राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Nand Kumar Sai injured छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय चोटिल हो गए हैं और उनके पैरों पर चोट आई है। जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले अपने निवास पर पैर फिसलने से वे गिर गए थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज उन्हें अपने साथ हेलीकॉप्टर से जशपुर से रायपुर लेकर पहुंचे और एंबुलेंस में शिफ्ट करने के बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
दरअसल, मुख्यमंत्री कल ही नंदकुमार साय से मुलाकात करने उनके निवास पहुंचे थे। वहीं आज रायपुर लौटते वक्त मुख्यमंत्री उन्हें भी अपने साथ लेकर आए। खास बात यह रही कि हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद नंदकुमार साय को एंबुलेंस में शिफ्ट किए जाने के दौरान भी मुख्यमंत्री उस दौरान मौजूद रहे।
अब रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज कराया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि दो दिन पहले नंदकुमार साय फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके पैरों में थोड़ी चोट आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके घर के नजदीक ही कार्यक्रम था, इसलिए वे रात में उनका हालचाल जानने भी पहुंचे थे।
चूंकि आज रायपुर आना था, इसलिए उन्हें भी साथ लेकर आए हैं। आपको बता दें कि साल 2023 में विधानसभा चुनाव से ठीक 6 महीने पहले पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा था। तीन बार के सांसद, दो बार राज्यसभा सांसद इसके अलावा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष और तीन बार के विधायक रहे नंद कुमार साय ने बीजेपी के प्राथमिकी सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिए थे।
जिसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए और फिर बाद में कांग्रेस से भी इस्तीफा दे दिया और अब वे एक वरिष्ठ आदिवासी है। ऐसी अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद कुमार साय ने इस्तीफा देने वाले पत्र में लिखा था कि भारतीय जनता पार्टी के गठन एवं अस्तिव में आने के प्रारंभ से लेकर पार्टी द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण पदों एवं उत्तरादायित्व की जितनी भी जिम्मेदारी मुझे दी गई, उसे पूरे समर्पण एवं कर्तव्य परायणता के साथ मैंने निभाया।
पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारियां दी उसके लिए मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं, परन्तु पिछले कुछ वर्षों में बीजेपी में मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है, मुझ पर झूठे आरोप लगाकर और अन्य गतिविधियों के माध्यम से मेरी गरिमा को ठेस पहुंचाई जा रही है जिससे में अत्यंत आहत महसूस कर रहा हूं।
इसलिए बहुत गहराई से विचार करने के पश्चात मैं भारतीय जनता पार्टी की अपनी प्राथमिक सदस्यता एवं अपने सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। उत्तर: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय दो दिन पहले अपने निवास पर पैर फिसलने से गिर गए थे। इस दौरान उनके पैरों में चोट आई है।
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है।
मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: Senior Tribal Leader Nand Kumar Sai Injured After Fall, मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai Brings Him to Raipur by Helicopter एशिया के धुरंधर, दुनिया ने लगाई मुहर!
तीसरा सबसे ताकतवर देश बना भारत, चुनौतियों के बीच कैसे बढ़ा प्रभाव? महादेव सट्टा ऐप मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, वकील हिमांशु शेखर गिरफ्तार, सौरभ ने पूछताछ में बताया था नाम ‘भर्ती’ की आस, स्थगन करे निराश! विपक्ष ने सरकार पर लगाए आरोप, क्यों आई परीक्षा स्थगित करने की नौबत?
शादी के मंडप में अचानक आ धमकी प्रेमिका, किया जमकर हंगामा, बिना दुल्हन लौटी बारात Gen Z वाली पॉलिटिक्स, सियासी एजेंडा फिक्स! भाजपा ने राहुल को बताया बेरोजगार, नौकरी देने के वादे कितने हुए पूरे? अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड, सपा नेताओं ने उठाए सवाल, कहा- यह चिंता का विषय रफ्तार ने छीन ली दो परिवारों की खुशियां, पलक झपकते ही तीन बहनों समेत 4 लोगों की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ सामूहिक प्रयासों से खड़ा करना होगा जनआंदोलन : साय

