राष्ट्रवाणी: भेड़-बकरियों को बकरी प्लेग से बचाना है तो जरूर करवाएं टीकाकरणPPR Disease in Goats: एक संक्रमित पशु से पूरा झुंड खतरे में, सर्दियों में भेड़-बकरियों को घेर रहा बकरी प्लेगReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 12:51 ISTPPR Disease in Goats: सर्दियों में भेड़-बकरियों में पीपीआर यानी बकरी प्लेग बीमारी का खतरा बढ़ गया है. यह संक्रमण तेजी से पूरे झुंड में फैल सकता है और समय पर उपचार नहीं मिलने पर पशुओं की मौत भी हो सकती है. जानिए बीमारी के लक्षण, बचाव के उपाय और टीकाकरण का सही समय धौलपुर. सर्दियों का मौसम शुरू होते ही भेड़-बकरियों में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इनमें पीपीआर रोग सबसे गंभीर बीमारियों में से एक है. इसे आम बोलचाल की भाषा में काटा रोग या बकरी प्लेग भी कहा जाता है, यह बीमारी बेहद तेजी से फैलती है और एक संक्रमित पशु से पूरे झुंड को अपनी चपेट में ले सकती है. ऐसे में पशुपालकों को सावधान रहने की जरूरत है, इस बीमारी से बचाव का सबसे अच्छा तरीका समय पर टीकाकरण करवाना है. पीपीआर रोग होने पर भेड़-बकरियों की नाक और आंखों से गाढ़ा बलगम या मवाद जैसा पदार्थ निकलने लगता है. पशुओं को खांसी होने के साथ सांस लेने में भी परेशानी होती है, कई बार निमोनिया जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं. इसके अलावा पशुओं के मुंह में जीभ और तालू पर छाले पड़ जाते हैं. इससे उन्हें चारा चबाने और निगलने में काफी तकलीफ होती है, पशु खाना-पीना कम कर देते हैं और धीरे-धीरे कमजोर होने लगते हैं. बीमारी गंभीर होने पर भेड़-बकरियों को पतले और बदबूदार दस्त होने लगते हैं, कुछ मामलों में दस्त के साथ खून भी आ सकता है. लगातार दस्त होने से पशुओं के शरीर में पानी की कमी हो जाती है. समय पर इलाज नहीं मिलने पर उनकी हालत गंभीर हो सकती है और मृत्यु तक हो सकती है, इसलिए पशुओं में ऐसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए. पीपीआर एक वायरल बीमारी है. इसका विशेष एंटीवायरल इलाज नहीं है, इसलिए लक्षणों के आधार पर तुरंत उपचार शुरू करवाना जरूरी है. पशुपालकों को बीमार भेड़-बकरियों को स्वस्थ पशुओं से अलग रखना चाहिए. इसके साथ ही पशु बाड़े की नियमित सफाई करें और फिनाइल या अन्य उचित रोगाणुनाशक से सफाई करवाएं, ताकि संक्रमण दूसरे पशुओं तक न फैले. पशु चिकित्सकों ने बताया पीपीआर से बचाव के लिए तीन माह से अधिक उम्र की भेड़-बकरियों का टीकाकरण करवाना चाहिए. सामान्य टीकाकरण कार्यक्रम में यह टीका तीन साल में एक बार लगाया जाता है. पशुपालन विभाग की ओर से पशु चिकित्सा केंद्रों पर पीपीआर का टीकाकरण किया जा रहा है. ऐसे में पशुपालक अपने नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र पर संपर्क कर भेड़-बकरियों का टीकाकरण जरूर करवाएं. सर्दियों के मौसम में सावधानी और समय पर टीकाकरण से इस खतरनाक बीमारी से पशुओं को बचाया जा सकता है. About the Authorनमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Dhaulpur,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 12:51 ISTऔर पढ़ें

