राष्ट्रवाणी: आगरा में है सुकून का अनोखा ठिकाना, जहां एक साथ खड़े हैं 11 विशाल वट वृक्षन शोर-शराबा, न भागदौड़… 11 वट वृक्षों के बीच बसी है आगरा की अनोखी दुनियाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 07:37 ISTआगरा के प्राचीन कैलाश महादेव मंदिर के पास एक अनोखा स्थान मौजूद है, जहां एक साथ 11 विशाल वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ देखने को मिलते हैं. इन पेड़ों की घनी छांव और हरियाली लोगों को सुकून का एहसास कराती है. यहां प्राचीन शिव मंदिर और गुफा में स्थापित शिवलिंग भी श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, यह जगह धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा संगम है. आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा को ऐतिहासिक और प्राचीन नगरी के रूप में जाना जाता है. यहां कई ऐसे धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जिनका इतिहास द्वापर युग से जुड़ा हुआ माना जाता है. आज हम आपको आगरा के एक ऐसे ही पवित्र और ऐतिहासिक स्थान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी अनोखी विशेषता के लिए प्रसिद्ध है. दरअसल, प्राचीन कैलाश महादेव मंदिर के पास एक ऐसा स्थान है, जहां एक साथ 11 विशाल वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ मौजूद है. इन सभी पेड़ों की विशालता और हरियाली देखते ही मन को सुकून मिलता है. मान्यता है कि यह स्थान बेहद पवित्र है. यहां दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इन 11 वट वृक्षों के बीच बैठने से मन को अद्भुत शांति मिलती है. आसपास का प्राकृतिक वातावरण और पेड़ों की छाया लोगों को कुछ पल सुकून से बिताने का अवसर देती है. यही वजह है कि यह स्थान धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रकृति प्रेमियों के लिए भी खास आकर्षण बना हुआ है. यहाँ मिलता है शांति और शुद्ध वातावरण आगरा के कैलाश मंदिर के पास स्थित 11 वट वृक्षों के बारे में स्थानीय युवक सोमेश ने बताया कि यह स्थान बेहद पवित्र और शांत है. उन्होंने कहा कि कई साल पहले यहां इन वट वृक्षों को लगाया गया था, जो आज काफी विशाल और घने हो चुके है. सोमेश ने बताया कि इन पेड़ों की छाया में बैठने से मन को सुकून मिलता है. यहां का प्राकृतिक वातावरण और चारों ओर फैली हरियाली लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है. उन्होंने कहा कि आसपास के कई लोग रोजाना यहां कुछ समय बिताने के लिए आते है. कुछ लोग यहां घूमने तो कुछ शांति और स्वच्छ वातावरण का अनुभव करने पहुंचते है. यह जगह शहर की भीड़भाड़ से दूर सुकून का एहसास कराती है. Advertisementप्राचीन मंदिर और गुफा भी है यहाँ आगरा के कैलाश मंदिर के पास स्थित 11 वट वृक्षों के बारे में स्थानीय युवक आरिफ ने बताया कि यह स्थान बेहद शांत और आध्यात्मिक महत्व रखता है. उन्होंने कहा कि यहां काफी प्राचीन शिव मंदिर मौजूद है. इसके अलावा परिसर में एक गुफा भी है, जहां बाबा भोलेनाथ का प्राचीन शिवलिंग स्थापित है. आरिफ ने बताया कि इस स्थान पर आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ सुकून का भी अनुभव होता है. यहां चारों तरफ फैले विशाल वट वृक्ष और हरियाली वातावरण को बेहद खास बनाते है. उन्होंने कहा कि शहर के कई लोग रोजाना यहां घूमने और कुछ समय बिताने पहुंचते है. खासकर लोग यहां की शांति, स्वच्छ वातावरण और आध्यात्मिक अनुभूति का आनंद लेने आते है.About the Authorविवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Agra,Agra,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 07:37 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

