राष्ट्रवाणी: अब बिना झुके पौधों को मिलेगी खाद, युवा उद्यमी ने तैयार किया कमाल का टूलAgriculture: अब बिना झुके पौधों को मिलेगी खाद, युवा उद्यमी ने तैयार किया कमाल का टूल, जानें कैसे करता है कामReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 06:11 ISTUnique Tool for Farmers: किसानों की मेहनत कम करने और खाद की बर्बादी रोकने के लिए युवा उद्यमी शशिधर ने एक अनोखा हैंड-हेल्ड फर्टिलाइजर एप्लीकेटर टूल तैयार किया है. विश्वकर्मा इवोल्यूशन सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड का यह उपकरण मिर्च, कपास और सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है. पारंपरिक तरीके में किसानों को हर पौधे के पास झुककर खाद डालनी पड़ती है. एक एकड़ में करीब 2,500 पौधों तक खाद पहुंचाना मुश्किल काम होता है. यह टूल सीधे खड़े होकर पौधों की जड़ों के पास निश्चित मात्रा में खाद डालने में मदद करता है. इससे शारीरिक मेहनत कम होने के साथ खाद के वाष्पीकरण और बर्बादी को रोकने में भी मदद मिलती है. हैदराबाद. मिर्च, कपास और सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के लिए फसलों को समय पर खाद देना सबसे कठिन कामों में से एक होता है. इसी समस्या को करीब से समझते हुए युवा उद्यमी शशिधर और उनकी कंपनी विश्वकर्मा इवोल्यूशन सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने एक बेहद सरल और किफायती हैंड-हेल्ड फर्टिलाइजर एप्लीकेटर टूल तैयार किया है. यह उपकरण किसानों की शारीरिक मेहनत कम करने के साथ-साथ खाद की बर्बादी को भी पूरी तरह रोकता है. आमतौर पर खेतों में खाद डालते समय किसान अपने हाथ में करीब 5 किलो यूरिया या अन्य खाद का कटोरा लेकर चलते हैं. एक एकड़ खेत में औसतन 2,500 पौधे होते हैं. पारंपरिक तरीके में किसान को हर एक पौधे के पास झुककर हाथ से खाद डालनी पड़ती है. हजारों बार झुकने के कारण किसानों को कमर दर्द और हाथों में खिंचाव जैसी गंभीर शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. शारीरिक कष्ट के अलावा, हाथ से खाद डालने का एक बड़ा नुकसान यह भी है कि खाद मिट्टी की ऊपरी सतह पर ही रह जाती है. तेज धूप और हवा के संपर्क में आने से यूरिया जैसी खाद वाष्पित होकर हवा में उड़ जाती है. इससे पौधों की जड़ों को पूरा पोषण नहीं मिल पाता और किसानों की खेती की लागत बढ़ जाती है. ऐसे काम करता है उपकरण शशिधर बताते हैं कि उनके द्वारा डिजाइन किए गए इस उपकरण में खाद भरने के लिए एक बॉक्स और ऊपरी हिस्से में पकड़ने वाले हैंडल पर एक क्लच लीवर दिया गया है. इसका इस्तेमाल बेहद आसान है. किसान को झुकने की बिल्कुल जरूरत नहीं होती. वह सीधे खड़े होकर उपकरण के निचले सिरे को पौधे के पास मिट्टी में दबाता है, जिससे जमीन में एक छोटा गड्ढा बन जाता है. इसके बाद हैंडल पर लगे क्लच लीवर को दबाते ही बॉक्स से एक निश्चित मात्रा में खाद सीधे उस गड्ढे के अंदर गिर जाती है. उपकरण को बनाया गया है बेहद किफायती उन्होंने बताया कि उपकरण को बाहर निकालकर किसान अपने पैर से मिट्टी को हल्का सा दबा देता है, जिससे खाद मिट्टी के अंदर दब जाती है. इस तकनीक से खाद मिट्टी की ऊपरी परत पर रहने के बजाय सीधे जमीन के अंदर इंजेक्ट हो जाती है. इससे खाद वाष्पित नहीं होती और सीधे पौधे की जड़ों को मिलती है, जिससे फसल की पैदावार बेहतर होती है. यह उपकरण इतना किफायती बनाया गया है कि छोटे और सीमांत किसान भी इसे आसानी से खरीद सकते हैं.About the Author Content Producerदीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…Location :Hyderabad,TelanganaFirst Published :November 22, 2026, 06:11 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

