी जोर एलएलआर अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं. कानपुर के अलावा आसपास के कई जिलों से भी लोग यहां आते हैं. अस्पताल परिसर में अलग-अलग विभाग होने के कारण मरीजों को कई बार एक ही दिन में कई जगह जाना पड़ता है. ऐसे में गोल्फ कार्ट और ग्रीन एंबुलेंस की सुविधा उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है. इससे मरीजों का समय बचेगा और तीमारदारों को भी बार-बार भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी. जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. ग्रीन एंबुलेंस आ चुकी है और दो गोल्फ कार्ट भी सीएसआर के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी. इनका संचालन निश्शुल्क रखा जाएगा, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भी इसका लाभ मिल सके.About the Authorविवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Kanpur,Kanpur Nagar,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 09:41 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

