राष्ट्रवाणी: बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांगMP Auto Driver Strike: बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांगEdited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 12:40 ISTMP Auto Driver Strike: इंदौर में बाइक टैक्सी के विरोध में सोमवार को ऑटो रिक्शा चालक सड़कों पर उतर आए. देशभर में हड़ताल के ऐलान के बीच शहर के रीगल चौराहे पर ऑटो चालकों ने अपने रिक्शा खड़े कर प्रदर्शन किया. इस दौरान चालकों ने मानव श्रृंखला बनाकर बाइक टैक्सी के संचालन के खिलाफ विरोध जताया और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की.बाइक टैक्सी के विरोध में आज ऑटो चालकों का धरनाआचार्य शिवकांत/सीहोर. बाइक टैक्सी के विरोध में आज ऑटो चालक सड़कों पर उतर आए हैं. देशभर में हड़ताल के ऐलान के बीच इंदौर में भी ऑटो रिक्शा चालकों ने रीगल चौराहे पर अपने ऑटो खड़े कर प्रदर्शन किया. ऑटो चालक संघ बाइक टैक्सी के संचालन को अवैध बताते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कंपनियां बिना कमर्शियल रजिस्ट्रेशन और जरूरी अनुमति के बाइक टैक्सी संचालित कर रही हैं. ऑटो चालकों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया और बाइक टैक्सी के खिलाफ लगातार चालानी कार्रवाई किए जाने की मांग की. इंदौर के रीगल चौराहे पर बाइक टैक्सी के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों ने प्रदर्शन किया. देशभर में हड़ताल के ऐलान के तहत ऑटो चालकों ने अपने रिक्शा सड़क पर खड़े कर विरोध जताया. ऑटो रिक्शा संघ का आरोप है कि बाइक टैक्सी कंपनियां बिना जरूरी अनुमति और कमर्शियल रजिस्ट्रेशन के यात्रियों को परिवहन सेवा दे रही हैं. बाइक टैक्सी के खिलाफ कार्रवाई की मांग नियमों का पालन करते हुए परमिट और अन्य औपचारिकताओं के साथ ऑटो चलाने वाले चालकों के रोजगार पर बाइक टैक्सी संचालन से असर पड़ रहा है. इसी मुद्दे को लेकर चालकों ने रीगल चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाई और बाइक टैक्सी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिना अनुमति संचालित बाइक टैक्सी पर लगातार चालानी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके. ऑटो चालक संघ ने प्रशासन और परिवहन विभाग से बाइक टैक्सी संचालन की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.. Advertisementरीगल चौराहे पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ऑटो चालक शामिल हुए. उन्होंने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की.About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard … पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Sehore,Madhya PradeshFirst Published :November 23, 2026, 12:40 ISTऔर पढ़ें
Trending
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
- 100 रुपये में बनेगी 5 हजार में बिकने वाली बोहो साइड टेबल, पहले नहीं देखा होगा पुराने गमलों का ऐसा जुगाड़ – make 5000 boho side table for just rupees 100 you have never seen such a clever diy hack using old terracotta pots – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड और जेईई मेन की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्र परेशान—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- लता मंगेशकर का 73 साल पुराना गाना, 5 साल की सरोज खान ने रोते-रोते किया था डांस; छोटी सी बात से दुखी था मन – lata mangeshkar song bansuriya kaahe bajaayii saroj khan perfomed as child artist crying in radha getup – राष्ट्रवाणी
- गुरुपर्व पर बनाना है गुरुद्वारे वाला कड़ा प्रसाद? आटा, घी और चीनी का सही अनुपात है जरूरी, ये रही सीक्रेट रेसिपी – want to make gurdwara style kada prasad on gurpurab right ratio of flour ghee and sugar is essential here is secret recipe – राष्ट्रवाणी

