राष्ट्रवाणी: सोने-चांदी के कंगनों को टक्कर दे रहे मेटल के ये कंगन, कम बजट में शानदार लुकसोने-चांदी के कंगनों को टक्कर दे रहे मेटल के ये कंगन, कम बजट में मिलेगा शानदार लुकReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 11:40 ISTGolden Look Metal Bangles: शादियों के सीजन में फिरोजाबाद की चूड़ी मार्केट में सोने जैसे दिखने वाले गोल्डन लुक वाले मेटल और ब्रास के कंगनों की जबरदस्त डिमांड है।
कम कीमत और नई डिजाइनों के कारण महिलाएं इन्हें खरीद रही हैं। Firozabad: सोने-चांदी के कंगनों को टक्कर देने के लिए फिरोजाबाद की चूड़ी मार्केट में गोल्डन लुक वाले मेटल के कंगनों की धूम मची हुई है. शादियों का सीजन शुरू होते ही मार्केट में नई डिजाइनों की भरमार है. वहीं, खरीदारी के लिए पहुंच रही महिलाएं भी गोल्डन लुक वाले अलग-अलग कंगनों की मांग कर रही हैं. दुकानदारों के पास भी सोने जैसे चमकदार दिखने वाले कंगनों की कोई कमी नहीं है. सिंगल यूज से लेकर ब्राइडल सेट के साथ भी ये कंगन खूब पहने जा रहे हैं. इन कंगनों की कीमत भी मार्केट में बेहद कम है और महिलाएं नई डिजाइनों को देखकर आकर्षित हो रही हैं. सेंट्रल चौराहे के पास भक्ति बैंगल स्टोर चलाने वाले राहुल जैन लोकल 18 से बातचीत में बताया कि शादियों का सीजन है. महिलाएं अपनी ड्रेस की मैचिंग के साथ-साथ गोल्डन लुक वाले कंगनों की मांग कर रही हैं. इसी को देखते हुए उनके पास गोल्डन कलर के मेटल के कंगनों की नई-नई डिजाइन मौजूद हैं. मार्केट में महिलाएं चूड़ा सेट से लेकर सिंगल यूज के लिए भी इन कंगनों को खरीद रही हैं. सोने के कंगनों को दे रहा टक्कर उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ सोने के कंगने खरीदना हर महिला के लिए आसान नहीं है, वहीं ये गोल्डन कलर के कंगन कलाइयों में पहनने के बाद सोने के कंगनों को जबरदस्त टक्कर देते हैं. उनके पास लटकन, सिंगल, मोती, फूल और पत्ती समेत कई तरह के गोल्डन लुक वाले कंगन हैं. वहीं, अगर कोई महिला ड्रेस की मैचिंग के साथ कंगने पहनना चाहती है, तो वे उसे तैयार करके भी देते हैं. ये कंगन मेटल से तैयार किए गए हैं, जिनमें ब्रास के कंगन भी शामिल हैं. कुछ महिलाएं इन्हें कांच या शीप की चूड़ियों के साथ भी पहन रही हैं. Advertisement100 रुपये में मिलते हैं मेटल के कंगन दुकानदार ने बताया कि उनके पास कंगनों की कई वैरायटी मौजूद हैं. गोल्डन लुक वाले कंगन सिर्फ 100 रुपये में मिल जाते हैं. इनके कई डिजाइन ऐसे हैं, जो बिल्कुल सोने जैसे दिखाई देते हैं. वहीं, इनकी कीमत 1,200 रुपये तक है. शादियों का सीजन होने के कारण इनकी जमकर बिक्री हो रही है. इन कंगनों की खासियत यह है कि अगर इन्हें सही ढंग से रखा जाए, तो ये काले भी नहीं पड़ते. यानी कम बजट में महिलाओं को सोने के कंगनों जैसा लुक मिल जाता है.लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Firozabad,Uttar PradeshFirst Published :November 23, 2026, 11:40 ISTऔर पढ़ें

