राष्ट्रवाणी: दीवार पर लिखा था वंदे मातरम, काजी हो गया गुस्सा, निकाह पढ़ने से किया मनाअस्तग़फ़िरुल्लाह… मुस्लिम के दीवार पर लिखा था वंदे मातरम, देखते ही काजी हो गया गुस्सा, निकाह पढ़ने से किया मनाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 06:37 ISTशाहजहांपुर जिले के थाना रोजा क्षेत्र के अर्जुनपुर बरमोला गांव में हैरान कर देने वाला सामने आया है. जहां एक काजी ने मुसलमान युवक के घर की दीवार पर जय हिंद और वंदे मातरम लिखा देखकर निकाह पढ़ने से इनकार कर दिया. वहीं मामला सामने आने के बाद पुलिस ने काजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.शाहजहांपुर में मुस्लिम युवक के घर की दीवार पर लिखा था जय हिंद.शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में राष्ट्रभक्ति के नारों को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा है. यहां एक मुस्लिम युवक को अपने घर के दरवाजे पर ‘वंदे मातरम’ और ‘जय हिंद’ लिखवाना भारी पड़ गया. आरोप है कि बहन की शादी में निकाह पढ़ाने पहुंचे काजी ने दरवाजे पर वंदे मातरम लिखा देखा तो निकाह पढ़ाने से ही इनकार कर दिया. आखिरी वक्त पर काजी के इस फैसले से शादी समारोह में हड़कंप मच गया. हालांकि, परिवार ने दूसरे काजी को बुलाकर निकाह की रस्म पूरी कराई. अब पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी काजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी कई को गिरफ्तार कर लिया है. मुसलमान के घर की दीवार पर लिखा था वंदे मातरम पूरा मामला शाहजहांपुर के थाना रोजा क्षेत्र के अर्जुनपुर बरमोला गांव का है. यहां के रहने वाले मोनिश हसन खुद को राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़ा बताते हैं. मोनिश अपने नाम के आगे भगत सिंह लिखते हैं और उन्होंने अपने घर के दरवाजे पर बड़े अक्षरों में वंदे मातरम और जय हिंद लिखवा रखा है. 15 नवंबर को मोनिश की बहन की शादी थी. घर में शादी की तैयारियां पूरी थीं. आरोप है कि निकाह की रस्म के लिए इमाम मोहम्मद सुरफान रजा कादरी पहुंचे थे. लेकिन जैसे ही उनकी नजर घर के दरवाजे पर लिखे वंदे मातरम और जय हिंद पर पड़ी, तो उन्होंने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया. परिवार ने दूसरे काजी को निकाह पढ़ने के लिए बुलाया काजी के इस फैसले से शादी समारोह में मौजूद परिवार के लोग हैरान रह गए. जिस वक्त परिवार को निकाह की रस्म पूरी होने का इंतजार था, उस वक्त निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया गया. इसके बाद परिवार ने दूसरे काजी को बुलाया और बहन का निकाह संपन्न कराया. मामले को लेकर मोनिश हसन ने पुलिस से शिकायत की. मोनिश का आरोप है कि उनके घर पर राष्ट्रभक्ति के नारे लिखे होने की वजह से काजी ने निकाह पढ़ाने से इनकार किया. काजी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी काजी मोहम्मद सुरफान रजा कादरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी कई को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अब आरोपी इमाम की इस करतूत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर घर के दरवाजे पर वंदे मातरम और जय हिंद लिखे होने से किसी परिवार की शादी की रस्म पर ऐतराज क्यों?
हालांकि, आरोपों की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी. लेकिन इस पूरे मामले में अब सबकी नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है. About the AuthorChief Sub EditorPrashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Shahjahanpur,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 06:37 ISTऔर पढ़ें

