राष्ट्रवाणी: थर्मल प्लांट की राख से रेलवे भरेगा खजाना, कोटा मंडल ने बनाया कमाई का प्लानIndian Railway: थर्मल प्लांट की राख से रेलवे भरेगा खजाना, कोटा मंडल ने बनाया प्लान, हर महीने इतने करोड़ होगी कमाईReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 09:28 ISTKota Railway Division Freight Earnings: कोटा रेल मंडल ने माल ढुलाई से कमाई बढ़ाने के लिए फ्लाई ऐश परिवहन पर फोकस किया है. मंडल के मोतीपुरा चौकी स्थित थर्मल पावर प्लांट से हर महीने 10 से 15 रैक फ्लाई ऐश भेजने का लक्ष्य रखा गया है. रेलवे को इससे हर महीने करीब 2 करोड़ रुपए की आय होने की उम्मीद है. फ्लाई ऐश की लोडिंग के लिए प्लांट में साइलो तैयार किए गए हैं. अल्ट्राटेक कंपनी ने इसके परिवहन के लिए विशेष बीसीएफसी वैगन भी खरीदे हैं. फिलहाल यहां से हर महीने 8 से 9 रैक भेजे जा रहे हैं. रेलवे अब कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट से भी फ्लाई ऐश की लोडिंग शुरू करने की योजना बना रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, सड़क के बजाय रेल से फ्लाई ऐश भेजना सुरक्षित और किफायती है. इससे सड़कों पर भारी वाहनों का दबाव भी कम होगा. कोटा. थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाली राख यानी फ्लाई ऐश अब रेलवे की कमाई का नया जरिया बन रही है. कोटा रेल मंडल ने फ्लाई ऐश के परिवहन को लेकर विशेष प्रयास शुरू किए हैं. इसके तहत मोतीपुरा चौकी स्थित थर्मल पावर प्लांट से फ्लाई ऐश की लोडिंग की जा रही है. रेलवे का लक्ष्य हर महीने करीब 10 रैक का परिवहन करना है. इससे रेलवे को लगभग 2 करोड़ रुपये प्रतिमाह की अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि फ्लाई ऐश का इस्तेमाल सीमेंट प्लांट सहित कई औद्योगिक इकाइयों में होता है. अभी तक इसका परिवहन सीमित स्तर पर हो रहा था, लेकिन अब रेलवे ने इसके लिए अलग से इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर जोर दिया है. मोतीपुरा चौकी स्थित थर्मल प्लांट पर फ्लाई ऐश की लोडिंग के लिए विशेष साइलो बनाए गए हैं. इनके माध्यम से लोडिंग की प्रक्रिया को आसान और तेज किया गया है. अल्ट्राटेक ने खरीदे विशेष वैगन इस परिवहन को बेहतर बनाने के लिए अल्ट्राटेक कंपनी ने बीसीएफसी (BCFC) वैगन भी खरीदे हैं. अब तक बॉक्सन वैगन के माध्यम से भी फ्लाई ऐश का परिवहन किया जा रहा था, लेकिन नए बीसीएफसी वैगन से इसकी ढुलाई में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी. इन वैगनों में नमी कम रखने की जरूरत होती है, जिससे प्रति रैक फ्लाई ऐश की प्रभावी मात्रा बढ़ाने में मदद मिलती है. Advertisementएक रैक से 15 से 20 लाख की कमाई रेलवे अधिकारी के मुताबिक, एक रैक के परिवहन से रेलवे को गंतव्य के आधार पर करीब 15 से 20 लाख रुपये की आय होती है. फिलहाल पिछले एक महीने में 8 से 9 रैक की लोडिंग पूरी की जा चुकी है. अब हर महीने 10 से 15 रैक तक लोडिंग करने का लक्ष्य रखा गया है. यदि हर महीने 10 रैक का परिवहन होता है तो रेलवे को करीब 2 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हो सकती है. कालीसिंध थर्मल प्लांट से भी शुरू होगी लोडिंग मंडल अब इस व्यवस्था का विस्तार करने की तैयारी में है. इसके लिए कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट से भी फ्लाई ऐश की लोडिंग जल्द शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे लोडिंग और अनलोडिंग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होगा, वैसे-वैसे रेलवे इस परिवहन को और बढ़ाएगा. पर्यावरण संरक्षण में भी मिलेगी मदद फ्लाई ऐश का रेलवे से परिवहन सड़क मार्ग की तुलना में बड़े पैमाने पर माल ढुलाई का विकल्प उपलब्ध कराता है. रेलवे इसे सुरक्षित, पर्यावरण के अनुकूल और किफायती माध्यम मान रहा है. इससे सड़क पर भारी वाहनों का दबाव कम करने और औद्योगिक इकाइयों तक फ्लाई ऐश पहुंचाने में मदद मिलेगी. इस व्यवस्था से रेलवे के साथ-साथ थर्मल प्लांट, सीमेंट कंपनियों और अन्य संबंधित पक्षों को भी फायदा पहुंचेगा. रेलवे फ्लाई ऐश के परिवहन को मिशन मोड में बढ़ावा दे रहा है वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि रेलवे फ्लाई ऐश के परिवहन को मिशन मोड में बढ़ावा दे रहा है. रेलवे बल्क ट्रांसपोर्ट के लिए सुरक्षित, पर्यावरण के अनुकूल और किफायती माध्यम है. इसी दिशा में कोटा मंडल ने मोतीपुरा चौकी थर्मल प्लांट से फ्लाई ऐश की लोडिंग शुरू की है. यहां साइलो तैयार किए गए हैं और अल्ट्राटेक कंपनी ने विशेष बीसीएफसी वैगन भी खरीदे हैं. पिछले एक महीने में 8 से 9 रैक का परिवहन किया जा चुका है. अब हर महीने 10 से 15 रैक तक लोडिंग का लक्ष्य है. इससे रेलवे को करीब 2 करोड़ रुपये प्रतिमाह की अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है. मंडल की ओर से कालीसिंध थर्मल प्लांट से भी फ्लाई ऐश की लोडिंग शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं.About the Author Content Producerदीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…Location :Kota,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 09:28 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

