राष्ट्रवाणी: यश भारती पर 1 लाख, डॉक्टरों को वन सैलरी.. अखिलेश की वादों वाली प्रेस कांफ्रेंसयश भारती पर 1 लाख, बंद स्कूलों को खोलेंगे… अखिलेश यादव की वादों वाली प्रेस कांफ्रेंसWritten by:Last Updated:November 22, 2026, 13:55 ISTसमाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर फिर से यश भारती सम्मान की शुरुआत की जाएगी और साथ ही सम्मान राशि भी 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जाएगा.समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस किया.लखनऊः समाजवादी पार्टी के संरक्षक और तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती पर पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस किया. इस दौरान उनके साथ शिवपाल यादव, डिंपल यादव, सांसद अवधेश प्रसाद भी मौजूद रहे. अखिलेश यादव ने अपनी प्रेस वार्ता में कई बड़े ऐलान किए. अखिलेश यादव घोषणा करते हुए कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी तब यश भारती सम्मान को फिर से शुरू किया जाएगा. साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि यश भारती की सम्मान राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख किया जाएगा. इसके अलावा अखिलेश यादव ने यह भी ऐलान किया है कि भाजपा सरकार ने जिन गांवों में स्कूलों को बंद किया है, उसे समाजवादी सरकार बनने पर फिर से शुरू किया जाएगा. वन बॉन्ड-वन सैलरी का किया वादा अखिलेश यादव ने यह भी वादा किया कि हमारी सरकार बनने पर राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी के इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करेंगे और वर्ल्ड क्लास हॉस्टल देनें का भी काम करेंगे. आज मुझे मेडिकल के भी कुछ स्टूडेंट्स मिले जो प्रोटेस्ट कर रहे थे. हमने अपनी सरकार बनने पर KGMU और RML लखनऊ और सैफई मेडिकल कॉलेज में SGPI की तरह सुविधा देने का काम किया था और हम आज वादा करते हैं कि समाजवादी सरकार बनने पर प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों को बेहतर करेंगे और ONE BOND ONE SALARY दिलाने का काम मेडिकल के छात्रों के लिए करेंगें. हम रूठों को मनाने का काम करेंगे और जो छूट गए हैं उन्हें साथ जोड़ने का काम करेंगे. अखिलेश यादव ने पिता को किया याद प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ‘नेता जी और नेता जी का जो व्यवहार था, किसी के बुरे वक्त पे अगर साथ देना हो तो नेता जी का सबसे बड़ा परिचय यह था कि बुरे वक्त पे भी वो कभी भी किसी का साथ नहीं छोड़ते थे और जब कभी भी उनके पास कोई आया होगा, किन्हीं भी परिस्थितियों में अगर मदद के लिए या किसी और बात को लेकर के कहा होगा तो यह नेताजी ने हमेशा यथासंभव उसकी सहायता और मदद करने का काम किया है. इसी रास्ते पर चल कर के हम लोगों की सेवा करने का काम करेंगे. आज ये संकल्प दोबारा हम लोग दोहराते हैं.’ नेताजी की राह पर चलेंगे हम- अखिलेश यादव इसके अलावा अखिलेश यादव ने कहा, ‘आज जिन बच्चों को हम लोग लैपटॉप दे रहे हैं, नेता जी हमेशा सम्मान और प्रोत्साहन करते रहते थे. अगर किसी भी व्यक्ति ने किसी भी क्षेत्र में अगर कोई अच्छा काम किया होगा, तो वो हमेशा सम्मान करते थे. आज हम संकल्प लेते हैं कि नेता जी के दिखाए हुए रास्ते पर हम चलेंगे और समाज और प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाएंगे. नेता जी का व्यवहार ये था कि वो बुरे वक्त में उस व्यक्ति का साथ नहीं छोड़ते थे और उसकी मदद की है हमेशा. समाजवादी पार्टी विचारधारा और सबको साथ जोड़कर चलने का सबसे बड़ा गुण नेता जी हमलोग को देकर गए हैं. नेता जी हमेशा सम्मान करते चाहे व्यक्ति जिस क्षेत्र में भी बेहतर करता था नेता जी हमेशा उन्हें मोटीवेट और इंस्पायर करने का काम करते थे. नेता जी ने यश भारती दिया और हम वादा करते हैं कि सरकार पुनः बनने पर यश भारती शुरू किया जाएगा. 2027 में जब हमारी सरकार बनेगी तो यश भारती दिया जाएगा और सम्मान राशि को 50 हज़ार से बढ़ाकर 1 लाख किया जाएगा.’ About the AuthorChief Sub EditorPrashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Lucknow,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 13:55 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

