राष्ट्रवाणी: लोगों को कुछ काटती है, फिर गायब हो जाती है, लखनऊ में लोगों में फैला डरलोगों को कुछ काटती है, फिर गायब हो जाती है, लखनऊ में लोगों में फैला डर, ऐसा लगता है जैसे…Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 07:05 ISTलखनऊ के रहमत नगर गांव में इन दिनों अजीबो-गरीब घटना सामने आई है. जहां गांव के लोगों को कोई एक रहस्यमयी चीज काट रही है और गायब हो जा रही है. काटने के बाद सांप के डंसने जैसा दाग बन जा रहा है और फिर गायब हो जा रहा है. वहीं लोग डॉक्टरों के पास जाने की बजाय तांत्रिक के पास पहुंच रहे हैं.लखनऊ में रहस्यमयी चीज के काटने से फैला आतंक. (एआई)समीर सिंह/लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के रहमत नगर गांव में इन दिनों एक अजीबोगरीब घटनाक्रम ने लोगों को दहशत में डाल रखा है. गांव के लोगों का दावा है कि कोई अनजान चीज आती है और उन्हें काटकर चली जाती है. काटने के बाद शरीर में तेज जलन होती है. सांप के डंक जैसा निशान दिखाई देता है और कुछ देर बाद गायब हो जाता है. कई लोगों के बेहोश होने की भी बात सामने आई है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि लोग अस्पताल जाने के बजाय तांत्रिक बाबा के पास पहुंच रहे हैं. बाबा की झाड़-फूंक से ठीक होने का दावा कर रहे हैं. कौन काट रहा है, लग नहीं रहा पता किसी को लगता है कि सांप ने काटा है. कोई हवा में किसी चीज के आने की बात करता है तो किसी का कहना है कि काटने के बाद शरीर में नशा चढ़ने लगता है. गांव की एक लड़की का दावा है कि उसे अब तक 11 बार काटा जा चुका है. वहीं कई महिलाओं ने भी ऐसी ही घटनाओं का जिक्र किया है. लेकिन अब तक कोई यह नहीं बता पाया कि आखिर उन्हें काट कौन रहा है. डॉक्टर की जगह तांत्रिक के पास पहुंच रहे लोग इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़ित अस्पताल जाने के बजाय एक तांत्रिक बाबा के पास पहुंच रहे हैं. ग्रामीणों का दावा है कि बाबा झाड़-फूंक करके उन्हें ठीक कर देते हैं कि लोगों ने बाबा का नाम बताने में डर रहे थे. गांव में चंदा इकट्ठा करके कई बार सामूहिक पूजा-पाठ भी कराया गया. ग्रामीणों का कहना है कि इसके बाद ऐसी घटनाओं में कुछ कमी आई है. क्या बोले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस रहस्यमयी घटना को लेकर गांव के ग्राम प्रधान से फोन पर बातचीत की गई. उनका कहना है कि लोग अंधविश्वास में पड़ रहे हैं. कुछ बाबा गांव में आकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, जिसके चलते लोग अस्पताल जाने के बजाय झाड़-फूंक पर भरोसा कर रहे हैं. मामला स्वास्थ्य विभाग तक भी पहुंचा. सीएचसी अधीक्षक के मुताबिक, ऐसी शिकायतें मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम गांव भेजी गई थी. कुछ लोग इलाज के लिए भी पहुंचे, जिनका लक्षणों के आधार पर उपचार किया गया. विभाग की टीम अभी भी पूरे मामले की जांच कर रही है. About the AuthorChief Sub EditorPrashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Lucknow,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 07:05 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

