राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): TOP NEWS: धीरेंद्र शास्त्री से रामकथा कराई तो चुनाव हारे- दिग्विजय सिंहMP CG TOP NEWS: धीरेंद्र शास्त्री से रामकथा कराई तो चुनाव हारे, मंचूरियन-चाउमिन खाने के बाद 100 से अधिक बच्चे बीमारEdited by:Last Updated:November 22, 2026, 11:12 ISTMP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताजा खबरेंMP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें… शहिद पवन यादव के यहां पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री, शोक संवेदना की व्यक्त जम्मू कश्मीर के उधमपुर में ड्यूटी के दौरान ऊंचाई से गिरने के कारण जान गंवाने वाले पोलाय जागीर के वीर सपूत जवान पवन यादव के गृह निवास शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे उन्हें श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने आज रात्रि को शहीद पवन यादव के ग्राम पोलाय जागीर पहुंचे व यादव को श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. राशन के लिए डिजिटल पहचान जरुरी, 14 लाख हितग्राहियों का होगा सत्यापन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब राशन लेने के लिए डिजिटल पहचान जरूरी होगी. भोपाल में करीब 3 लाख 40 हजार परिवारों के 14 लाख हितग्राहियों का सत्यापन किया जाएगा. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से भोपाल को केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) आधारित राशन वितरण के पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है. इसके तहत राशन कार्ड में दर्ज परिवार के प्रत्येक सदस्य का डिजिटल सत्यापन अनिवार्य होगा. CBDC के लिए दिसंबर 2026 से सत्यापन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है, जबकि नई व्यवस्था को 1 जनवरी 2027 से लागू करने की योजना है. बालाघाट में मंचूरियन-चाउमिन खाने के बाद 100 से अधिक बच्चे बीमार मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के हिर्री गांव में आयोजित मंडई मेले में फूड पॉइजनिंग की आशंका से हड़कंप मच गया. यहां मंचूरियन और चाउमिन खाने के बाद 100 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी. देखते ही देखते बड़ी संख्या में बच्चे बीमार पड़ गए, जिसके बाद उन्हें किरनापुर अस्पताल पहुंचाया गया. एक साथ इतने बच्चों के अस्पताल पहुंचने से वहां भी हड़कंप मच गया. प्राथमिक उपचार के बाद प्रभावित बच्चों को बेहतर इलाज के लिए बालाघाट जिला अस्पताल रेफर किया गया. घटना के बाद बच्चों के परिजनों में दहशत का माहौल है. वहीं, इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार पड़ने से मेले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. फिलहाल फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है. Advertisementजिन-जिन नेताओं ने धीरेंद्र शास्त्री से रामकथा कराई, चुनाव हारे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर बड़ा बयान दिया है. उज्जैन से अयोध्या तक सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिन-जिन नेताओं ने धीरेंद्र शास्त्री से रामकथा कराई है, वे सभी चुनाव हार गए. दिग्विजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का जिक्र करते हुए कहा कि जानकारी मिली है कि बागेश्वर महाराज उनके घर भी रामकथा करने पहुंचे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिन नेताओं ने उनसे कथा कराई, वे सभी चुनाव हार गए. मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का स्वागत एवं सत्कार किया गया. समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जुनवाल और सहायक प्रशासक और जनसंपर्क अधिकारी आशीष फलवाडिया ने उनका स्वागत किया.About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard … पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bhopal,Madhya PradeshFirst Published :November 22, 2026, 07:06 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

