राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): 24 नवंबर को दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्टBank Holiday: 24 नवंबर को दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, देखें आरबीआई की पूरी हॉलिडे लिस्टWritten by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 12:04 IST24 नवंबर 2026 को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के चलते दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कोलकाता समेत देश के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, UPI, ATM, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सर्विसेस चालू रहेंगी. इसके अलावा 27 नवंबर को कर्नाटक में कनकदास जयंती और 28-29 नवंबर को चौथे शनिवार और रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में आपको बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी की जानकारी जरूर चेक कर लेना चाहिए.24 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे.24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के मौके पर देश के कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं. इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के कारण भी कुछ राज्यों और शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. ऐसे में अगर आपको बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले अपने शहर में बैंक की छुट्टी की जानकारी जरूर ले लें. हालांकि, इस दौरान UPI, ATM और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहने की उम्मीद है. 24 नवंबर को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक 24 नवंबर 2026, मंगलवार को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के चलते कई शहरों में बैंक ब्रांच में छुट्टी रहेगी. इनमें शामिल हैं- प्रदेशबैंक बंद रहने वाले शहरअरुणाचल प्रदेशईटानगरचंडीगढ़चंडीगढ़छत्तीसगढ़रायपुरदिल्लीनई दिल्लीहिमाचल प्रदेशशिमलाजम्मू-कश्मीरजम्मू और श्रीनगरझारखंडरांचीमध्य प्रदेशभोपालमहाराष्ट्रमुंबई, नागपुर और बेलापुरमिजोरमआइजोलनगालैंडकोहिमाओडिशाभुवनेश्वरराजस्थानजयपुरतेलंगानाहैदराबादउत्तर प्रदेशकानपुर और लखनऊउत्तराखंडदेहरादूनपश्चिम बंगालकोलकाता ध्यान दें कि छुट्टी की जानकारी इन शहरों और संबंधित क्षेत्रीय केंद्रों के लिए है. इसका मतलब यह नहीं है कि इन सभी राज्यों के हर शहर में बैंक बंद रहेंगे. अपने शहर की छुट्टी की पुष्टि बैंक या आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट से जरूर कर लें. नवंबर में आगे कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
नवंबर महीने में 24 नवंबर के बाद भी कुछ जगहों पर बैंक बंद रहेंगे. 27 नवंबर को कर्नाटक में कनकदास जयंती के कारण बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी. इसके बाद 28 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार और 29 नवंबर को रविवार है. इन दोनों दिनों में भी बैंक बंद रहेंगे. तारीखदिनछुट्टी का कारणक्षेत्र24 नवंबरमंगलवारगुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमाकुछ शहरों में छुट्टी27 नवंबरशुक्रवारकनकदास जयंतीकर्नाटक28 नवंबरशनिवारमहीने का चौथा शनिवारदेशभर में बैंक ब्रांच29 नवंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशदेशभर में बैंक ब्रांच शनिवार को बैंक खुलते हैं या बंद?
AdvertisementRBI के नियमों के मुताबिक, बैंक हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. वहीं, पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं. इसके अलावा राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के आधार पर भी बैंक की छुट्टियां तय की जाती हैं. इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों की सूची देखना बेहतर रहेगा, ताकि जरूरी काम के लिए आपको दोबारा बैंक न जाना पड़े. बैंक बंद रहने पर भी जारी रहेंगी ये सर्विसेस बैंक ब्रांच बंद होने के बावजूद ग्राहकों को रोजमर्रा के कई कामों के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सर्विसेस सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उम्मीद है. इनके जरिए पैसे ट्रांसफर करने, बैलेंस चेक करने और कैश निकालने जैसे काम किए जा सकते हैं. हालांकि, कैश जमा करने, चेक से जुड़े काम, लॉकर इस्तेमाल करने और बैंक ब्रांच में होने वाले दूसरे कामों के लिए छुट्टी खत्म होने का इंतजार करना पड़ सकता है.About the AuthorSub Editorयशस्वी यादव बिजनेस और फाइनेंस जर्नलिज्म से जुड़ी युवा पत्रकार हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब तीन साल का अनुभव है. फिलहाल, वह News18 हिंदी के साथ मनी सेक्शन में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. उनका फोक…Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 23, 2026, 12:04 ISTऔर पढ़ें

