राष्ट्रवाणी: नीतीश सेतु पर RJD समर्थकों का बवाल, उद्घाटन के बाद पोस्टर फाड़ेनीतीश सेतु पर RJD समर्थकों का बवाल, उद्घाटन के बाद पोस्टर फाड़े, 40 मिनट तक हंगामाEdited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 09:13 ISTNitish Setu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद वैशाली में सियासी बवाल शुरू हो गया. आरोप है कि RJD समर्थकों ने पुल पर लगे प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के पोस्टर फाड़ दिए. करीब 40 मिनट तक नारेबाजी और हंगामा चलता रहा.नीतीश सेतु पर बवाल का वीडियो वायरल.वैशालीः बिहार में गंगा नदी पर बने नीतीश सेतु के उद्घाटन के कुछ ही देर बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पुल का लोकार्पण किया था. इसे बिहार के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा था. लेकिन उद्घाटन के बाद पुल पर RJD समर्थकों के हंगामे का मामला सामने आया है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 40 मिनट तक चलता रहा हंगामा वीडियो में कुछ लोग RJD का झंडा लेकर पुल पर नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं. वे लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के समर्थन में नारे लगा रहे हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के समर्थन में लगाए गए पोस्टर भी फाड़े गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, RJD समर्थकों का यह हंगामा करीब 40 मिनट तक चलता रहा. इस दौरान समर्थक पुल पर पार्टी का झंडा लहराते रहे और लगातार नारेबाजी करते रहे. पुल पर आने-जाने वाले लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई. ये शायद जेडीयू के कार्यकर्ता हैं जो पोस्टर में नीतीश कुमार का फोटो ना होने से नाराज़ है।
कल पीएम साहब ने नीतीश सेतु का उदघाटन किया लेकिन नीतीश कुमार ना पोस्टर में थे ना उद्घाटन समारोह में — NARESH PRASAD (@prasad76436) सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो बताया जा रहा है कि उद्घाटन के बाद पुल पर राजनीतिक नारेबाजी और पोस्टर फाड़ने की घटना से वहां तनाव का माहौल बन गया. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. बाद में इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया. वीडियो सामने आने के बाद नीतीश सेतु पर हुए इस हंगामे को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है. About the AuthorJournalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Vaishali,BiharFirst Published :November 22, 2026, 09:13 ISTऔर पढ़ें

