राष्ट्रवाणी: मऊ के बरहदपुर में लाखों खर्च कर बनाया शौचालय, नहीं हुआ चालूGround Report: लाखों खर्च हुए, लेकिन नहीं खुला ताला! मऊ के बरहदपुर में शोपीस बना सामुदायिक शौचालयReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 06:57 ISTGround Report: मऊ जनपद के बरहदपुर ग्राम सभा में लाखों रुपये की लागत से बना सामुदायिक शौचालय वर्षों बाद भी चालू नहीं हो सका है. बिजली की उचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. महिलाओं समेत गांव के लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है. ग्राम प्रधान ने जल्द शौचालय शुरू कराने का आश्वासन दिया है. मऊ जनपद के बरहदपुर ग्राम सभा में बना सरकार के लाखों खर्च के बजट से सामुदायिक शौचालय आज स्वच्छ भारत सुंदर भारत को मुंह चिढ़ा रहा है. ग्रामीणों का कहना है की यह शौचालय बनाकर पैसा तो उतार लिया गया लेकिन आज शौचालय अब तक चालू नही हुआ. अब आईए जानते हैं इस शौचालय को लेकर ग्रामीण क्या कुछ कह रहे हैं. बिजली के संकट से नही खुलता कभी सामुदायिक शौचालय लोकल 18 से बात करते हुए शाहिल बताते है की कई वर्षो पूर्व बरहदपुर ग्राम सभा में सामुदायिक शौचालय का निर्माण तो कराया गया लेकिन यह सामुदायिक शौचालय खोला नही गया. जिसके वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है. ग्रामीणों को शौच करने के लिए बाहर जाना पड़ता है यदि यह सामुदायिक शौचालय चालू कर दिया जाए तो ग्रामीणों को परेशानी नहीं होगी. हालांकि यहां बिजली की सही व्यवस्था न होने की वजह से यह शौचालय हमेशा बंद रहता है जिसकी वजह से ग्रामीणों को तमाम समस्याएं उत्पन्न होती है. हालांकि यहां शौचालय तो बनाया गया लेकिन पानी की सुविधा के लिए लाइट की सुविधा नहीं मिल सकी इस वजह से शौचालय कभी चालू नहीं हो सका. यदि यह सामुदायिक शौचालय चालू कर दिया जाए तो तमाम सुविधाएं शुरू हो जाएंगे ग्रामीणों को बाहर शौच के लिए नहीं जाना पड़ेगा. सामुदायिक शौचालय चालू न होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी Advertisementजयश्री व भीम राव बताते हैं कि गांव में सामुदायिक शौचालय न होने के वजह से ग्रामीणों को बाहर शौच करने जाना पड़ता है. जिसमें सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को होती है यदि शौचालय को सुचार रूप से शुरू कर दिया जाए तो महिलाओं को और ग्रामीणों को शौच करने के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी. ग्राम प्रधान से इसकी शिकायत कई बार की गई ग्राम प्रधान ने शौचालय चालू करने का प्रयास भी किया लेकिन बिजली की व्यवस्था न हो पाने से यह चालू नहीं हो पाया. यही वजह है कि ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है यदि सामुदायिक शौचालय को चालू दिया जाए तो सारी परेशानियां दूर हो जाएगी जबकि सरकार स्वच्छ भारत सुंदर भारत बनाने की और अग्रसर है लेकिन इस ग्राम सभा में सामुदायिक शौचालय न होने से पूरे ग्राम वासियों को काफी परेशानी है. प्रधान बोले जल्द शुरू कराया जाएगा सामुदायिक शौचालय ग्राम प्रधान कन्हैया सिंह ने बताया कि बिजली की व्यवस्था सही है ना होने के वजह से यह सामुदायिक शौचालय सुचार रूप से चल नहीं पा रहा है. क्योंकि सामुदायिक शौचालय के आसपास कहीं बिजली की पोल नहीं है, जिसके वजह से समस्याएं होती है दूर से घरेलू केबल तार खींचकर शौचालय को चालू करने का प्रयास किया गया लेकिन दूरी अधिक होने के वजह से तार अक्सर टूट जाते हैं, जिस वजह से यह समस्या बनी हुई है. हालांकि प्रयास किया जा रहा है कि इसे जल्द से जल्द चालू कराया जाए जिससे ग्रामीणों को सुविधा मिल सके.About the Authorविवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Maunath Bhanjan,Mau,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 06:56 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

