राष्ट्रवाणी: दृश्यम 3 OTT: थिएटर्स में नहीं देख पाए दृश्यम 3, OTT पर रिलीज हो रही फिल्मDrishyam 3 OTT: थिएटर्स में नहीं देख पाए दृश्यम 3, अब आपके घर आ रहा विजय सलगांवकर, OTT पर रिलीज हो रही फिल्मWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 06:00 ISTDrishyam 3 OTT Release: 2 अक्टूबर को अजय देवगन और तब्बू स्टारर सुपरहिट फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म दृश्यम 3 रिलीज हुई थी. फिल्म को थिएटर्स में जबरदस्त रिस्पांस मिला था. लेकिन अगर आप तब फिल्म नहीं देख पाए थे, तो कोई बात नहीं अब ये ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 27 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. ‘दृश्यम 3’ ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. नई दिल्ली. अजय देवगन और तब्बू की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का सफर तीसरी फिल्म के साथ खत्म हो चुका है. 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर ‘दृश्यम 3’ रिलीज हुई और थिएटर्स में तहलका मच गया. ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की. वर्ल्डवाइड 589 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने के बाद अब अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. तो अगर आप से ‘दृश्यम 3’ थिएटर्स में मिस हो गई है तो कोई बात नहीं आप घर बैठे इस फिल्म को एंजॉय कर सकते हैं. ‘दृश्यम 3’ को थिएटर्स में ताबड़तोड़ रिस्पांस मिला और फिल्म ने बंपर कमाई की. ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड 589.33 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. 2 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म को देश के साथ ही विदेशों में भी अच्छा रिस्पांस मिला. अब फिल्म ओटीटी पर आ रही है. दर्शकों को इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था. अब आखिरकार प्लेटफॉर्म और तारीख से पर्दा उठ गया है. कब और कहां रिलीज हो रही दृश्यम 3?
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. ये फिल्म 27 नवंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. प्लेटफॉर्म ने अपने ऑफिशियल कैटलॉग में भी फिल्म को शामिल कर लिया है. इस शुक्रवार 27 नवंबर को फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगी. नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी फिल्म. मलयालम रीमेक नहीं है ‘दृश्यम 3’ दृश्यम फ्रेंचाइजी की शुरुआत मलयालम फिल्म की फ्रेंचाइजी के तौर पर हुई थी. ये मोहनलाल की सुपरहिट फिल्म की रीमेक थी. लेकिन तीसरे पार्ट तक पहुंचते-पहुंचते मेकर्स ने इसे एक अलग मुकाम दे दिया. जहां मोहनलाल की दृश्यम के चौथे पार्ट का ऐलान हो गया है. वहीं अभिषेक पाठक की फिल्म दृश्यम 3 का सफर खत्म हो चुका है. Advertisementअभिषेक पाठक ने फिल्म की रिलीज से पहले दिए इंटरव्यूज में बार-बार इस बात का जिक्र किया कि दृश्यम 3 मलयालम फिल्म की रीमेक नहीं है. इस बार अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म की कहानी ओरिजिनल है जिसे अभिषेक ने लिखा है. उन्होंने मोहनलाल की फिल्म की रीमेक को अलग दिशा देते हुए कहानी को मंजिल तक पहुंचा दिया. इस फिल्म के साथ ये फ्रेंचाइजी यहीं खत्म हो गई है.About the AuthorSub-EditorFrom the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 22, 2026, 06:00 ISTऔर पढ़ें

