राष्ट्रवाणी: 12वीं में आर्ट्स है तो भी मिल सकता है IIT का ठप्पा, जानिए कैसे होगा एडमिशन12वीं में आर्ट्स है तो भी मिल सकता है IIT का ठप्पा, जानिए कैसे और किस कोर्स में होगा एडमिशनWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 14:36 ISTArts Students Admission in IIT: क्या 12वीं आर्ट्स या ह्यूमैनिटीज से पास स्टूडेंट्स आईआईटी में पढ़ाई कर सकते हैं?
पीसीएम के बिना बीटेक में एडमिशन नहीं ले सकते हैं. लेकिन डिजाइन के कोर्स में मौका जरूर मिलता है. जानें यूसीईईडी परीक्षा, पात्रता शर्तें और किन आईआईटी में मिल सकता है एडमिशन.Arts Students Admission in IIT: आर्ट्स विषय से 12वीं करने वाले भी आईआईटी में एडमिशन ले सकते हैंनई दिल्ली (Arts Students Admission in IIT). आईआईटी का नाम आते ही दिमाग में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और इंजीनियरिंग की तस्वीर उभरती है. इसी वजह से 12वीं में आर्ट्स या ह्यूमैनिटीज पढ़ने वाले कई स्टूडेंट्स मान लेते हैं कि उन्हें आईआईटी में एडमिशन नहीं मिल पाएगा. लेकिन हकीकत इससे अलग है. बीटेक और कोर इंजीनियरिंग के ज्यादातर कोर्स के लिए PCM अनिवार्य है. लेकिन आईआईटी के कुछ कोर्स के लिए साइंस स्ट्रीम होना जरूरी नहीं है. ह्यूमैनिटीज यानी आर्ट्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स भी आईआईटी के चुनिंदा अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. हालांकि, यह मौका हर कोर्स में नहीं मिलता, बल्कि संबंधित प्रोग्राम की पात्रता शर्तों पर निर्भर करता है. सही एंट्रेंस एग्जाम, तय योग्यता और स्मार्ट स्ट्रैटेजी के जरिए आर्ट्स बैकग्राउंड वाले स्टूडेंट्स भी देश के टॉप संस्थान यानी आईआईटी में जगह बना सकते हैं. जानिए 12वीं में पीसीएम के बिना और प्रक्रिया क्या है. बीटेक में पीसीएम क्यों जरूरी है?
आईआईटी में बीटेक और इंजीनियरिंग के ज्यादातर कोर्स में एडमिशन के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषय होना अनिवार्य है. इन कोर्स में जेईई मेन और उसके बाद जेईई एडवांस्ड के स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलता है. ह्यूमैनिटीज के स्टूडेंट्स 12वीं में पीसीएम की पढ़ाई नहीं करते हैं. इसलिए वे सामान्य तौर पर इन इंजीनियरिंग कोर्स के लिए पात्र नहीं माने जाते. यहां नियम सख्त हैं और विषय की अनिवार्यता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. आर्ट्स स्टूडेंट्स आईआईटी में एडमिशन कैसे ले सकते हैं?
ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम के स्टूडेंट्स आईआईटी से बैचलर ऑफ डिजाइन कोर्स कर सकते हैं. इसके लिए यूजी कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (UCEED) देना होता है. यूसीईईडी की रैंक और संस्थान की तय शर्तों के आधार पर IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT और IIT इंदौर में दाखिले के अवसर मिल सकते हैं. IIT गुवाहाटी और आईआईटी रुड़की में दाखिले के लिए 12वीं में पीसीएम होना जरूरी है. इसलिए आवेदन से पहले जिस आईआईटी और कोर्स में जाना है, उसकी शर्तें ध्यान से चेक कर लें आईआईटी प्रवेश प्रक्रिया और पात्रता की मुख्य बातें Advertisementआईआईटी के बैचलर ऑफ डिजाइन कोर्स में एडमिशन के लिए यूसीईईडी के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है और निर्धारित प्रवेश परीक्षा देनी पड़ती है. परीक्षा में हासिल रैंक के आधार पर काउंसलिंग और सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी होती है. इसके साथ ही उम्मीदवारों को तय आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी शर्तें भी पूरी करनी होती हैं. ध्यान रखें कि सिर्फ UCEED परीक्षा देना काफी नहीं है, बल्कि तय स्टैंडर्ड्स पर खरा उतरना भी उतना ही जरूरी है. डिजाइन में करियर की संभावनाएं कैसी हैं?
ह्यूमैनिटीज के जिन स्टूडेंट्स की रुचि आईआईटी में पढ़ने की है, वे प्रोडक्ट/इंडस्ट्रियल डिजाइन, यूजर एक्सपीरियंस (UX), कम्युनिकेशन डिजाइन और इससे जुड़े अन्य क्षेत्रों पर विचार कर सकते हैं. इन क्षेत्रों में क्रिएटिविटी, मॉडर्न टेक्नोलॉजी और समस्या सुलझाने की समझ का तालमेल काम आता है. आज-कल कंपनियों में अच्छे डिजाइनर और यूजर एक्सपीरियंस प्रोफेशनल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. नोट कर लें काम की सलाह अगर आप 12वीं में आर्ट्स विषय की पढ़ाई कर रहे हैं और आईआईटी में एडमिशन का लक्ष्य रखते हैं तो अभी से स्केचिंग, ऑब्जर्वेशन स्किल और विजुअल सेंस पर काम शुरू कर दें. साथ ही, यूसीईईडी के सिलेबस और पुराने प्रश्नपत्रों को गहराई से समझें. सही तैयारी और स्पष्ट गोल्स के साथ पीसीएम के बिना भी आईआईटी में एडमिशन हासिल कर सकते हैं. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 22, 2026, 14:36 ISTऔर पढ़ें

