राष्ट्रवाणी: MP में शीतलहर का असर! आज इन जिलों में होगी बारिश, मौसम की ताजा रिपोर्टमध्य प्रदेश में शीतलहर का असर! आज इन जिलों में होगी बारिश, मौसम की ताजा रिपोर्टEdited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 06:54 ISTMP Weather Today: मध्य प्रदेश में लगातार शीत लहर बढ़ रही है. हर रोज सुबह और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. संदूकों और अलमारियों से गर्म कपड़े निकल चुके हैं. चौक-चौराहों पर अलाव जलने लगे हैं. ठंड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के 20 बड़े शहरों में पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा चुका है. आज 22 नवंबर 2026 को कुछ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं. हालांकि IMD ने किसी भी जिले के लिए अलर्ट जारी नहीं किया है.आज कुछ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. (सांकेतिक तस्वीर)जबलपुर. मध्य प्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ता दिख रहा है. कई जिलों में सुबह और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली से 21 नवंबर से राज्य में मौसम बदलने की संभावना जताई गई थी. बीते दिन कई जिलों में आंधी, वज्रपात और बारिश देखने को मिली. कहीं-कहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं. आज 22 नवंबर 2026 को मौसम के तेवर कुछ कम होंगे. मौसम विभाग की ओर से आंधी-तूफान का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. हालांकि कुछ पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. शेष जिलों में मौसम साफ रहेगा लेकिन ठंड का प्रभाव बना रहेगा. IMD के अनुसार, मध्य प्रदेश में एक ओर जहां पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों जैसे- सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, मंडला, डिंडौरी, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आज कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है, तो वहीं दूसरी ओर मध्य और पश्चिमी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क और सर्द बना हुआ है. उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के चलते कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे इन इलाकों में कड़ाके की ठंड और शीत लहर का सीधा असर देखने को मिल रहा है. इस तरह प्रदेश के एक हिस्से में बादलों और बारिश की हलचल रहेगी, तो दूसरे हिस्से में ठिठुरन भरी सर्दी परेशानी बढ़ाएगी. नर्मदापुरम सबसे गर्म तो गिरवर सबसे ठंडा मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस शाजापुर के गिरवर में दर्ज किया गया. बैतूल में तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस, भोपाल, नीमच के मरुखेड़ा और छतरपुर के नौगांव में तापमान 10.5 डिग्री, रायसेन में 10.6 डिग्री और धार में 10.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. Advertisementउज्जैन जिले में बदला स्कूलों का समय उज्जैन जिले में बढ़ती ठंड और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत दी है. शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के संचालन समय में बदलाव करने का फैसला लिया है. नए आदेश के मुताबिक, अब जिले के सभी स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई सुबह 9 बजे से ही शुरू होगी. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की मंजूरी के बाद जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार खत्री ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. इसके तहत सोमवार से किसी भी सरकारी या निजी स्कूल में सुबह 9 बजे से पहले आठवीं तक की कक्षाएं संचालित नहीं की जा सकेंगी. यह नियम सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल सहित सभी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों पर लागू रहेगा. प्रशासन ने यह निर्णय सुबह के समय पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को देखते हुए लिया है.About the Authorराहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं. पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Jabalpur,Madhya PradeshFirst Published :November 22, 2026, 06:54 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

