राष्ट्रवाणी: जिस बच्ची को मम्मी-पापा ढूंढ रहे थे गली-गली, वह पड़ोसी के घर इस हाल में मिलीजिस बच्ची को मम्मी-पापा ढूंढ रहे थे गली-गली, वह पड़ोसी के घर इस हाल में मिली, बुलंदशहर में मासूम की हत्याReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 05:54 ISTबुलंदशहर जिले के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूड़ में तंत्र-मंत्र के चक्कर में मासूम बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है. मृत बच्ची शनिवार से ही लापता था, जिसकी खोजबीन में परिजन जुटे थे. हालांकि कुछ वक्त के बाद बच्ची की लाश पड़ोसी के घर पर मिली. आशंका जताई जा रही है कि जादू-टोने के चक्कर में बच्ची की हत्या की गई है.बुलंदशहर में मासूम बच्ची की हत्या.बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूड़ में मासूम बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बच्ची की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया गया कि बच्ची शनिवार सुबह करीब 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा. देर रात पड़ोस में रहने वाली एक महिला के घर से बच्ची का शव बरामद होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. महिला के तंत्र-मंत्र करने की बात भी सामने आई है. ऐसे में हत्या के पीछे तंत्र-मंत्र का एंगल होने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है. बच्ची की मौत से गांव में आक्रोश मासूम की हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए. बच्ची की मौत से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने दिल्ली रोड पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया. जाम के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. सूचना मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया और मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ ही तंत्र-मंत्र से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है. About the AuthorChief Sub EditorPrashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bulandshahr,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 05:54 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

