राष्ट्रवाणी: Bathua Kadhi Recipe: सर्दियों में जरूर बनाएं बथुए की ये देसी कढ़ीBathua Kadhi Recipe: बथुए में छाछ और बेसन मिलाकर बनती है ऐसी कढ़ी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगेReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 09:21 ISTBathua Ki Kadhi Recipe: भरतपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दियों के दौरान ताजे बथुए, छाछ और बेसन से बनने वाली पारंपरिक देसी कढ़ी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. धीमी आंच पर पकाई जाने वाली इस कढ़ी में उबाल आने पर बारीक कटा बथुआ मिलाया जाता है और अंत में देसी घी, जीरा, हींग, सूखी लाल मिर्च व लहसुन का तड़का लगाया जाता है. इसे गर्मागर्म बाजरे की रोटी, गेहूं की रोटी या चावल के साथ परोसा जाता है. ख़बरें फटाफट Bharatpur: सर्दियों के मौसम की शुरुआत होते ही खानपान का अंदाज और स्वाद दोनों बदल जाते हैं. भरतपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बथुए की देसी कढ़ी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. खेतों में आसानी से उपलब्ध होने वाला ताजा हरा बथुआ और घर में तैयार देसी छाछ से बनने वाली यह पारंपरिक कढ़ी न केवल लाजवाब स्वाद देती है, बल्कि ग्रामीण संस्कृति और देसी खानपान की समृद्ध पहचान भी मानी जाती है. खास बात यह है कि ग्रामीण अंचलों में लोग सर्दियों के मौसम में इस पारंपरिक व्यंजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं. बथुए की देसी कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले खेतों से ताजा बथुआ तोड़कर उसे अच्छी तरह साफ किया जाता है और साफ पानी से धोने के बाद बारीक काट लिया जाता है. इसके बाद एक बड़े बर्तन में ताजी छाछ और बेसन को मिलाकर अच्छी तरह घोला जाता है, ताकि घोल में किसी प्रकार की गांठें न रहें. तैयार मिश्रण में स्वादानुसार नमक, हल्दी और अन्य आवश्यक मसाले मिलाए जाते हैं, जिससे कढ़ी का रंग और स्वाद निखरकर सामने आता है. धीमी आंच पर पकाने से घुलता है असली देसी स्वाद घोल तैयार होने के बाद कढ़ी के मिश्रण को मिट्टी के चूल्हे या गैस पर चढ़ाकर धीमी आंच पर पकाया जाता है. जब कढ़ी में अच्छी तरह उबाल आने लगता है, तब इसमें बारीक कटा हुआ बथुआ डाल दिया जाता है. इसे लगातार चलाते हुए पकाया जाता है, जिससे बथुआ पूरी तरह गल जाए और कढ़ी में उसका प्राकृतिक स्वाद अच्छी तरह घुल जाए. ग्रामीण क्षेत्रों में कढ़ी को धीमी आंच पर काफी देर तक पकाने की परंपरा है, जिससे यह गाढ़ी, सौंधी और बेहद स्वादिष्ट बनती है. देसी घी के तड़के और बाजरे की रोटी के साथ परोसने का आनंद कढ़ी पक जाने के बाद अंत में इसमें शुद्ध देसी घी का तड़का लगाया जाता है. इस तड़के में जीरा, हींग, सूखी साबुत लाल मिर्च और कटे हुए लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे कढ़ी की खुशबू और स्वाद दोगुना हो जाता है. तैयार बथुए की कढ़ी को गर्मागर्म बाजरे की रोटी, गेहूं की रोटी या चावल के साथ बड़े चाव से परोसा जाता है. ग्रामीणों के अनुसार सर्दियों में बथुआ आसानी से मिलने के कारण घरों में इससे सब्जी, रायता और कढ़ी जैसे व्यंजन बनाए जाते हैं, जो ग्रामीण रसोई की खास पहचान हैं. About the AuthorVicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bharatpur,Bharatpur,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 09:21 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

