राष्ट्रवाणी: बहराइच के स्कूल में पहली बार हुआ एस्ट्रो पिकनिक का आयोजन, बच्चों ने देखा चांदबहराइच के स्कूल में पहली बार हुआ एस्ट्रो पिकनिक का आयोजन, बच्चों ने चांद, शनि और अंतरिक्ष को करीब से देखा, जगी जिज्ञासाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 09:28 ISTबहराइच के हैप्पी हार्ट्स पब्लिक स्कूल में पहली बार एस्ट्रो पिकनिक का आयोजन किया गया. 15 से ज्यादा स्कूलों के बच्चों ने टेलीस्कोप से चांद, शनि और अंतरिक्ष को करीब से देखा. इसके जरिए बच्चों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान का प्रैक्टिकल अनुभव कराया गया. बहराइच में ही बेहतर सुविधाएं लाने की पहल कार्यक्रम की आयोजक श्रुति माहेश्वरी ने बताया कि अक्सर बहराइच के बच्चे बेहतर सुविधाओं के लिए बाहर हॉस्टल का रुख करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि शहर में ऐसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं. इसी सोच के चलते उन्होंने बच्चों को बाहर भेजने के बजाय वे सुविधाएं यहीं बहराइच में लाने का फैसला किया.ख़बरें फटाफट बहराइच: शहर के हैप्पी हार्ट्स पब्लिक स्कूल के मैदान में पहली बार बड़े टेलीस्कोप के साथ एस्ट्रो पिकनिक का आयोजन किया गया, जिसमें बहराइच के 15 से ज़्यादा स्कूलों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम के ज़रिए बच्चों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान का प्रैक्टिकल अनुभव कराया गया. बहराइच में ही बेहतर सुविधाएं लाने की पहल कार्यक्रम की आयोजक श्रुति माहेश्वरी ने बताया कि अक्सर बहराइच के बच्चे बेहतर सुविधाओं के लिए बाहर हॉस्टल का रुख करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि शहर में ऐसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं. इसी सोच के चलते उन्होंने बच्चों को बाहर भेजने के बजाय वे सुविधाएं यहीं बहराइच में लाने का फैसला किया. मैगजीन बालपंख टू के माध्यम बनी योजना अपनी मैगज़ीन बालपंख टू के माध्यम से एस्ट्रो वर्स टीम के साथ मिलकर इस आयोजन को साकार किया. श्रुति के मुताबिक, यह विचार उनके मन में साल भर से था, जिस पर पिछले एक महीने से लगातार काम किया जा रहा था. बच्चों के चेहरों पर दिख रही मुस्कान को वे इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी सफलता मानती हैं. एस्ट्रो वर्ड एक्सपीरियंस प्राइवेट लिमिटेड के को-फाउंडर राहुल पांतरी ने बताया कि करीब एक महीने पहले जब श्रुति माहेश्वरी उनकी प्रॉपर्टी में स्टारगेजिंग के लिए आई थीं, तभी उन्होंने बहराइच के बच्चों तक यह अनुभव पहुँचाने का संकल्प लिया था. उन्होंने कहा कि इसरो के चंद्रयान जैसे मिशनों के दौर में बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान की व्यावहारिक समझ मिलना बेहद जरूरी है, ताकि वे भविष्य में वहां जाने और कुछ बड़ा करने का लक्ष्य बना सकें. Advertisementराहुल पांतरी के अनुसार, इस पावरफुल टेलीस्कोप की मदद से चंद्रमा की सतह के पहाड़, क्रेटर्स, गड्ढे और नील आर्मस्ट्रांग के उतरने की जगह को करीब से देखा जा सकता है. इसके अलावा शनि के छल्ले, बृहस्पति व उसके चंद्रमा तथा आगे चलकर डीप स्काई ऑब्जेक्ट्स और गैलेक्सीज़ का अवलोकन भी किया जा सकता है. उन्होंने स्टारगेजिंग को मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद बताया, जिससे यह एहसास होता है कि इंसान कितने विशाल ब्रह्मांड का हिस्सा है. बच्चों में जगी नई जिज्ञासा और बड़े सपने टेलीस्कोप से चाँद और अंतरिक्ष को करीब से देखने के बाद बच्चों के अनुभव और कल्पनाओं में नया बदलाव दिखा. इशिता श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने पहली बार टेलीस्कोप से चाँद को इतने करीब से देखा, जो बेहद खास रहा. चंद्रयान-3, शिवशक्ति पॉइंट और वहाँ जाने की संभावना को लेकर उनके मन में नई जिज्ञासा जागी है. वे बड़ी होकर सिविल सर्वेंट बनना चाहती हैं. गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की कक्षा 5 की छात्रा आईना अग्रवाल ने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि चाँद एकदम प्लेन होगा. लेकिन टेलीस्कोप से देखने पर उसमें गड्ढे और बीच-बीच में ग्रे रंग दिखाई दिया.उन्हें बताया गया कि एस्टेरॉयड गिरने से गड्ढे बनते हैं और ड्राई लावा से ग्रे रंग आता है. उन्होंने कहा कि अब वे घर जाकर सबको इसका अनुभव बताएंगी. चांद को देखकर बच्चों ने साझा किया एक्सपीरियंस गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की, अराध्या गुप्ता ने चाँद को बेहद शाइनी और रियल बताया. उन्होंने कहा कि पहले वे सोचती थीं कि चाँद बहुत बड़ा, चमकदार और दूर होगा, लेकिन पास से देखने पर ग्रे रंग के गड्ढे नजर आए.वे बड़ी होकर IAS बनना चाहती हैं. इस कार्यक्रम का पूरा श्रेय हैप्पी हार्ट्स पब्लिक स्कूल और मारवाड़ी युवा मंच को जाता है जिनके अथक प्रयास से बहराइच में इस तरह का इवेंट संभव हो पाया.About the AuthorRajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bahraich,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 09:28 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

