राष्ट्रवाणी: अनंत सिंह के दीवानों का गजब जुनून, 2 लड़के स्केटिंग करते हुए निकले मिलनेAnant Singh: अनंत सिंह के दीवानों का गजब जुनून, 2 लड़के स्केटिंग करते हुए निकले छोटे सरकार से मिलनेReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 09:40 ISTAnant Singh: बिहार में अनंत सिंह छाए हुए हैं. उनकी छोटी बेटी की शाही शादी की हर जगह चर्चा हो रही है. ऐसे में अनंत सिंह के कई चाहने वाले उनसे मिलने पहुंच रहे हैं. इसी बीच दो युवक उनसे अनोखे अंदाज में मिलने जा रहे हैं. दोनों स्केटिंग करते हुए अपने-अपने शहर से निकले हैं.अनंत सिंह के मिलने स्केटिंग करते हुए जा रहे युवक.पटनाः मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. इस शादी को लेकर अनंत सिंह के फैंस में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. कोई अपने अंदाज में बधाई देने पहुंच रहा है, तो कोई उनसे मुलाकात की उम्मीद लेकर अनोखे सफर पर निकल पड़ा है. ऐसा ही नजारा समस्तीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28 पर देखने को मिला. जहां दो युवक सड़क पर स्केटिंग करते हुए मोकामा के लिए रवाना हुए. अनंत सिंह के अंदाज के हुए कायल स्केटिंग करते हुए यात्रा पर निकले यह दोनों युवक वैशाली जिले के पातेपुर के रहने वाले नंदन कुमार और जहानाबाद निवासी अमित सोनी हैं. दोनों ने बताया कि वे अनंत सिंह को काफी पसंद करते हैं. खासकर उनके बोलने का अंदाज और उनकी अलग पहचान उन्हें आकर्षित करती है. हालांकि, अनंत सिंह से मुलाकात हो पाएगी या नहीं, यह उन्हें पता नहीं. लेकिन उनका कहना है कि वे कुछ अलग अंदाज में अपनी पसंद और दीवानगी जाहिर करना चाहते हैं. इसी जुनून के साथ दोनों स्केटिंग करते हुए मोकामा स्थित उनके आवास तक पहुंचने की यात्रा पर निकले हैं. स्केटिंग करते हुए जा रहे दो युवक दोनों युवकों ने बताया कि इससे पहले भी वे स्केटिंग के जरिए चारधाम, वैष्णो देवी सहित कई धार्मिक और अन्य स्थानों की यात्रा कर चुके हैं. इस बार उनका सफर मोकामा विधायक अनंत सिंह के घर तक का है. मालूम हो कि बीते दिन भी एक युवक दौड़ते हुए अनंत सिंह से मिलने पहुंचा था. वह 120 किलोमीटर दौड़कर मोकामा पहुंचा था. उसने अनंत सिंह को अपने खून से बनी तस्वीर गिफ्ट की थी. जिसके बाद वह सुर्खियों में छा गया था. Advertisementकब है अनंत सिंह की बेटी की शादी बता दें कि, मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर 2026 (बुधवार) को होगी. शादी का आयोजन अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा (नदवां), बाढ़, पटना में किया जाएगा. शिवांगी की शादी बिहटा निवासी ऋषिकेश कुमार के साथ तय हुई है. शादी से पहले 20 नवंबर को तिलक समारोह हुआ, जबकि 23 नवंबर को हल्दी और 24 नवंबर को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम रखा गया है. इसी दिन अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव का जनेऊ संस्कार भी होगा.About the AuthorJournalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,Patna,BiharFirst Published :November 22, 2026, 09:40 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

