राष्ट्रवाणी: भोपाल में पानी का संकट! लैब रिपोर्ट में बोरवेल फेल, बूंद-बूंद को तरसे हजारोंभोपाल में पेयजल संकट! लैब रिपोर्ट में बोरवेल का पानी फेल, बूंद-बूंद को तरसे हजारों लोगReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 12:49 ISTBhopal Water Crisis: भोपाल नगर निगम की कार्रवाई से दूषित पानी के इस्तेमाल पर तो रोक लग गई लेकिन अब लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल रोजमर्रा की जरूरतों के लिए साफ पानी जुटाने का है. कॉलोनी के ज्यादातर परिवार लंबे वक्त से इसी बोरवेल पर निर्भर थे. स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले 15 दिनों से पानी का रंग और गंध लगातार खराब हो रही थी.जांच रिपोर्ट में पानी पीने योग्य नहीं पाया गया.भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नए शहर से लेकर पुराने इलाकों तक साफ पानी की समस्या गहराती जा रही है. भोपाल के वार्ड क्रमांक 9 स्थित नूर महल क्षेत्र की अशोक कॉलोनी में करीब 10000 की आबादी दूषित पानी की समस्या से जूझ रही है. पिछले 15 दिनों से निजी बोरवेल से मटमैला और बदबूदार पानी निकल रहा था. शिकायत के बाद नगर निगम ने जब पानी के सैंपल की लैब में जांच कराई, तो रिपोर्ट में पानी पीने योग्य नहीं पाया गया. इसके बाद निगम ने बोरवेल को ही बंद करा दिया. अब हालात ऐसे हैं कि लोगों को पीने के पानी के लिए 500 रुपये तक खर्च कर टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहां का जमीनी पानी नहाने और कपड़े धोने के लिए भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. दरअसल मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम के जलकार्य विभाग ने बोरवेल के पानी के नमूने प्रयोगशाला भेजे थे. जांच रिपोर्ट में पानी दूषित पाए जाने के बाद निगम ने इसका इस्तेमाल रोकने का फैसला किया. जलकार्य विभाग के सहायक यंत्री आदित्य शर्मा की ओर से हातिमी मंजिल सहित प्रभावित क्षेत्र में नोटिस चस्पा किए गए हैं. नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि प्रयोगशाला जांच में बोरिंग का पानी दूषित मिला है, इसलिए बोरवेल बंद किया जा रहा है. साथ ही रहवासियों को निगम की पेयजल पाइपलाइन से विधिवत नया कनेक्शन लेने की सलाह दी गई है. बोरवेल बंद हुआ लेकिन पानी का इंतजाम कैसे हो?
नगर निगम की कार्रवाई से दूषित पानी के इस्तेमाल पर तो रोक लग गई लेकिन अब लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल रोजमर्रा की जरूरतों के लिए स्वच्छ पानी जुटाने का है. कॉलोनी के ज्यादातर परिवार लंबे समय से इसी बोरवेल पर निर्भर थे. स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले 15 दिनों से पानी का रंग और गंध लगातार खराब हो रही थी. पानी इतना बदबूदार है कि लोग इसे पीने के साथ-साथ नहाने और दूसरे घरेलू कामों में इस्तेमाल करने से भी बच रहे हैं. यहां अधिकांश लोग मल्टी स्टोरी बिल्डिंग्स में रहते हैं, ऐसे में घर-घर नल का कनेक्शन ले पाना टेढ़ी खीर है. निजी टैंकरों से पानी लेना मजबूरी बोरवेल बंद होने के बाद कई परिवारों को निजी टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है. एक टैंकर के लिए 500 रुपये तक खर्च करने की मजबूरी है. वहीं कुछ लोग अपने स्तर पर पड़ोसियों को पीने का पानी उपलब्ध करा रहे हैं. जिस पानी की व्यवस्था कभी घर के पास मौजूद बोरवेल से हो जाती थी, अब उसी के लिए लोगों को हर दिन अतिरिक्त खर्च और मशक्कत करनी पड़ रही है. Advertisementजिम्मेदार अधिकारियों के मौके पर पहुंचने का इंतजार रहवासियों का आरोप है कि दूषित पानी की समस्या के बीच इलाके के बुजुर्गों की तबीयत बिगड़ रही है. लोगों को त्वचा संबंधी बीमारियों और अन्य संक्रमणों का डर सता रहा है. कुछ रहवासियों ने स्किन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की आशंका भी जताई है. स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि करीब 10000 की आबादी प्रभावित होने के बावजूद अब तक नगर निगम का कोई बड़ा अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने नहीं आया. रहवासी सीवेज के रिसाव और आसपास के तालाबों में बढ़ती गंदगी को भूजल प्रदूषण की संभावित वजह मान रहे हैं. स्वच्छ पानी की स्थायी व्यवस्था कब?
नगर निगम ने दूषित पाए गए बोरवेल को बंद कर अपनी कार्रवाई तो कर दी लेकिन अशोक कॉलोनी के लोगों की समस्या अभी खत्म नहीं हुई है. रहवासियों को अब सिर्फ बोरवेल बंद करने का आदेश नहीं बल्कि घरों तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था चाहिए. सवाल यह है कि जब तक पाइपलाइन से नए कनेक्शन नहीं मिलते, तब तक करीब 10000 लोगों की पानी की जरूरत कैसे पूरी होगी और जिस भूजल पर शहर की बड़ी आबादी निर्भर है, उसकी गुणवत्ता की निगरानी और सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर कौन उठाएगा.About the Authorराहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं. पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bhopal,Madhya PradeshFirst Published :November 22, 2026, 12:49 ISTऔर पढ़ें

