राष्ट्रवाणी: अमिताभ बच्चन ने बढ़ाया मदद का हाथ, केबीसी के मंच पर पहुंचे शख्स को दिए 21 लाखअमिताभ बच्चन ने बढ़ाया मदद का हाथ, केबीसी के मंच पर पहुंचे सरबजीत सिंह को दिए 21 लाख, जानें कौन है ये सोशल वर्करWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 07:35 ISTअमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर सरबजीत सिंह बॉबी ने शिरकत की. सरबजीत सिंह सोशल वर्कर हैं जो दशकों से लोगों की मदद कर रहे हैं. वो अस्पतालों के बाहर खाना बांटते हैं और लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करते हैं. जब बॉबी ने कौन बनेगा करोड़पति पर शिरकत की तो उनके नेक काम के बारे में जानकर बिग बी ने भी इसमें अपना योगदान दिया. उन्होंने 21 लाख रुपये का योगदान दिया. अमिताभ बच्चन ने बढ़ाया मदद का हाथ. नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर कई बार ऐसे कंटेस्टेंट्स आते हैं जिनकी दरियादिली के किस्से ऑडियंस में बैठे हर किसी को हैरान कर देती है. हाल ही में केबीसी के मंच पर एक ऐसे शख्स ने शिरकत की जिसकी जिंदगी का मकसद ही लोगों की मदद करना है. वो लंबे समय से जरूरतमंदों की मदद करने और मानवता की सेवा में जुटे हुए हैं. अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) पर सरबजीत सिंह बॉबी ने शिरकत की. सरबजीत सिंह बॉबी ने शो में अपने वर्षों के सामाजिक कार्यों के बारे में बताया था. सरबजीत सिंह की बातें सुनकर अमिताभ बच्चन इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इस नेक काम में अपना योगदान दे डाला. बिग बी ने अपनी निजी कमाई से बॉबी की संस्था ‘अलमाइटी ब्लेसिंग्स’ को 21 लाख रुपये दान कर दिए. बिग बी ने की बॉबी की मदद ये रकम केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि उन तमाम लोगों के लिए एक बड़ा सहारा है, जिनकी जिंदगी में बॉबी और उनकी टीम उम्मीद की किरण बनकर पहुंचती है. सरबजीत सिंह बॉबी का काम मुख्य रूप से उन लोगों की मदद करना है, जो मुश्किल हालात में अक्सर दूसरों की नजरों से छूट जाते हैं. सरबजीत सिंह बॉबी की संस्था बांटती है फ्री खाना Advertisementसरबजीत सिंह बॉबी की संस्था अस्पतालों के आसपास जरूरतमंदों और मरीजों के परिजनों को खाना उपलब्ध कराती है. अस्पताल में किसी अपने का इलाज कराने पहुंचे परिवारों के लिए लंबे समय तक वहां रुकना आसान नहीं होता. इलाज के खर्च के बीच कई बार उनके सामने खाने-पीने जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी करने की भी चुनौती खड़ी हो जाती है. ऐसे में सरबजीत की संस्था उन परिवारवालों की मदद करते हैं और उन्हें खाना बांटते हैं. ऐसे में बॉबी और उनकी टीम इन लोगों तक खाना पहुंचाती है. उनकी संस्था रोजाना हजारों लोगों की भूख मिटाने का काम करती है. बॉबी का सामाजिक योगदान सिर्फ अस्पतालों के बाहर खाना बांटने के साथ ही लावारिस शवों के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं.About the AuthorSub-EditorFrom the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 22, 2026, 07:30 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

