राष्ट्रवाणी: देवी लक्ष्मी का पाना है आशीर्वाद? कार्तिक पूर्णिमा की शाम जरूर करें ये कामकार्तिक पूर्णिमा पर करें कौड़ी और हल्दी के ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बरसेगा धनReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 09:43 ISTकार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान, दान और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार, इस दिन शाम को 16 दीपक जलाकर कौड़ी की पूजा करने और उस पर हल्दी का तिलक लगाने की धार्मिक मान्यता है. इसके अलावा तुलसी पूजा, श्री सूक्त का पाठ और भगवान विष्णु के सहस्रनाम का जाप करना भी शुभ माना जाता है. अयोध्या: सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान दान-पुण्य और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है. सभी पूर्णिमाओं में कार्तिक पूर्णिमा को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन विधि-विधान से पूजा करने और जरूरतमंदों को दान देने से पुण्य की प्राप्ति होती है. वहीं ज्योतिष शास्त्र में इस दिन कौड़ी और हल्दी से जुड़े कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं. जिन्हें करने से घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति आने की मान्यता है. अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए. यदि नदी में स्नान करना संभव न हो तो घर पर ही स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं. इसके बाद पूरे कार्तिक मास में जिस तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाया गया हो, वहां जाकर विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए. तुलसी के पौधे पर चुनरी अर्पित करें, तिलक लगाएं और भोग चढ़ाएं. इसके बाद भगवान विष्णु के महामंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का एक माला जाप करें. साथ ही माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्री सूक्त का पाठ करें. इस दिन पूरे दिन भगवान का संकीर्तन करना चाहिए.जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र का दान करना चाहिए. गाय को रोटी खिलाएं और कुत्ते को भोजन कराएं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन कार्यों से पुण्य की प्राप्ति होती है. Advertisementशाम के समय करें 16 दीपक जलाने का उपाय पंडित कल्कि राम के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा की शाम को सूर्यास्त के समय 16 दीपक जलाने चाहिए.यह उपाय माता महालक्ष्मी की 16 कलाओं के आवाहन से जुड़ा माना जाता है. प्रत्येक दीपक में लौंग के दो फूल डालकर दीप प्रज्वलित करें. इसके बाद दीपावली के अवसर पर खरीदी गई कौड़ी को अपने धन रखने के स्थान से निकालकर पूजा स्थल पर लाएं.कौड़ी को विधि-विधान से स्नान कराएं और पंचोपचार पूजन करें. इसके बाद कौड़ी पर लाल पुष्प अर्पित करें, हल्दी का तिलक लगाएं और भोग चढ़ाएं. ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, इस दौरान श्री सूक्त का 16 बार पाठ करना विशेष फलदायी माना जाता है. इसके बाद संभव हो तो माता महालक्ष्मी को समर्पित महालक्ष्मी अष्टक का पाठ भी करें. मान्यता है कि इस अष्टक की रचना देवराज इंद्र ने की थी. इसके साथ ही माता लक्ष्मी के बीज मंत्र का एक माला जाप करें. भगवान विष्णु की पूजा के बिना अधूरी मानी जाती है लक्ष्मी उपासना पंडित कल्कि राम बताते हैं कि माता लक्ष्मी की पूजा के साथ भगवान विष्णु की आराधना करना भी बेहद जरूरी है. इसके लिए भगवान विष्णु के एक हजार नामों से युक्त विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु की उपासना के बिना माता लक्ष्मी की पूजा पूर्ण फलदायी नहीं मानी जाती. इसलिए कार्तिक पूर्णिमा पर लक्ष्मी पूजन के दौरान भगवान विष्णु का आवाहन और पूजन अवश्य करना चाहिए.About the Authorविवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…Location :Ayodhya,Faizabad,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 09:36 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

