राष्ट्रवाणी: अमेरिका के दिल में ईरान ने चुभोया नश्तर, उधर होर्मुज भी बना मौत का कुआंअमेरिका के दिल में ईरान ने चुभोया नश्तर, उधर होर्मुज में लगी ऐसी आग, धधकेगी LPG और पेट्रोल-डीजल की कीमतEdited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 07:33 ISTIran War: अमेरिका और इजरायल ने जब अमेरिका पर अटैक किया था तो सपने में नहीं सोचा था कि युद्ध इतना लंबा चलेगा. अब हालात ऐसे बन गए हैं कि वॉशिंगटन की तरफ लगातार इसे समाप्त करने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, फिलहाल इसकी संभावना नहीं दिख नहीं रही है. इन सबके बीच, ईरान ने दावा किया है कि उसकी तरफ से बहरीन में स्थित अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया गया है. उधर, होर्मुज स्ट्रेट में भी आग धधक गई है.ईरान ने बहरीन स्थित अमेरिका के एयर बेस पर अटैक किया है. (फाइल फोटो/Reuters)Iran War: पश्चिम एशिया में हालात सुधरने के बजाय और बिगड़ते ही जा रहे हैं. ईरान और अमेरिका एक-दूसरे के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताबड़तोड़ अटैक से अरब जगत मौत का कुआं से बन गया है. ईरान ने एक बार फिर से वेस्ट एशिया में स्थित अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बनाने का दावा किया है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का दावा है कि उसने बहरीन में स्थित अमेरिकी एयरबेस पर अटैक किया है. इससे अमेरिका को व्यापक पैमाने पर नुकसान होने की आशंका है. दूसरी तरफ, होर्मुज स्ट्रेट में आग फिर से धधकने लगी है. सी-माइंस की चपेट में आने से एक ऑयल टैंकर धू-धू कर जलने लगा. वहीं, ब्रिटेन की मैरीटाइम एजेंसी ने बताया कि ओमान के खसाब के समीप दो ऑयल टैंकर पर मिसाइल अटैक (projectile attack) किया गया है. ‘अल जजीरा’ की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने बहरीन स्थित अमेरिकी एयर डिफेंस रडार सिस्टम्स को निशाना बनाकर करारा जवाब देते हुए तीखा हमला बोला है. आईआरजीसी के मुताबिक, हमले में बहरीन के अल-रफा और अवाली एयरबेस पर तैनात अमेरिकी वायु रक्षा रडार सिस्टम को निशाना बनाया गया. वहीं, बहरीन के अधिकारियों ने बताया कि हमले में एक औद्योगिक प्रतिष्ठान प्रभावित हुआ, जहां आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए नागरिक सुरक्षा विभाग की टीमें मौके पर जुटी हुई हैं. अधिकारियों के अनुसार, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. हालांकि, बहरीन के अधिकारियों ने औद्योगिक प्रतिष्ठान में लगी आग और नुकसान की जानकारी दी है, लेकिन अमेरिकी रडार प्रणालियों को हुए नुकसान के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है. होर्मुज स्ट्रेट में ऑयल टैंकर्स पर अटैक किया गया है. (फाइल फोटो/Reuters) होर्मुज में धधकी आग उधर, होर्मुज स्ट्रेट में लगी आग और भी धधक उठी है. जलडमरूमध्य के पास समुद्री क्षेत्र में तेल टैंकरों पर हमलों की घटनाएं सामने आई हैं. ईरानी नौसेना ने बताया कि होर्मुज स्ट्रेट के पूर्व में प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र में एक तेल टैंकर नौसैनिक बारूदी सुरंग यानी सी-माइंस से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई. वहीं, ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि ओमान के खासाब बंदरगाह के उत्तर और पूर्व में दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया गया. इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. हालांकि, दोनों घटनाओं में जहाजों को हुए नुकसान और चालक दल के सदस्यों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी. Advertisementसऊदी अरब ने हूती विद्रोहियों को लेकर किया यह दावा सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा है कि उसने यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से पश्चिमी सऊदी अरब की दिशा में दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही रोककर नष्ट कर दिया. इस घटनाक्रम के बाद सऊदी अरब ने मक्का प्रांत में कुछ समय के लिए खतरे का अलर्ट जारी किया, जिसे बाद में हटा लिया गया. वहीं, बहरीन ने अपने नागरिकों से क्षेत्र में कथित हमलों के मद्देनजर सतर्क रहने की अपील की है. हालांकि, हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने मक्का को निशाना बनाए जाने से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि हूतियों के सैन्य अभियान तेल प्रतिष्ठानों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए जाते हैं. इस घटनाक्रम से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.About the Authorबिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 22, 2026, 07:17 ISTऔर पढ़ें

