राष्ट्रवाणी: ठंड में भालुओं की मौज, शहद-गुड़ से हो रही खातिरदारी, नैनीताल जू में खास इंतजामNainital Zoo: ठंड में भालुओं की मौज, शहद-गुड़ से हो रही खातिरदारी, बाघों के लिए ब्लोअर और स्पेशल डाइट का इंतजामEdited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 09:38 ISTNainital Zoo News: नैनीताल में बढ़ती कड़ाके की ठंड का असर अब चिड़ियाघर में रहने वाले वन्यजीवों पर भी पड़ने लगा है. सर्द हवाओं से बचाने के लिए जू प्रबंधन ने उनके बाड़ों में हवा रोधी पर्दे और बांस की चटाइयां लगाई हैं, वहीं बंगाल टाइगर के बाड़े में ब्लोअर की व्यवस्था की गई है. इतना ही नहीं, ठंड से बचाने और पर्याप्त ऊर्जा देने के लिए जानवरों के खानपान में भी बदलाव किया गया है. भालुओं को शहद और गुड़, बाघों को अतिरिक्त मांस तो पक्षियों को अंडे दिए जा रहे हैं.नैनीताल जू में सर्दी का असर, जानवरों की डाइट में हुआ बदलाव गौरव जोशी/ नैनीताल: नैनीताल में पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर अब चिड़ियाघर में रहने वाले वन्यजीवों पर भी दिखने लगा है. सुबह और शाम चलने वाली सर्द हवाओं से बचाने के लिए जू प्रबंधन ने खास इंतजाम किए हैं. जानवरों के बाड़ों को हवा रोधी पर्दों से ढका जा रहा है. वहीं, बंगाल टाइगर के बाड़े में ब्लोअर भी लगाया गया है. ठंड को देखते हुए वन्यजीवों के खाने में भी बदलाव किया गया है. भालुओं को शहद और गुड़ दिया जा रहा है, जबकि शेर और बाघों के भोजन में मांस की मात्रा बढ़ाई गई है. ऊंचाई पर होने के कारण नैनीताल चिड़ियाघर में सुबह और शाम ठंडी हवाओं का असर ज्यादा रहता है. ऐसे में जानवरों को ठंड से बचाने के लिए उनके बाड़ों को सुबह और शाम हवा रोकने वाले कपड़ों से ढका जा रहा है. इसके अलावा जू कर्मचारियों ने बांस के तनों से खास चटाइयां भी तैयार की हैं. इन्हें बाड़ों में लगाया जा रहा है, ताकि ठंडी हवा सीधे जानवरों तक न पहुंचे. भालुओं को शहद-गुड़, बाघों के खाने में बढ़ाया मांस सर्दियों में वन्यजीवों को पर्याप्त ऊर्जा देने के लिए उनके खाने के चार्ट में भी बदलाव किया गया है. भालुओं को पहले के मुकाबले अतिरिक्त शहद और गुड़ दिया जा रहा है. वहीं, शेर और बाघ जैसे मांसाहारी जानवरों के भोजन में प्रोटीन से भरपूर मांस की मात्रा बढ़ाई गई है. चिड़ियाघर में रहने वाले पक्षियों को भी अतिरिक्त अंडे दिए जा रहे हैं, ताकि उन्हें पर्याप्त ऊर्जा मिल सके. गर्म जलवायु में रहने वाले बंगाल टाइगर को ठंड से बचाने के लिए उसके बाड़े में ब्लोअर लगाया गया है. जू प्रबंधन केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार वन्यजीवों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था कर रहा है. Advertisement दिन में धूप से मिलती है राहत, रात होते ही बढ़ जाती है ठंड दिन में धूप निकलने पर चिड़ियाघर के वन्यजीवों को कुछ राहत मिलती है. कई जानवर दिन के समय धूप सेंकते दिखाई देते हैं. लेकिन शाम होते ही तापमान गिरने लगता है और रात में ठंड बढ़ जाती है. इसे देखते हुए जू प्रबंधन पूरे सर्दी के मौसम में जानवरों की सेहत, उनके खानपान और बाड़ों के तापमान पर नजर रख रहा है. चिड़ियाघर के बायोलॉजिस्ट अनुज कांडपाल के अनुसार, सर्दियों में अलग-अलग प्रजातियों के वन्यजीवों की जरूरत को ध्यान में रखकर उनके खाने और बाड़ों की व्यवस्था में बदलाव किया गया है. वहीं, जू के रेंजर आनंद लाल ने बताया कि शेर और बाघ जैसे मांसाहारी जानवरों को अतिरिक्त मांस, पक्षियों को अतिरिक्त अंडे और भालुओं को खास आहार दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मांसाहारी वन्यजीवों को तय समय के अंतराल पर एक दिन का उपवास भी कराया जाता है. इससे उनकी पाचन प्रक्रिया सामान्य बनी रहती है. इस तरह सर्दियों में नैनीताल चिड़ियाघर के वन्यजीवों की देखभाल के लिए उनके खाने से लेकर रहने तक की व्यवस्था में बदलाव किया गया है.About the AuthorSeema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Nainital,Uttarakhand First Published :November 22, 2026, 09:35 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

