राष्ट्रवाणी: नीट PG में खेल, 1-1 छात्र ने रोकीं 2-2 सीटें, 10000 से ज्यादा सीटें ‘ब्लॉक’नीट पीजी 2026 काउंसलिंग में खेल, एक ही छात्र ने रोक रखी हैं 2-2 सीटें, 10000 से ज्यादा सीटें ‘ब्लॉक’Written by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 09:20 ISTNEET PG 2026 Counselling: नीट पीजी 2026 काउंसलिंग के दूसरे राउंड में 10,000 से ज्यादा मेडिकल सीटें ‘ब्लॉक’ होने से हड़कंप मच गया है. कैंडिडेट्स एक साथ ऑल इंडिया और स्टेट कोटा, दोनों जगह सीटें रोक रहे हैं. इस गड़बड़ी को देखते हुए सरकार अब नए ‘फ्लोट सिस्टम’ के नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है.NEET PG 2026 Counselling: नीट पीजी काउंसलिंग में सीटें ब्लॉक होने की बात सामने आई हैनई दिल्ली (NEET PG 2026 Counselling). मेडिकल कॉलेजों में पीजी कोर्स में दाखिलों के लिए चल रही नीट पीजी काउंसलिंग नए विवाद में घिर गई है. दूसरे राउंड की काउंसलिंग खत्म होने के बाद चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. पता चला है कि 10,000 से ज्यादा पीजी मेडिकल सीटें ‘ब्लॉक’ कैटेगरी में चली गई हैं. कई उम्मीदवारों ने ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और अपने राज्य के कोटे, दोनों जगह एक साथ सीटें रोक रखी हैं. इससे मेरिट लिस्ट में नीचे आने वाले हजारों योग्य डॉक्टरों का भविष्य अधर में लटक गया है. की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और काउंसलिंग कमेटी हरकत में आ गई है. नए लागू किए गए ‘फ्लोट सिस्टम’ के नियम सख्त करने पर विचार चल रहा है. की सुविधा के लिए शुरू किया गया ‘फ्लोट सिस्टम’ काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए ही गले की फांस बनता दिख रहा है. नीट पीजी 2026 के राउंड 2 के बाद एक काउंसलिंग ऐप के डेटा ने सिस्टम की बड़ी खामी उजागर कर दी है. इस डेटा के मुताबिक, 10105 सीटों पर कब्जा जमाए बैठे कैंडिडेट्स ने दूसरे पोर्टल पर भी सीट ले रखी है. पीजी की सबसे ज्यादा सीटें कहां फंसी हैं?
सबसे ज्यादा असर MD जनरल मेडिसिन और सर्जरी जैसी टॉप ब्रांच पर पड़ा है. डॉक्टरों के संगठन ने इस गड़बड़ी को सुधारने के लिए रिजल्ट रोकने की मांग की है. सरकार भी मान रही है कि अलग-अलग पोर्टल होने से डबल सीट ब्लॉकिंग को ट्रैक करना मुश्किल हो रहा है. डॉ. कपिल देव और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नचिकेत भाटिया ने मेडिकल काउंसलिंग प्लेटफॉर्म ‘सार्थ’ (SARTHA) के आंकड़े सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. इनके मुताबिक, राउंड-2 के बाद MCC (ऑल इंडिया) की 10,105 सीटें ब्लॉक दिख रही हैं. सबसे ज्यादा मारामारी वाले विभाग ही प्रभावित हुए हैं. एमडी जनरल मेडिसिन की 1,026 सीटें, एमएस ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी की 861 सीटें और एमएस जनरल सर्जरी की 786 सीटें इस दोहरे कब्जे में फंसी हुई हैं. सीट ब्लॉकिंग की समस्या क्यों हुई?
इस विवाद की जड़ ‘फ्लोट’ विकल्प और 2 अलग-अलग काउंसलिंग पोर्टल हैं. दरअसल, ऑल इंडिया और राज्यों की काउंसलिंग एक साथ चलती है. दोनों के पोर्टल आपस में जुड़े नहीं हैं. कैंडिडेट्स दोनों जगह ‘फ्लोट’ का विकल्प चुनकर अपनी पुरानी सीट सुरक्षित रखते हैं और बेहतर कॉलेज का इंतजार करते हैं. मौजूदा नियम में तीसरे राउंड में कॉलेज जॉइन करना अनिवार्य है. इसलिए दूसरे राउंड तक छात्र दोनों तरफ की सीटों पर कुंडली मारकर बैठ जाते हैं. इससे असल हकदार छात्रों को राउंड-2 में सीट नहीं मिल पाती. नियम बदलने की तैयारी में सरकार Advertisementकाउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़े सीनियर अधिकारी ने माना है कि इस साल पहली बार फ्लोट सिस्टम लागू किया गया था. लेकिन इसका गलत इस्तेमाल हो रहा है. तीसरे राउंड के बाद सरकार इसकी पूरी समीक्षा करेगी. भविष्य की काउंसलिंग में सरकार फ्लोट की सुविधा को केवल पहले राउंड तक सीमित कर सकती है. इसका मतलब होगा कि दूसरे राउंड से ही स्टूडेंट्स को आवंटित कॉलेज में जाकर फिजिकल जॉइनिंग करनी होगी, जिससे वे दो जगह सीट नहीं रोक पाएंगे. डॉक्टरों के संगठन की क्या मांग है?
इस मुद्दे पर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने भी कड़ा रुख अपनाया है. संगठन ने मांग की है कि राउंड-2 के नतीजों को 24 घंटे के लिए टाला जाए. साथ ही, छात्रों को एक दिन की खास विंडो दी जाए. इससे वे अपनी मर्जी से अपनी ऑल इंडिया या स्टेट की किसी एक सीट को सरेंडर कर सकेंगे. एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक पूरे देश में मेडिकल काउंसलिंग के लिए ‘कॉमन पोर्टल’ नहीं बनेगा, तब तक राज्य आरक्षण नीतियों और अलग-अलग पोर्टल की आड़ में सीटों की बर्बादी जारी रहेगी. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 22, 2026, 09:20 ISTऔर पढ़ें

