राष्ट्रवाणी: कच्छ में रफ्तार का कहर, ट्रेलर से टकराकर दो टुकड़ों में बंटी कार; 7 की मौतKutch Road Accident: कच्छ में रफ्तार का कहर, ट्रेलर से टकराकर दो टुकड़ों में बंटी कार; 7 की मौतWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 08:33 ISTगुजरात के कच्छ में रफ्तार का कहर देखने को मिला. भुज-खावड़ा नेशनल हाईवे पर देर रात कार और ट्रेलर की जोरदार टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार दो टुकड़ों में बंट गई और उसका मलबा सड़क पर फैल गया. हादसे में महिलाओं और बच्चों की भी जान गई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हो सकते हैं. कच्छ के जिला कलेक्टर अनिल राणावासिया ने सात मौतों की पुष्टि की है. मृतकों की पहचान से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.गुजरात के कच्छ में भुज-खावड़ा हाईवे पर कार और ट्रेलर की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई. (फोटो News18)न्यूज18 गुजराती गुजरात के कच्छ में देर रात रफ्तार का ऐसा कहर देखने को मिला जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया. भुज-खावड़ा नेशनल हाईवे पर एक कार और ट्रेलर के बीच इतनी जोरदार टक्कर हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए. टक्कर के बाद कार दो टुकड़ों में बंट गई. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर बचाव और राहत के लिए पहुंचे लोगों को भी मलबा हटाने में मुश्किल हुई. इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हो सकते हैं. हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद गाड़ी पूरी तरह तबाह हो गई. यह हादसा खावड़ा के पास हुआ. दुर्घटना की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे तो वहां का मंजर बेहद दर्दनाक था. सड़क पर शव पड़े थे और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी. शुरुआती जानकारी में कार सवार लोगों के वाहन में फंसे होने की बात भी सामने आई. हादसे में सात लोगों की मौत की पुष्टि कच्छ के जिला कलेक्टर अनिल राणावासिया ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान की. फिलहाल मृतकों की पहचान से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि कार किस दिशा में जा रही थी और टक्कर किन परिस्थितियों में हुई. प्रारंभिक जानकारी में आशंका जताई जा रही है कि कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे. (News18) खावड़ा के पास ट्रेलर से भिड़ी कार जानकारी के मुताबिक भुज-खावड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात कार और ट्रेलर आमने-सामने आ गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. गाड़ी बीच से टूटकर दो हिस्सों में बंट गई. हादसे के बाद कार का मलबा सड़क पर फैल गया. बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार लोग बुरी तरह फंस गए थे. उन्हें निकालने के लिए मलबा हटाना पड़ा. ભૂજ – ખાવડા નેશનલ હાઈવે પર ગમખ્વાર અકસ્માત, અકસ્માતમાં 7 લોકોના મોત #Kutch #Accident — Vimal Prajapati (@mgvimal_12) सड़क पर बिखरे पड़े थे शव हादसे के बाद घटनास्थल का मंजर देखकर लोग सहम गए. सड़क पर शव पड़े थे और क्षतिग्रस्त कार के हिस्से दूर तक बिखरे हुए थे. स्थानीय लोगों और वहां से गुजर रहे राहगीरों में दहशत फैल गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में सात लोगों की जान गई है. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. भुज-खावड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात कार और ट्रेलर आमने-सामने आ गए. (News18) एक ही परिवार के होने की आशंका प्रारंभिक जानकारी में आशंका जताई जा रही है कि कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे. हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान को लेकर आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया है. पहचान की प्रक्रिया जारी है. कच्छ के जिला कलेक्टर अनिल राणावासिया ने सात लोगों की मौत की पुष्टि की है. हादसे के कारणों और घटनाक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. इस दुर्घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.About the AuthorSenior Sub Editorसुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18Location :All IndiaFirst Published :November 22, 2026, 08:17 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

