राष्ट्रवाणी: पुष्कर में पहली बार हुई ऊंटनी के दूध की प्रतियोगिता, जानें किसने मारी बाजीPushkar Mela: पुष्कर में कैमल विलेज का सपना होगा साकार, पहली बार हुई ऊंटनी के दूध की प्रतियोगिता, जानें किसने मारी बाजीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 06:39 ISTPushkar Mela Camel Milk Competition: पुष्कर मेला 2026 में इस बार ऊंटनी के दूध को बढ़ावा देने के लिए पहली बार विशेष प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसका उद्देश्य कैमल मिल्क और उससे बनने वाले उत्पादों को आमजन के बीच पहचान दिलाने के साथ ऊंट पालकों को प्रोत्साहित करना है. प्रतियोगिता में हनुमानगढ़, बाड़मेर, जालोर, सिरोही और जयपुर सहित कई जिलों के ऊंट पालकों ने हिस्सा लिया. इसमें रूपनगढ़ के केरियों की ढाणी के जगमाल जी की ऊंटनी ने पहला स्थान हासिल किया. जयपुर के मोहन देवासी की ऊंटनी दूसरे और पुष्कर के मोहन सिंह पांचौली की ऊंटनी तीसरे स्थान पर रही. इस पहल से ऊंट पालन को नया बाजार और पशुपालकों को आय के नए अवसर मिलने की उम्मीद है. अजमेर. ऊंटनी का दूध केवल सेहत के लिहाज से ही खास नहीं है बल्कि इससे कई तरह के उपयोगी उत्पाद भी तैयार किए जाते हैं, जिन्हें लोग पसंद कर रहे हैं. लेकिन ऊंटनी के दूध और उससे बनने वाले उत्पादों को अभी तक आमजन के बीच उतनी पहचान नहीं मिल पाई है, जितनी मिलनी चाहिए. इसी सोच के साथ पुष्कर मेला 2026 में एक नई पहल की गई और पहली बार ऊंटनी के दूध की प्रतियोगिता आयोजित कर ऊंट पालकों को प्रोत्साहित करने और कैमल मिल्क को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया. इस पहल को देशभर के ऊंट पालकों का जबरदस्त समर्थन मिला. मेला अधिकारी डॉ. नवीन परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन के पीछे करीब पांच से छह महीने की मेहनत रही. प्रतियोगिता का उद्देश्य ऊंटनी के दूध और उससे तैयार होने वाले विभिन्न उत्पादों को बढ़ावा देना है ताकि ऊंट पालन से जुड़े लोगों को नई संभावनाएं मिल सके. उन्होंने बताया कि इस बार के साथ बाड़मेर, जालोर, सिरोही और जयपुर तक के ऊंट पालक विशेष रूप से प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे. रूपनगढ़ के जगमाल की ऊंटनी रही प्रथम डॉ. परिहार ने आगे बताया कि ऊंट पालकों का उत्साह उम्मीद से कहीं अधिक रहा. पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता ने यह भी दिखाया कि यदि ऊंट पालन को लेकर नए प्रयोग किए जाएं तो पशुपालकों को इससे जोड़ने के साथ इस व्यवसाय को नई दिशा दी जा सकती है. ऊंटनी के दूध की प्रतियोगिता में केरियों की ढाणी, रूपनगढ़ क्षेत्र के जगमाल की ऊंटनी ने पहला स्थान हासिल किया. वहीं के मोहन देवासी की ऊंटनी दूसरे स्थान पर रही, जबकि पुष्कर के मोहन सिंह पांचौली की ऊंटनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. Advertisement पुष्कर में कैमल विलेज का सपना जल्द हो सकता है साकार पुष्कर मेले में नर और मादा ऊंटों की प्रतियोगिताओं में भी ऊंट पालकों ने उत्साह के साथ भाग लिया. बाड़मेर और हनुमानगढ़ के ऊंट पालकों ने प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया. वहीं जालोर के रमजान भाई के नर ऊंट ने भी अच्छा स्थान हासिल किया. डॉ. परिहार ने आगे बताया कि इस बार ऊंटों की भागीदारी पिछले वर्षों के मुकाबले दोगुनी से भी अधिक रही. उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि इसी तरह ऊंट पालकों की रुचि बढ़ती रही और ऊंटों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास जारी रहे तो में कैमल विलेज बनाने का सपना भी जल्द साकार हो सकता है.About the Author Content Producerदीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Ajmer,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 06:39 ISTऔर पढ़ें

